Skip to main content

सांस्कृतिक आंदोलन के प्रणेता डा. पी गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण

विप्लवी पुस्तकाल य जैसा पुस्तकालय हर गांव में हो  प्रोफेसर अनिल सदगोपाल 

बिहारवन न्यूज़ / राम बालक राय
मटिहानी गोदरगावा से लौटकर 

 इस धरती ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर व साहित्यकार रामशरण शर्मा जैसे कई बिभुतियो को जन्म दी है. इस धरती से हर किसी को प्रेरणा मिलती है।  इस धरती पर पहुंच कर मैं अपने को गर्व महसूस करता हु।  बेगूसराय हमेशा से साहित्य व संस्कृति के प्रति गहरा लगाव रखते रहा है.  उक्त विचार  बेगूसराय जिले ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित विप्लवी पुस्तकालय गोदरगावां में प्रो अनिल सदगोपाल ने कहीं.  साहित्यकार जब गोदरगावां पहुंचे और ग्रामीण परिवेश में पुस्तकालय की भव्यता व लोगों में पुस्तक व साहित्य के प्रति लगाव देख कर अचंभित हो उठे. साहित्यकारों ने कहा कि हमलोगों को देश के विभिन्न हिस्सों में जाने का अवसर मिलता है. सभी जगहों पर पुस्तकालय की स्थिति समाप्त होती जा रही है. 
लेकिन यहां आने के बाद एक बार फिर उत्साह जागृत होता है कि पुस्तकालय के प्रति अभी भी लोगों की गहरी अभिरुचि है. साहित्यकारों ने कहा कि विप्लवी पुस्तकालय जैसी भव्यता देश के साढ़े पांच हजार गांवों में होने की जरूरत है. तभी हम शिक्षा के प्रति अलख जगाने में कामयाब हो पायेंगे. इसके पूर्व साहित्यकारों के आगमन के दौरान स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से अपने अतिथियों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया. आजाद चौक से लेकर पुस्तकालय प्रांगण तक साहित्यकारों व स्थानीय लोगों के द्वारा शिक्षा बचाओ के तहत मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर साहित्यकारों व अतिथियों ने पुस्तकालय के प्रांगण में स्थापित भगत सिंह, कबीर समेत अन्य विभूतियों पर पुष्प अर्पित करते हुए पुस्तकालय में लगी हुई किताबों का अवलोकन किया. इस मौके पर पुस्तकालय को प्रो अनिल सदगोपाल ने 80 किताबें भेंट की.
पुस्तकालय के प्रेरणास्रोत एवं सांस्कृतिक आंदोलन के प्रणेता डा. पी गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण  किया गया। 
19 मार्च को ही शहीद भगत सिंह और आज का भारत विषय पर चर्चा के दौरान बुद्धिजीवियों का हुआ जुटान।  20 मार्च को देवी वैदेही सभागार में शिक्षा बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया । इसमें समान शिक्षा पद्वति पर विमर्श कार्यक्रम में देश के नामचीन हस्ती प्रो. अनिल सदगोपाल, समाजशास्त्री डॉ. हेतुकर झा, शल्य चिकित्सक डॉ. ए हई, डॉ.सत्यजीत, डॉ. अनिल कुमार ठाकुर, प्रो. जी हरे गोपाल, टीवी पत्रकार सुधांसु रंजन सुरजीत थॉकचॉम, प्रो. मधु प्रसाद, चंद्रभूषण चौधरी भी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में शिक्षक, छात्र, महिला, समाजवादी, गांधीवादी, दलित, लेखक, अंबेदकर विचारक,राज्य स्तरीय संगठन के प्रतिनिधि भी भाग लिया ।

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...