Skip to main content

गया जिला की पुष्पा ने बहु-बेटियों की आत्मनिर्भरता को बना लिया अपना लक्ष्य

बिहारवन वेब 

सोभ की पुष्पा ने बहु-बेटियों की आत्मनिर्भरता को बना लिया अपना लक्ष्य 
वर्तमान समय जहां लोग अपने अलावा किसी दूसरे के बारे में सोचते भी नहीं, हर समय दूसरों से ज्याद
बिहार के गया जिला पुष्पा ने अनोखा उदहारण पेश किया।  
 जहाँ एक ओर वर्तमान समय जहां लोग अपने अलावा किसी दूसरे के बारे में सोचते भी नहीं, हर समय दूसरों से ज्यादा कमाने का अरमान रखते हैं, तो वहीं बाराचटटी प्रखंड के सोभ बाजार की बहु पुष्पा कुमारी दूसरों की भलाई में अपना जीवन खपा रही हैं। उन्होंने इलाके की बहु-बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का जो सपना संजोया, उसे अब तक पूरी ईमानदारी से निभाती चली आ रही हैं। इसी का नतीजा है कि इलाके में सुबह से शाम तक हाथों में प्लास्टिक के थैले थामे और उनमें कपड़ों के टुकड़े व सूई-धागे लेकर ग्रामीण महिलाएं आती-जाती दिखती हैं। ये बहु-बेटियां कहीं और से नहीं बल्कि पुष्पा के शालिनी सिलाई सेंटर, सोभ से आती हैं। जहा पुष्पा कुमारी बेटियों को हुनरमंद बनाने का बीड़ा उठाए उन्हें प्रेरणा दे रही हैं।
पुष्पा कहती हैं कि वर्तमान समय में जब तक हम बेटियों को आत्मनिर्भर बना घर के खर्चे में दो पैसे का सहयोग नहीं कराएंगे, तब तक इस महंगाई के युग में एक व्यक्ति से परिवार की गुजर-बसर नहीं होने वाली है। इसीलिए हमने ठाना कि अपने जैसे और भी बहु-बेटियों को सिलाई-कढ़ाई व डिजाइनिंग के कार्य सिखा उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए, जिससे उन्हें अपना रोजगार मिल सके। वह बताती हैं कि उन्हें इस कार्य में अच्छी सफलता मिल रही है।
सालभर में 336 बेटियों को बनाती हूं हुनरमंद :
पुष्पा कहती हैं वे हर महीने 30 बेटियों को उनकी इच्छा के अनुसार सिलाई, कढ़ाई और डिजाइनिंग का कार्य सिखाने का काम कर रही हैं। यहां सीखने वालीं सभी बहु-बेटियां गरीब परिवार की हैं, जो अपने बूते दो पैसे की आमदनी करना चाहती हैं। वह अपनी मेहनत से मिले पैसे से आगे की पढ़ाई कर कुछ करने का जज्बा भी रखती हैं।
सीखने के लिए देती हैं सारी सामग्री-
शालिनी सिलाई सेंटर की संचालिका पुष्पा कहती हैं कि मेरे यहा जो भी बहु-बेटियां सिलाई, कढ़ाई सीखने आती हैं, उनको अपनी तरफ से सभी सामग्री सीखने के लिए उपलब्ध कराती हूं। वह बताती हैं कि इसकी एवज में वे प्रत्येक से हर माह 30 रुपये लेती हैं। अधिकांश महिलाएं एक माह में ही सिलाई का कार्य सीख लेती हैं। इनमें से अधिकांश बाराचट्टी के देहाती क्षेत्र की बेटिया हैं। वे काफी उत्साहित होकर यहां काम सीखने के बाद जाती हैं।
छह साल से दे रहीं हैं प्रशिक्षण
पुष्पा ने वर्ष 2011 के अगस्त माह में सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण कार्य को प्रारंभ किया था। शुरू में तो काफी कम एक-दो महिलाएं ही इसके लिए तत्पर हुई। धीरे-धीरे जब इसकी जानकारी होने लगी तो काफी संख्या में महिलाएं आने लगीं। आज इनकी संख्या में काफी इजाफा हो चुका है। वह बताती हैं कि वर्तमान में प्रतिदिन 39 बहु-बेटियां यहां प्रशिक्षण ले रहीं हैं। अब तो यहां प्रशिक्षण लेनी वालीं महिलाओं की संख्या एक हजार को भी पार कर चुकी है।
ससुराल के खर्च में कर रहीं हैं सहयोग
पुष्पा बताती हैं कि यहां सिलाई-कढ़ाई सीखने वाली अधिकांश महिलाएं आज शादीशुदा हो गई हैं। शादी के बाद उन्होंने खुद का रोजगार स्थापित कर लिया और ससुराल के खर्च में सहयोग भी कर रही हैं। ससुराल के लोग भी उनकी ओर से आर्थिक मदद मिलने से काफी प्रभावित होते हैं। जब वह मायके आती हैं, तो बिना मुझसे मिले नहीं जातीं। जब वह बताती हैं कि वे लोग ससुराल के खर्च में सहयोग करती हैं, तो मुझे यह सुनकर काफी संतोष होता है। ऐसा हो भी क्यों न, आखिर यही मूल कमाई तो मेरी है।

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...