Skip to main content
प्रधानमंत्री ने सिपत ताप बिजली संयंत्र राष्‍ट्र को समर्पित किया प्रधानमंत्री ने एनटीपीसी की 1600 मेगावाट वाली लारा सुपर ताप बिजली परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखी
13वीं पंचवर्षीय योजना में केवल उत्‍कृष्‍ट सूक्ष्‍म टेक्‍नोलॉजी पर आधारित ताप संयंत्र स्‍थापित किए जाएंगेताप बिजली संयंत्रों के लिए अत्‍याधुनिक अल्‍ट्रा सुपर सूक्ष्‍म टेक्‍नोलॉजी विकसित
देश के ऊर्जा उत्‍पादन कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आज छत्‍तीसगढ़ में एनटीपीसी का राजीव गांधी सिपत सुपर ताप बिजली संयंत्र राष्‍ट्र को समर्पित किया। डॉ. सिंह ने छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित लारा सुपर ताप बिजली परियोजना की रिमोट के जरिये आधारशिला रखी।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि 2,980 मेगावाट बिजली उत्‍पादन करने की क्षमता रखने वाला कोयला आधारित बिजली संयंत्र न केवल छत्‍तीसगढ़ की मांग को पूरा करेगा बल्कि आस-पास के राज्‍य जैसे मध्‍यप्रदेश की मांग को भी पूरा करेगा। 11वीं पंचवर्षीय योजना में देश ने करीब 55,000 मेगावाट की रिकॉर्ड विद्युत उत्‍पादन क्षमता हासिल की जो 10वीं पंचवर्षीय योजना की तुलना में दोगुनी है। उन्‍होंने कहा कि 12वीं योजना में सरकार ने 1,18,000 मेगावाट से अधिक विद्युत उत्‍पादन का लक्ष्‍य रखा है।

13,000 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से निर्मित सिपत संयंत्र में एनटीपीसी ने पहली बार सुपर सूक्ष्‍म टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल किया है। विद्युत मंत्रालय सुपर सूक्ष्‍म टेक्‍नोलॉजी का देश में ही निर्माण करने को प्रोत्‍साहन देने के लिए कदम उठा रहा है। यह कार्य सुपर सूक्ष्‍म इकाइयों के निर्माण के लिए भारी मात्रा में टेंडर आमंत्रित कर किया जाएगा। 800 मेगावाट यूनिट का लारा ताप संयंत्र इस प्रकिया की मदद से स्‍थापित किया जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा कि 13वीं पंचवर्षीय योजना में केवल सुपर सूक्ष्‍म टेक्‍नोलॉजी पर आधारित ताप संयंत्र स्‍थापित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अत्‍याधुनिक अल्‍ट्रा सुपर सूक्ष्‍म टेक्‍नोलॉजी देश में विकसित की जा रही है उन्‍होंने इस टेक्‍नोलॉजी को विकसित करने के लिए एनटीपीसी, बीएचईएल और इंन्दिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र के मिले-जुले प्रयासों की सराहना की।

अपने स्‍वागत भाषण में विद्युत राज्‍य मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि बिजली किसी भी देश के विकास का केन्‍द्र है और वर्ष दर वर्ष अतिरिक्‍त उत्‍पादन जुड़ रहा है उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2012-13 में विद्युत उत्‍पादन 23000 मेगावाट था, जो एक रिकॉर्ड है। राष्‍ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के कार्य की सराहना करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि यह न केवल देश की बल्कि दुनिया की महारत्‍न है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना एक दूरदर्शी योजना है जो देश के प्रत्‍येक गांव और घर में बिजली पहुंचाएगी। श्री सिंधिया ने कहा कि आने वाले वर्षों में छत्‍तीसगढ़ देश का विद्युत केन्‍द्र बन जाएगा क्‍योंकि सरकार राज्‍य में बिजली क्षेत्र की विभिन्‍न उत्‍पादन, ट्रांसमिशन परियोजनाओं में 62,000 करोड़ रूपये निवेश करने की योजना बना रही है। क्रेडिट : पी आइ बी  नई दिल्ली

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...