Skip to main content

जनता दल (यू) का विधानसभा स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन


begusarai ke बछवाड़ा में जनता दल (यू) का विधानसभा स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
इसमें निम्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया-
(1) शराबबंदी जागरूकता अभियान के तहत 21जनवरी 2017 को होने वाली मानव श्रृंखला की तैयारी।
(2) बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2015-
यह अधिनियम 5 जून 2016 सम्पूर्ण क्रांति दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून लागू है। इसके लिए सभी अनुमंडल में कार्यालय स्थापित किये गए हैं। इस कानून के प्रति लोगों को जागरूक करना है
(3) विकसित बिहार के सात निश्चय- माननीय मुख्यमंत्री जी के होने वाले चेतना सभा की तैयारी पर विचार विमर्श।
इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय ने कहा कि देश का यह पहला राज्य है जहाँ जनता को शिकायत निवारण के लिए अधिकार मिला है। यहाँ नागरिकों को इनके शिकायत पर सुनवाई के साथ साथ नियत समय में इनके निवारण का भी कानूनी अधिकार प्राप्त हुआ है। सात निश्चय पर बोलते हुए इन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने के लिए 7 निश्चय और सुशासन के कार्यक्रमों को लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत युवाओं और छात्रों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ,मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता, कुशल युवा कार्यक्रम, बिहार स्टार्टअप नीति 2016 जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम हैं। वहीं महिलाओं को 35 प्रतिशत बिहार सरकार के सभी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था की गयी है। घर घर बिजली लगातार देने के वादे के साथ साथ हर घर को नल से जल उपलब्ध कराना, घर घर तक पक्की गली और नाली बनाना। शौचालय निर्माण और घर का सम्मान जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम हैं। इसके साथ साथ ही अवसर बढ़े आगे पढ़े कार्यक्रम के तहत बेगूसराय में मेडिकल कॉलेज की स्थापना तथा जी. एन. एम. स्कूल की स्थापना, पारामेडिकल संस्थान की स्थापना तथा जिले में महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना। प्रत्येक अनुमंडल में ए.एन.एम. स्कूल की स्थापना, प्रत्येक अनुमंडल में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना जैसे संस्थानों से बेगूसराय की सूरत बदलनी वाली है।
भूमिपाल राय ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कर राज्य में सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद रखी है। बिहार में शराबबंदी का सकारात्मक प्रभाव सामाजिक सौहार्द्र पर पड़ रहा है और गाँव एवं शहरों में शांति एवं सद्भावना का माहौल स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। सभी से अपील है कि 21 जनवरी 2017 को मानव श्रृंखला में अपना सकारात्मक योगदान देकर जनचेतना के इस व्यापक प्रयास को सफल बनावें। इस कार्यक्रम में विभूतिपुर के माननीय विधायक राम बालक सिंह , श्री भोला कान्त झा ,रीना चौधरी,उपेंद्रर पासवान ,रामसुंदर कुशवाहा,मुकेश राय,देवकुमाए,विश्नाथ महतो,गंगा यादव,बच्चा बाबू ,रणजीत कुमार लक्ष्मी देवी,क्रंति देवी ,सुंदेश्वर प्रसाद,

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...