Skip to main content

Posts

महिला उद्यमियों को एक प्लेटफार्म सरस मेला

   बिहार वन न्यूज़ /नेहा  रांची के मोरहाबादी मैदान में इनदिनों राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेला लगा हुआ है. ये मेला झारखंड की महिला उद्यमियों को नई पहचान दिला रही है. 17 दिनों तक चलने वाले इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आकर महिला उद्यमियां स्टॉल लगाई हैं. इन्हें  इस बात की खुशी है कि इस मेले के माध्यम से उन्हें एक मंच मिला है, जो उनके हुनर को नई पहचान दे रहा है. इन महिलाओं का मानना है कि ग्रामिण महिलाएं ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं होती हैं,  पर पापड़, आचार, बड़ी बनाकर वो खुद को स्वरोजगार से जोड़ रही हैं. मांझी की रहने वाली जीतन देवी की माने तो वो अपना नाम लिखने के अलावा पढ़ना-लिखना नहीं जानती. लेकिन पति के सहयोग से बांस के सामान बनाती हैं और बाजार में बेचती हैं. जिससे अच्छी कमाई हो जाती है. बतौर जीतन देवी पढ़े-लिखे ना होने का उन्हें कोई मलाल नहीं. मेले में आकर उन्हें ना केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला, बल्कि अन्य महिला उद्यमियों से काफी कुछ सीखने के भी अवसर प्राप्त हुए. खादी एवं सरस मेले के आयोजक और खादी बोर्ड के अध्यक्ष की संजय सेठ की माने तो मेले का मुख्य ...

