Skip to main content

जब बिहार आगे बढ़ेगा तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा ।

बेगूसराय । बिहार सरकार के  ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को  बेगूसराय के  सर्किट हाउस में मीडिया के साथ एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हर घर तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा देने पर ही बिहार आगे बढ़ सकेगा ।जब बिहार आगे बढ़ेगा तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा । मंत्री श्रवण कुमार ने कहा बास स्थल क्रय सहायता योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजनाओं के अनुसार इस वर्ग में वैसे परिवारों को 60 हजार रुपये की मदद वास स्थल खरीदने के लिए सरकार के द्वारा दी जाएगी। उन्हें 3 महीने के भीतर जमीन खरीदना है। जिनका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हो गया है पर उनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है।

इसके अलावे 1996 के पहले क्लस्टर में बने जर्जर हो चुके इंदिरा आवास के फिर से निर्माण कराने के लिए सरकार संबंधित परिवार को 1.20 लाख रुपए उपलब्ध कराएगी। मंत्री ने कहा बेगूसराय में अभी भी लगभग 70 हजार गरीब लोग बेघर हैं । सरकार का लक्ष्य भी है हर आवास विहीन परिवार को घर उपलब्ध कराने का है। जिलाधिकारी के द्वारा जिले को ओडीएफ घोषित करने को लेकर जगह जगह कार्यक्रम कर इसकी घोषणा करने के संबंध में पूछने पर मंत्री ने जिलाधिकारी राहुल कुमार का बचाव करते हुए कहा कि उनके द्वारा इस तरह की बातें नहीं कही गई होंगी। वह सिर्फ बोले होंगे कि जिला अभी ओडीएफ घोषित होने के कगार पर है। बेगूसराय जिला को शीघ्र ओडीएफ घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार में अभी तक मात्र दो ही जिला को  ओडीएफ घोषित किए गए हैं। जिसमें सीतामढ़ी और शिवहर जिला है ।फिलहाल  बिहार के एेसे 7 से 8 जिले ओडीएफ घोषित होने के कगार पर हैं ।

मीडियाकर्मी के द्वारा यह पूछा गया कि हाल में शौच करने के लिए  सुबह में लोटा लेकर खेत में जाते हुए देखकर 7 से 8 लोगों को  जिले के एक पदाधिकारी के द्वारा पकड़ा गया था । जिसका वीडियो  किसी के द्वारा बनाकर वायरल करने पर जिला में कई दिनों से काफी बवाल हुआ ।उस पदाधिकारी के द्वारा सभी लोगो को ना सिर्फ कान पकड़कर उठक बैठक कराया गया था । बल्कि एक व्यक्ति के द्वारा  कान पकड़कर उठक बैठक करने के दौड़ान हँसने पर उसके साथ पदाधिकारी के द्वारा  अभद्र बातें बोलकर हँसने वाले व्यक्ति को  उन्होंने एक थप्पड़ भी गाल के ऊपर जड़ दिये थे तथा सभी लोगों से लोटा को प्रणाम कराकर खेत में शौच नहीं करने के लिए जाने का शपथ भी दिलवाया था।

इस संबंध में आप  मंत्री जी क्या कहना चाहेंगे ? इस पर मंत्री ने कहा  कि किसी भी पदाधिकारी को पीटने का अधिकार बिल्कुल भी नहीं है, साथ ही किसी को प्रताड़ित करने का भी अधिकार नहीं है । यह मेरे संज्ञान में अभी आप लोगों के द्वारा दिया गया है। निश्चित रूप से उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जांच उपरांत होगी । मंत्री, श्रवण कुमार से यह पूछा गया कि बिहार के मजदूरों को दूसरे राज्यों में जैसे आसाम, गुजरात,और  महाराष्ट्र में प्रताड़ित करने की घटना बार बार सुनने को हमें मिलता है । फिलहाल गुजरात में बिहार के गरीब मजदूर को  वहां  पर प्रताड़ित किया गया है। इस संबंध में आप
02%2B02020320
०००

 क्या कहना चाहेंगे मंत्री जी :
 इस सबाल का जबाव  देते हुए मंत्री ने कहा कि इस घटना की पहले हम घोर निंदा करते हैं। मंत्री ने कहा कि बिहारियों के ऊपर डंडा चलाने वाले लोगों को हम कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे, साथ ही उन्होंने गुजरात सरकार से यह मांग करते हुए  कहां कि वैसे लोगों को पकड़कर  गुजरात की सरकार  उस पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करें। इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष भूमि पाल राय, पूर्व विधान पार्षद रुदल राय ,नगर अध्यक्ष जितेंद्र जिबु, उपेंद्र पासवान, प्रवक्ता अरुण महतो ,मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार पिंटू ,मुकेश राय ,रजनीश झा ,युवाध्यक्ष विकाश कुशवाहा सहित जदयू के नेतागण उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...