Skip to main content
clip
-मिशन मानव विकास की बैठक में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने का फैसला-
  बिहार में तीन नये मेडिकल कॉलेज खुलेंगे. अन्य कॉलेजों में सीट बढ़ायी जायेगी. मिशन मानव विकास की बैठक में उक्त निर्णय लिये गये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई.  बैठक के बाद योजना व विकास विभाग के प्रधान सचिव विजय प्रकाश ने बताया कि फिलहाल मेडिकल कॉलेज कहां खुलेंगे. 
यह तय नहीं है, लेकिन अगले तीन साल में तीन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हो जायेगी. इसके अलावा राज्य में चल रहे मेडिकल कॉलेजों में 2017 तक सीट बढ़ायी जायेगी. फिलहाल मेडिकल कॉलेजों में एक हजार सीट है. इसे बढ़ा कर 1800 किया जायेगा. इसके अलावा नर्सिग स्कूलों में भी सीटों की संख्या बढ़ा कर 160 की जायेगी.

सभी प्रखंड में एक स्टेडियम और सभी पंचायत में एक खेल का मैदान बनाये जाने का निर्णय लिया गया. मिशन मानव विकास की राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की इस छठी बैठक में शिक्षा मंत्री पी के शाही, ग्रामीण कार्य मंत्री भीम सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्र, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री शाहिद अली खान, विज्ञान प्रोवैधिकी मंत्री गौतम सिंह, मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा, गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी, विकास आयुक्त आलोक कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार, कैबिनेट के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्र, वाणिज्यकर के प्रधान सचिव एन.के. सिंह, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा, खान व भूतत्व के प्रधान सचिव के.पी. राम्यैया, पथ विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत, भवन निर्माण के सचिव चंचल कुमार, ग्रामीण विकास के सचिव अमृत लाल मीणा, श्रम संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण की सचिव अंशुली आर्य, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये  चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है। चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजू...
अन्ना पहुचे हुनकर करने पटना : जनरल बी के सिंह केशव कुमार  Biharone.Org के लिए गांधी और लोकनायक  के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पटना आया हु : अन्ना हजारे   अन्ना पहुचे पटना  गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर मांग की है कि वो जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल कानून बनाए.भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनर त गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे आज दोपहर पटना पहुंचें. पटना में गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जनतंत्र रैली' में भाग लेंगे.  अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अगर देश के लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो उन्हें विश्वास है कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। पटना में गांधी मैदान में आयोजित `जनतंत्र रैली` में भाग लेने पटना आए अन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार सारी व्यवस्था में जड़े जमा चुका है परंतु बात व्यवस्था परिवर्तन की है। पटना में संबाददाता सममेलन में अन्‍ना हजारे ने ...