Skip to main content

एक महिला जज की जुबानी

एक यौन शोषित महिला जज की कहानी!
 एक महिला जज की जुबानी 

 मैं, पंद्रह साल से दिल्ली हाईकोर्ट में बतौर वकील प्रेक्टिस कर रही थी। साथ ही मध्य प्रदेश उच्च न्यायलय में जज बनने की तैयारी भी। एक दिन परीक्षा उत्तीर्ण हुई और मुझे ग्वालियर में नियुक्ति मिली। मुझे ग्वालियर में जिला सत्र न्यायाधीश बनाकर भेजा गया। मैं बहुत खुश थी। लेकिन अचानक मेरी खुशी को किसी ने डस लिया हो। एक दिन मध्य प्रदेश के ही एक हाईकोर्ट के जज ने एक जूनियर अधिकारी के हाथों संदेश भिजवाया कि उनके बंगले पर कार्यक्रम है। उस पार्टी में मुझसे डांस फ्लोर पर डांस करने का दबाव बनाया। तब में जैसे तैसे बहाना बनाकर वहां से चली आई। उस जज का हौसला बढ़ता चला गया। वो मुझे प्रताड़ित करने के मौके खोजने लगे। एक दिन उन्होंने कहा कि हमने डांस फ्लोर पर आपके ठुमके लगाते देखने का मौका खो दिया, हम आपके डांस का इंतजार करेंगे। इसके अलावा कई ऐसे मौके होते जब वह मुझे प्रताड़ित करने की कोशिश करते। मेरी गलतियां खोजी जाने लगीं। वह जज मेरी गलतियां ढूंडते रहते। अगर गलतियां नहीं मिलती तों झुंझला उठते। मैं तनाव में आ गई। जज के हौसले बुलंद होते जा रहे थे। मानो उनके हौसले और भी बुलंद हो गए हों। मेरे से कोई गलती न हो और उन्हें मुझपर इसी बहाने भद्दी टिप्पणियां करने का मौका नहीं मिले। इसके लिए मै दफ्तर जल्दी सुबह आती थी। देर तक काम करती और देर में ही जाती थी। आखिर कार तंग आकर मैने एक दिन फैसला किया कि अब खुलकर बात की जाएगी। मैं अपने पति के साथ जज से मिलने पहुंच गई। आमने सामने बात चीत के बाद जज ने मुझसे पंद्रह दिन बाद मिलने को कहा। मैं पंद्रह दिन बाद मिली तो मुझे ट्रांसफर लेटर पकड़ा दिया गया। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मुझे सिंधी में कर दिया गया। मैं इतनी परेशान हो गई कि मेरे पास नौकरी छोड़ने के अलावा कोई और चारा नहीं रह गया। मैने 15 जुलाई को इस्तीफा दे दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...