Skip to main content
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज
इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये 
चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी
मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम
मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है।चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा।सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजूद एक भी परिवार नियोजन के दौरान गर्भासय सर्जरी  का मामला आया.और रास्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन द्वारा बी पी एल महिलाओ को अतिरिक्त सुविधा के अंतर्गत इलाज करवाया गया इसके लिए बिभाग श्रम बिभाग,और बिमा कंपनीयो के बीच समझौता हुआ।इस समझौता के तहद स्मार्ट कार्ड धारियों को उनके इलाज पर हुआ खर्च का 50 % खर्च बिमा कम्पनी देती है। इस योजना का अधिकाधिक लाभ के लिए समस्तीपुर के 17 नर्सिंग होम ने को ICICI LOMBARD को लगभग साढ़े 12 करोर रुपये का चुना लगाया।जिला से लेकर अनुमंडल तक एक चोर से लेकर दुसरे छोर तक के छोटे से बरे अस्पताल ने खूब दुबकी लगायी।स्मार्ट कार्ड पर कुल कितनी सर्जरी हुई कितने रूपये किस नर्सिंग होम ने डकारे।इसके लिए कुछ संयांखाकी बिबरन का जिक्र अत्यावश्यक है। एक नज़र
समस्तीपुर सदर अनुमंडल में 3689 ,पटोरी अनुमंडल में 809, दलसिंगसराई  में 745 रोसेरा में 260 कुल मिलकर जिले में 5503 महिलाओ का गर्भासय पैसो की लालच में निकल गया।मामले की बानगी तो देखिये सिर्फ दो अस्पताल ककृष्ण अस्पताल  और माला नर्सिंग होम ने लगभग दो करोड़ रुपये का भुगतान का दावा बिमा कंपनी को दिया गया।बिमा कंपनी के कान खरे हुए और भुगतान रोक दिया।अखबारों की सुर्खिया इस खबर ने बटोरी . जिलाधिकारी की नज़र गयी और मामले की गंभीरता को देखते हुए डी एम् साहब ने छह सदस्यी एक टीम का गठन किया जिसमे निवर्तमान अनुमंडलाधिकारी सदर एम् राम्चान्द्रदु जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजन कुमार सिन्हा जिला योजना पदाधिकारी उदय प्रकाश सिंह तथा एक नर्स को सामिल किया गया।जाँच दल के मुताबिक कुल 17 नर्सिंग  होम में कुल 11000 परिवार नियोजन के मामले आये जिसमे 50 फीसदी मामले में बिना जरुरत के गरभसय निकल दिया गया।
बिमा कंपनी ICICI LOMBARD ने जो प्रति लाभार्थी 12 हज़ार रुपये की दर से भुगतान किया गया उसके मुताबिक 1. कृष्ण अस्पताल  1 करोड़ 28 लाख 24 हज़ार 570 रुपये
               2. मिश्रा नर्सिंग होम 97 लाख 18 हज़ार 750 रुपये
               3. भवानी नर्सिंग होम 9 लाख 83 हज़ार 680 रुपये
               4. माँ धूमावती अस्पताल 13 लाख 38 हज़ार 625 रुपये
               5. राम ज्योति अस्पताल 33 लाख 75 हज़ार 250 रुपये
               6. लाइफ लाइन हॉस्पिटल 35 लाख 29 हज़ार 250 रुपये
               7. महाभूमि संसथान 14 लाख 86 हज़ार 875 रुपये
               8. माँ तर नर्सिंग होम 28 लाख 66 हज़ार 750 रुपये
               9. कृष्ण हॉस्पिटल पटोरी 55 लाख 42 हज़ार 200 रुपये
             10.बिष्णु हॉस्पिटल 16 लाख 80 हज़ार रुपये
             11. प्रज्ञा सदन पटोरी 1 लाख 91 हज़ार
             12 लखोटिया अस्पताल 32 लाख 24 हज़ार 350 रुपये
             13 दयामंती अस्पताल 19 लाख 32 हज़ार 325 रुपये
             14 एल बी मेमोरियल 17 लाख 27 हज़ार 450 रुपये
             15. सिखा हेल्थ केयर 6 लाख 98 हज़ार 250 रुपये
             16  माला नर्सिंग होम 1 करोड़ 16 लाख रुपये  है .
इस गर्भ चोरी और भी खंघालने के लिए तिन सदस्यी डॉक्टर की टीम दुबारा जाँच की जिसमे डॉक्टर एस एन दास ,डॉक्टर सुधा वर्मा , डॉक्टर राजेश कुमार को लगाया गया।जनके बाद बात सामने आया की एल बी मेमोरियल ने 48 % प्रज्ञा सेवा सदन  60 % सिखा बिष्णु 30 % भवानी नुर्सिब्ग होम 43 % कृष्ण हॉस्पिटल 45 % गर्भासय अनावश्यक रूप से निकल गया .एन महिलाओ की आयु 25 से 35 के बीच है .
बिमा कंपनी ने सैकरो मामलो को अमान्य कर दिया यानिआप्रेसन हुआ ही नहीं और पैसे निकल लिए गए  . सिर्फ रुपये निकलने की खातिर स्मार्ट कार्ड का प्रयोग किया गया। उपरोक्त मामला अभी भी जिलाधिकारी महोदय के न्यायलय में चल रहा है
श्रम संसाधन मंत्री जनार्दन सिग्रीवाल समेत रास्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम भी समस्तीपुर आई . सभी ने रिपोर्ट दिया आल एज  वेल .
अब लाख टेक की बात तो ये है की दुसरो को जीवन दान देने वाले डॉक्टर धरती के भगवन यदि यमराज का रूप धारण कर ले तो स्थिति का सहज अंदाज़ा आप खुद कर सकते है। गरीब महिलायों के लिए योजना तो जरुर बनती है पर इसका लाभ का अनुपात तो बिचोइलिये ही उठा लेते है

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...