Skip to main content
बिहार वन वेब 
९ अगस्त 2017 
राजद नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गांधी प्रतिमा के पास माफी मांगते हुए कहा कि महागठबंधन कर भारी गलती हुई. हमें माफ कर दें. हम गांधी जी के सिद्धांत पर चलनेवाले हैं. हम नही जानते थे कि नीतीश जी गांधी जी का भक्त बता कर उन्हीं के हत्यारे की गोद में बैठ जायेंगे. नीतीश जी ने महात्मा गांधी को धोखा देने का काम किया. आज के दिन से हम भाजपा और आरएसएस भगाओ आंदोलन शुरू करेंगे. जनादेश के अपमान का सबक जनता सिखायेगी. धरने के बाद संक्षिप्त भाषण में कहा कि चंपाारण से शुरू यात्रा मुकाम हासिल करेगी. 27 अगस्त को पटना मे आयोजित रैली भी एतिहासिक होगी. धरने का संचालन रामचंद्र पूर्वे ने किया.
मात्र दस मिनट मौन रहे तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव परिसदन से 500 मीटर तक बाजे-गाजे के साथ पैदल धरना स्थल पर पहुंचे. मौन धरने पर तेजस्वी यादव मात्र दस मिनट बैठे. इसके बाद वह अांबेडकर भवन गये. करीब 12 बजे मोतिहारी से माधोपुर के लिए रवाना हो जायेंगे.

इससे पहले 'जनादेश अपमान यात्रा' के तहत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के दोनों पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव धरना स्थल पर सुबह पहुंचे. वहीं दूसरी ओर शिवानंद तिवारी, आलोक मेहता , प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ,मुद्रिका यादव, शिवचंद्र राम सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता भी बुधवार की सुबह मोतिहारी पहंचे. परिसदन में बुधवार सुबह से ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने से गहमागहमी बढ़ गयी है. यहां दो घंटे तक मौन धरने पर बैठनेे के बाद तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव करीब एक बजे बेतिया के माधोपुर मे सभा करने के लिए प्रस्थान किया. इसके बाद तेजस्वी यादव मझौलिया प्रखंड के माधोपुर स्थित जानकी देवी कन्या उच्च विद्यालय पहुंचे. यहां आयोजित आमसभा को उन्होंने संबोधित भी किया. राजद की खोयी साख पाने के लिए तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने जनादेश अपमान यात्रा की शुरुआत की है. जनादेश अपमान यात्रा के जरिये 27 अगस्त को होनेवाली रैली के लिए भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के दोनों पुत्र पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित भी करेंगे.
समाहरणालय के मुख्यद्वार के नजदीक बापू की प्रतिमा के पास तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव मौन धरने पर बैठेंगे. धरना स्थल के पास हाथी भी पहुंच चुके हैं. कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. सुरक्षा को लेकर पुलिस जवान भी तैनात किये गये हैं. पूरा शहर बैनर-पोस्टर से पट गया है. पोस्टर में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती की तस्वीर है.

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...