Skip to main content

Posts

व्यवसायिक संगठन उमुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

-- सप्ताह में 3 दिन के बदले 5 दिन दुकान खोलने का किया अनुरोध समस्तीपुर। एएम बबलु बिहार के व्यवसायिक संगठन कैट द्वारा मंगलवार को उमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा गया। व्यवसाईयों ने सप्ताह में 3 दिन के बदले 5 दिन दुकान खोलने का अनुरोध किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए समस्तीपुर निवासी व्यवसायिक संघ के नेता सह समाजसेवी प्रिंस कुमार राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री से जीएसटी सहित व्यवसाईयों के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने संतोषजनक कारवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कैट के अध्यक्ष अशोक वर्मा, चेयरमैन कमल नोपानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नंदन, महामंत्री रमेश गाँधी, मनोज कुमार निराला,गणेश खेमका, रंजीत बादल साह उपस्थित थे।

रेल मंडल के सभी स्टेशनों से प्रतिदिन लगभग सवा लाख से अधिक यात्री यात्रा करते थे .आज है सुनसान.

ONE NEWS LIVE NETWORK/ SAMASTIPUR रेल मंडल मुख्यालय स्थित समस्तीपु स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन 15 हजार यात्री अपने यात्रा का शुभारंभ करते थे। इसमें अधिकांश दैनिक यात्री शामिल हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण फिलहाल यहां यात्रियों की इंट्री पर रोक लगी है। प्लेटफार्म पर सवारी गाड़ी कोच तो लगी है, लेकिन खुलती नहीं है। जिसकी सुरक्षा में आरपीएसएफ को लगाया गया है। प्लेटफार्म पर इन दिनों गश्ती करते हुये आरपीएफ एवं आरपीएसएफ कर्मचारी के अलावे कुछ सफाई कर्मी ही नजर आते हैं।स्टेशन, बस पड़ाव यह नाम सुनते ही लोगों के जेहन में भीड़ भाड़ वाला दृश्य सामने घूमने लगता है। रेलवे स्टेशन एक ऐसा स्थान है, जहां 24 घंटे लोगों का जमघट रहता है। बीच-बीच में ट्रेनों के तेज हार्न एवं यात्रीगण कृपया ध्यान दें, पूछताछ केंद्र से निकली यह आवाज लोगों को अपने गंतव्य स्थान की याद दिलाती रहती है। लेकिन लॉकडाउन के कारण यहां आज वीरानगी छायी हुई है। देश में पहली बार रेलवे के पहिया इस कदर रूक गया कि पिछले 18 दिनों से स्टेशनों पर यात्रियों की इंट्री नहीं हो पायी है। कोरोना वायरस कोविद 19 को लेकर स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतिक्षालय सभी...

1080_30_9.33_Oct302018_01.mp4

राजद के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता तथा राजद नेता ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव मृतकों के परिजनों से मिलने

उजियारपुर विधानसभा क्षेत्रन्तर्गत उजियारपुर प्रखण्ड के नाजिरपुर गाँव में मिट्टी धंसने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई वहीं लगभग 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सह राजद के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता तथा राजद नेता ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव मृतकों के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुँचे।परिजनों से मिलकर सांत्वना दी एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हमारी पूरी संवेदना आपके साथ है। उन्होंने घायलों को उचित चिकित्सीय सुविधा मिले,इसके लिए जिलाधिकारी समेत सक्षम पदाधिकारियों से बात की तथा समुचित चिकित्सा व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
नवरात्रि  नवरात्रि के आठवें दिन यानी अष्टमी को कन्‍याओं का पूजन करने का विधान है : जानें शुभ मुहूर्त और विधान।   बिहार वन न्यूज़ नेटवर्क। राम बालक राय। नवरात्रि  का पर्व पूरे देश में धूमधान से मनाया जा रहा है। इन नौ दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग स्‍वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान लोग मां की विशेष कृपा पाने के लिए व्रत रखते हैं। नवरात्रि के आठवें दिन यानी अष्टमी को कन्‍याओं का पूजन करने का विधान है। इस बार अष्‍टमी 17 अक्‍टूबर को है। इस दिन महागौरी पूजन के साथ-साथ संधि पूजन और दुर्गा अष्टमी पूजन भी किया जाएगा।  अष्‍टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें रूप यानी महागौरी की पूजा की जाती है। सुबह महागौरी की पूजा के बाद घर में नौ कन्‍याओं और एक बालक को भोज कराया जाता है। सभी कन्‍याओं और बालक की पूजा करने के बाद उन्‍हें हल्‍वा, पूरी और चने का भोग दिया जाता है इसके बाद उन्‍हें भेंट और उपहार देकर विदा किया जाता है। वहीं इस दिन पूजा पंडालों में अस्‍त्र पूजा और संधि पूजा भी होती है। शाम के समय महाआरती होती है और कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता ...

जब बिहार आगे बढ़ेगा तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा ।

बेगूसराय ।  बिहार सरकार के  ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को  बेगूसराय के  सर्किट हाउस में मीडिया के साथ एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हर घर तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा देने पर ही बिहार आगे बढ़ सकेगा । जब बिहार आगे बढ़ेगा तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा ।   मंत्री श्रवण कुमार ने कहा बास स्थल क्रय सहायता योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजनाओं के अनुसार इस वर्ग में वैसे परिवारों को 60 हजार रुपये की मदद वास स्थल खरीदने के लिए सरकार के द्वारा दी जाएगी। उन्हें 3 महीने के भीतर जमीन खरीदना है। जिनका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हो गया है पर उनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। इसके अलावे 1996 के पहले क्लस्टर में बने जर्जर हो चुके इंदिरा आवास के फिर से निर्माण कराने के लिए सरकार संबंधित परिवार को 1.20 लाख रुपए उपलब्ध कराएगी। मंत्री ने कहा बेगूसराय में अभी भी लगभग 70 हजार गरीब लोग बेघर हैं । सरकार का लक्ष्य भी है हर आवास विहीन परिवार को घर उपलब्ध कराने का है।  जिलाधिकारी के द्वारा जिले को ओडीएफ घोषित करने को लेकर जगह जगह का...

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्तादेश

होली को लेकर तैनात किये गए अतिरिक्त पुलिस बल समस्तीपुरराम बालक राय/ रमेश शंकर झा। होली का त्योहार 01 मार्च, 2018 से 03 मार्च, 2018 तक मनाया जायेगा। होली त्योहार के शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मनाये जाने हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्तादेश जारी कर पूरे जिले में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। दण्डाधिकारी 200, पुलिस पदाधिकारी 200, के अतिरिक्त सषस्त्र बल एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लाउडस्पीकर/डी.जे. के लिए अनुमति देंगे तथा अनुमति पत्र में शर्त्तों का उल्लेख करने को कहा गया है। यदि बिना अनुमति के लाउडस्पीकर/डी.जे. बजाया जाता है तो लाउडस्पीकर एक्ट, पुलिस एक्ट एवं अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी को अनुमति देने के साथ सभी का डाटावेस तैयार करने को कहा गया है। इस अवसर पर जिला/अनुमण्डल स्तर पर विधि-व्यवस्था संधारण, सूचनाओं के आदान-प्रदान करने, प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने आदि के मद्देनजर समाहरणालय, समस्तीपुर स्थित पुस्तकालय ...