Skip to main content

अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गिरोह चढ़ा समस्तीपुर पुलिस के हत्थे

बिहार वन न्यूज़ लाइव डेस्क। 

बैंक लुटेरा गिरोह समस्तीपुर में आकर यहाँ के कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहा था। वही निगरानी से आये समस्तीपुर एसपी दीपक रंजन ने समस्तीपुर शहर के गोला रोड में हुए लूट को चुनौती के रूप में लिया। उन्होंने इस घटनाक्रम पर पूरी एक टीम बनायीं। इतना हिनहि उन्होंने इसमें आखिरकार सफलता भी प्राप्त कर लिया। सभीलूटेरे पकड़े गए। समस्तीपुर एसपी दीपक रंजन के मुताबिक  लूट कांड में शामिल अपराधी कितने शातिर हैं, इसका अंदाजा इस बात से ही लगता है कि यह गिरोह 1995 से ही पूरे देश के अलग अलग शहरों में करीब दो दर्जन बैंक लूट की घटना को अंजाम दे चुका है लेकिन पहली बार पुलिस गिरफ्त में आया है. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने जब इस बैंक लूट के साथ ही बैंक लूट की दूसरी वारदातों को अंजाम देने के तरीकों का खुलासा किया तो इसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया. इस मामले में पुलिस ने जमशेदपुर, पटना और वैशाली में छापेमारी कर लूटी गयी रकम में से करीब 22 लाख रुपये, भारी मात्रा में हथियार, लूट में उपयोग की गयी 2 बाइक, मोबाइल लूट के समय पहने गए कपड़े के साथ अंतरप्रांतीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
गौरतलब है कि विगत 4 जनवरी को समस्तीपुर नगर थाना से महज 500 मीटर पर स्थित गोला रोड यूको बैंक की शाखा में बैंक खुलते ही तीन अपराधी अंदर घुस गए थे और बैंक कर्मियों को पिस्तौल की नोक पर लेकर कैश रूम 49 लाख रुपये लूट कर बैंक के बाहर से शटर बंद कर उसमें नया ताला मार दिया और खुद यह शोर मचाते हुए भागने लगे कि अंदर डकैती हो रही है. इसके बाद बाहर इन्तजार कर रहे दूसरे अपराधियों के साथ अलग अलग बाइक पर सवार होकर सभी अपराधी अलग अलग दिशा में इस तरह निकल गए मानो सभी बैंक के कस्टमर हों. किसी को शक नहीं हो पाया कि उनकी आंखों के सामने से निकले लोग ही दरअसल बैंक लुटेरा था.
बैंक लूट के दौरान लुटेरे बैंक में लगी सीसीटीवी का सीडीआर भी खोल कर लेते चले गए थे. जिससे उनका कोई हुलिया नहीं मिल रहा था, लेकिन बाजार में अलग अलग लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में शक के आधार जिन बाइक सवार को लुटेरा मानकर पुलिस आगे बढ़ी थी. वह शक सही साबित हुआ. इस लूट कांड का सरगना पटना के बाढ़ का रहने वाले अमित सिंह ने सभी दो दर्जन बैंक लूट में अपने गैंग शामिल रहने की बात को स्वीकार की है.


Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...