Skip to main content

अनिता गौतमजी का यह आलेख
 उनके साईट तेवर ऑनलाइन से साभार लिया गया है .
आज जहां विश्व पटल पर दुनिया के वैज्ञानिक ब्रह्मांड की उत्पत्ति वाले कण की खोज कर भगवान के करीब पहुंचने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सामाजिक पिछड़ेपन के शिकार लोग आस्था के नाम पर अंधविश्वास के अंधे कुएं से बाहर नहीं आना चाहते।
विकास के कितने भी दावे कर लिए जायें पर हकीकत आज भी वही है कि शिक्षा और ज्ञान की कमी से जूझ रहे लोगों में अंधविश्वास जड़ तक समाया हुआ है। आस्था और अंधविश्वास की फेहरिस्त में हर तरह के लोग शामिल हैं पर महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा शिकार हैं। इन्हें अपने दुखों को कम करने का आसान, सस्ता और सटीक तरीका बाबा और भूत झाड़ने वाले ओझा के सुझाए रास्ते लगते हैं। इसी का फायदा उठाकर नित नये-नये बाबा अवतरित हो रहे हैं। यदि यह कहें कि समाज में बढ़ रहे अपराधों में इनका बहुत बड़ा योगदान हैं तो गलत नहीं होगा।
आस्था के नाम पर पीड़ितों की फेहरिस्त  हर बार लंबी होती जाती है। पीड़ित महिलाओं की मानसिक स्थिति का मनोवैज्ञानिक अवलोकन कर ये तथाकथित बाबा झाड़-फूंक के बाद भूत भगाने या किसी भी समस्या का समाधान सुझाने के लिए आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण तक करने से परहेज नहीं करते। अपनी भाव-भंगिमा और भय का वातावरण बना कर  धीरे-धीरे अंधविश्वास का जाल फैलाना, धर्म के नाम पर हर तरह की तकलीफों से  निजात दिलाने का ठेका इन बाबाओं का हथियार बनता है।
चूंकि इन मान्यताओं और अंधविश्वास की सर्वाधिक शिकार ज्यादातर महिलायें होती हैं और इन्हें बहलाना फुसलाना भी आसान होता। अत: महिलाओं की यह कमजोरी बाबाओं की अय्याशी के रूप में भी कई बार सामने आ चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इन सब के बाद भी इनका कारोबार बेधड़क चलता रहता है।
बाबाओं का निशाना संभ्रांत परिवार की ऐसी महिलायें बनती हैं जिनसे पैसे भी आसानी से ऐंठे जा सकें और सभ्य होने के नाम पर उनकी पोल खुलने का खतरा भी कम हो।
अलग अलग समस्याओं से निबटने में जब घरेलू स्तर पर या फिर वैज्ञानिक तरीके से इंसान असफल होता है तो एक आखिरी आस के रूप में ये बाबा सहारा बनते हैं। निराकरण और समस्याएं कुछ ऐसी होती हैं कि समझना मुश्किल हो जाता है।
आखिर किस सदी में जी रहे हैं हम?  किसी को बेटा नहीं हो रहा है, किसी का पति शादी के बाद परदेश चला गया है या फिर शादी में बार-बार रूकावटें आ रही हैं- यही होती हैं इनकी समस्याएं। पुलिस प्रशासन भी इन सवालों पर मौन होता या फिर जब तक कोई बड़ी घटना न हो इसमें दखल देना उचित नहीं समझता।
आस्था व अंधविश्वास के बीच के अंतर को समझाना नामुमकिन नहीं है पर गहरी चिन्ता का विषय यह है कि इन मुद्दों पर सहयोग करने वालों से किस तरह से सख्ती से निपटा जाये ? अज्ञानी और मानसिक रोगी होने के प्रमाण होते हैं इस तरह से सार्वजनिक स्थलों पर भूत-प्रेतों को लेकर खेलने व झूमने वाले लोग। मनोचिकित्सकों और विशेषज्ञों की मानें तो पूरी तरह अंधविश्वास और मानसिक रोगों का परिचायक है इस तरह की घटना। इससे रोग तो कतई नहीं दूर हो सकता और न  ही किसी नि:संतान को संतान प्राप्त हो सकती है।
अंधविश्वास के चक्कर में लोगों का पूजा-पाठ और आस्था के नाम पर भूखे रहना-तमाम तरह की बीमारियों को आमंत्रण देना है। कभी कभी खतरा बढ़ने पर मौत का भी सबब बन जाता है यह अंधविश्वास का खेल। संतान प्राप्ति तो पूरी तरह एक वैज्ञानिक या प्रकृति  प्रदत्त प्रक्रिया है इसमें बाबा का दखल यानि वासना का खेल और समाज में गलत संदेश के आदान प्रदान के अलावा कुछ नहीं है।
बहरहाल, विज्ञान की नित नई खोजों के बीच अंधविश्वास के प्रति बढ़ रहा आस्था का यह खेल कई सवालों को जन्म दे रहा है। सही ज्ञान और आस्था के नाम पर अंधविश्वास को ही बढ़ावा मिल रहा इस तरह के कुकृत्यों से।

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...