बिहार में कनकनी

Bihar One News/Neha   बिहार में  कनकनी लगातार बढ़ती जा रही है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का असर बिहार के इलाकों में दिख रहा है।बिहार की सडको पर आवागमन में काफी तेजी से कमी नजरआरही है. जगह जगह पर अलाव की मांग सरकार से की जा रही है। स्कूली बच्चो पर भी इसका असर पर रहा है।  पटना में क्लास वन तक के स्कूल को 2 जनवरी तक ठंड के कारण बंद कर दिया गया है।पटना के विद्यालय आगमी  दो जनवरी तक बंद कर दिये गए है।  मौसम विज्ञान केंद्र पटना के उपनिदेशक आनंद शंकर ने कहा बिहार में 28 दिसंबर तक ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अब कनकनी के साथ घने कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा। बिहार में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। 24 घंटे में राजधानी का तापमान 4 डिग्री नीचे गिरा है। दिनभर छाई धुंध और 8 से 10 किमी की रफ्तार से पछुआ के कारण ही तापमान नीचे गिरा है। 27 जगहों पर अलाव की व्यवस्था बढ़तीठंड को देखते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश के बाद शहर में 27 जगहों पर अलाव जलाया जायेगा। इनमें पीएमसीएच बच्चा वार्ड के सामने, करगिल चौक, तांगा पड़ाव,...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन के अवसर पर आज प्रदेश की विभिन्न जेलों से 93 कैदी रिहा किये गये। राज्य की योगी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में इन कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया था। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार सिंह ने बताया की इन कैदियों को आज रिहा कर दिया गया। ये कैदी प्रदेश की विभिन्न जेलो में बंद थे और इन कैदियों में से ज्यादातर वे कैदी शामिल हैं जिन्होंने अपनी सजा तो पूरी कर ली थी लेकिन विभिन्न कारणों जैसे जुर्माना आदि न जमा करने के कारण जेल में बंद थे। सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के 93वें जन्मदिन के अवसर पर 93 कैदियों को जेल से रिहा करने का फैसला किया गया था। इन कैदियों ने अपनी जेल की सजा पूरी कर ली थी लेकिन इन पर जो जुर्माना लगाया गया था और वे इसे नहीं भर पाने की वजह से रिहा नहीं हो पा रहे थे। इन सभी कैदियों का जुर्माना भरने के लिये जेल विभाग ने विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं और ट्रस्ट आदि की मदद ली। ऐसे कैदियों की संख्या 135 थीं जिनमें से 93 की सूची बनायी गयी और उन्हें आज रिहा कर दिया गया। वाजपेयी ने लखनऊ लोकसभा सीट का पांच बार 1...
मिथिलांचल के लोगों को जल्द ही एयरपोर्ट का तोहफा मिलने वाला है, जिससे मिथिलांचल के लोग दिल्ली सहित कुछ अन्य शहरों से हवाई सफर करते हुए अपने घर आ जा सकेंगे. यह कहना है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने दरभंगा और पूर्णिया में जल्द एयरपोर्ट शुरू होने की. नीतीश कुमार दिल्ली के तालकटोरा स्टोडियम में अखिल भारतीय मिथिला संघ के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम का उद्धाटन करते हुए नीतीश कुमार जैसे ही मैथिली में बोलना शुरू किए कि पूरा स्टोडियम तालियों की गरगराहट से गूंज उठा. मुख्यमंत्री अपने भाषण के दौरान अधिकांश समय मैथिली में बोलते दिखे. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार दरभंगा और पूर्णिया में एयरपोर्ट के लिए लिए जमीन अधिग्रहण की दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि जरूरी जमीन अधिगृहित होने के बाद जल्द ही टर्मिनल निर्माण का भी काम शुरू हो जाएगा. इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, जेडीयू महासचिव संजय झा और पुरी के शंकराच...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 350वें प्रकाश पर्व के शुकराना समारोह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 350वें प्रकाश पर्व के शुकराना समारोह का उद्घाटन. वन  न्यूज़ लाइवटीम /  प्रकाश पर्व   एडिटेड by राम बालक राय    बिहार में शराबबंदी, नशामुक्ति  के साथ ही बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान बहुउद्देशीय प्रकाश केंद्र और उद्यान निर्माण योजना का शिलान्यास  चल रहा है. मुझे पूरा विश्वास ही नहीं वल्कि यकीन है कि गुरु कृपा से बिहार के विकास को गति मिलेगी. श्रद्धालुओं से आशीर्वाद मांगता  हूं कि मजबूती से जिस अभियान में हमलोग लगे हैं, उसमें सफल हों. श्रद्धालुओं की सेवा हमलोग करते रहेंगे. बिहार एक गरीब राज्य है,  पिछड़ा राज्य है, यदि हमलोगों से सेवा में कोई कमी रह गयी होगी तो हमलोगों को माफ  कीजियेगा. संभव हुआ तो इसे दूर करने की कोशिश करूंगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना साहिब का तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना सिटी का गुरुबाग, पटना का बाललीला साहब, दानापुर का हांडी साहिब, गायघाट का गुरु तेगबहादुर साहिब गुरुद्वारा, राजगीर का  गुरुनानक कुंड, मुंगेर का गुरु पच्चीस संगत के अला...
     मुखयमंत्री नितीश कुमार बोले- नहीं किया जा रहा आपका अधिकार कम  वर्ल्ड चिल्ड्रेन रिपोर्ट का राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में किया विमोचन यूनीसेफ  की ओर से बुलाए गए बच्चों को राजभवन की कराई गई सैर

शुकराना समारोह 23 से 25 दिसंबर के बीच

बिहार की राजधानी पटना 350वें प्रकाश पर्व के शुकराना समारोह के लिए सजधज कर तैयार। One News LiveTeam| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुकराना समारोह की तैयारियां  व  इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रद्धालु पटना में पहुंचने शुरु।इस उपलक्ष्य पर पटना साहिब स्थित गुरुद्वारे को दुल्हन की भांति सजाया गया है। शुकराना समारोह 23 से 25 दिसंबर के बीच । श्रद्धालुओं को मूलभूत आवश्यकताएं मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार, पर्यटन विभाग, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इस शुकराना समारोह में पटना पहुंचने वाले सिख श्रद्धालुओं के आवासन के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया गया है। इसमें बाईपास थाना के पास बने टेंट सिटी में 35,000 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। बता दें कि शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने बिहार के शहर श्री पटना साहिब में 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा...