भारतीय रेलवे में करीब ढाई लाख पद रिक्त हैं जिनमें करीब डेढ लाख पद संरक्षा (सेफ्टी) श्रेणी से संबंधित हैं.रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि क्षेत्रीय रेलवे में कुल 251936 रिक्तियां हैं. इनमें 142311 रिक्तियां संरक्षा श्रेणी की हैं. रेलवे में एक अप्रैल 2013 को क्षेत्रीय रेलवे में कर्मचारियों की कुल क्षमता 12 लाख 27 हजार 318 थी. चौधरी ने बताया कि रेलवे रिक्त पदों को भरने के काम को उच्च प्राथमिकता देती है और वर्ष 2012 2013 में भर्ती बोडरे को समूह सी श्रेणी के 28467 पदों और समूह डी श्रेणी के 128463 पद आवंटित किये गये.
बिहार के खनन निरीक्षक करोड़ों के मालिक हैं। खनन अफसरों के घर शुक्रवार को हुई छापेमारी में ये बातें सामने आयी। शुक्रवार को बिहार के दो खनन निरीक्षकों के विभिन्न ठिकानों पर आर्थिक अपराध ईकाई की टीम ने छापा मारा। इन दोनों अधिकारियों वीरेंद्र यादव (गोपालगंज) और झकारी राम (शेखपुरा) के यहां से तकरीबन दस करोड़ की संपत्ति मिली है। पटना में झकारी राम के यहां एक करोड़ 64 लाख 34 हजार नकद मिले। इन नोटों को गिनने के लिए स्टेट बैंक से मशीन मंगानी पड़ी। इस बीच शुक्रवार को ही जब आर्थिक अपराध ईकाई की टीम ने वीरेंद्र यादव के घर और कार्यालय में छापेमारी की तो परत दर परत सारी चीजें ऊपर आने लगी। छापेमारी उनकी कार्याफय, मुजफ्फरपुर स्थित आवास, पैतृक गांव बरियारपुर में की गयी। शुक्रवार की सुबह मुजफ्फरपुर के रामदयालु नगर मुक्तिनाथ मंदिर स्थित तीन मंजिले मकान में अधिकारियों ने छापा मारा। गुरुवार को पटना के आर्थिक अपराध थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब तक की छापेमारी में लगभग 2 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का खुलासा हो चुका है। वीरेंद्र यादव पिछले कई माह से गोपाल...
Comments
Post a Comment