Skip to main content

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्तादेश


होली को लेकर तैनात किये गए अतिरिक्त पुलिस बल

समस्तीपुरराम बालक राय/ रमेश शंकर झा। होली का त्योहार 01 मार्च, 2018 से 03 मार्च, 2018 तक मनाया जायेगा। होली त्योहार के शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मनाये जाने हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्तादेश जारी कर पूरे जिले में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। दण्डाधिकारी 200, पुलिस पदाधिकारी 200, के अतिरिक्त सषस्त्र बल एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लाउडस्पीकर/डी.जे. के लिए अनुमति देंगे तथा अनुमति पत्र में शर्त्तों का उल्लेख करने को कहा गया है। यदि बिना अनुमति के लाउडस्पीकर/डी.जे. बजाया जाता है तो लाउडस्पीकर एक्ट, पुलिस एक्ट एवं अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी को अनुमति देने के साथ सभी का डाटावेस तैयार करने को कहा गया है।

इस अवसर पर जिला/अनुमण्डल स्तर पर विधि-व्यवस्था संधारण, सूचनाओं के आदान-प्रदान करने, प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने आदि के मद्देनजर समाहरणालय, समस्तीपुर स्थित पुस्तकालय कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष लगातार 03 मार्च, तक तीन पालियों में कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06274-222300 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सफल संचालन हेतु निम्न आदेश दिया गया है ।  जिला नियंत्रण कक्ष में एक रजिस्टर संधारित किया जायगा। उसमें सभी क्षेत्रो/गस्ती दलों से प्राप्त सूचनाएँ दर्ज की जाएँगी। दर्ज सूचनाओं पर की गयी कार्रवाई का उल्लेख भी किया जायगा। एक पाली में प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारी दूसरी पाली के प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के उपस्थित होने तक अपना स्थान नहीं छोडेंगे। दो रसिंग पाटी हर समय तैयार स्थिति में रहेगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे तुरंत गंतव्य स्थान पर लिए प्रस्थान कराया जा सके। जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी लगातार क्षेत्रीय पदाधिकारियों यथा अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष से दूरभाष, मोबाईल, वितंतु संवाद के माध्यम से संपर्क में रहेंगे। किसी तरह के प्रतिकूल सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करेगे तथा इसकी सूचना उच्चाधिकारी को भी देंगे। टेलीविजन सेट लगातार चालू हालत में रहेगा। विभिन्न समाचार चैनलों पर प्रसारित समाचार, जो समस्तीपुर जिला से संबंधित हो और प्रतिकूल हो, तो उसपर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करायेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...