Skip to main content

25 साल पुराने मामले में 13 बीजेपी नेताओ के खिलाफ आपराधिक मामला चलाने की इजाजत :सुप्रीम कोर्ट

 25 साल पुराने  मामले में 13 बीजेपी  नेताओ  के खिलाफ आपराधिक मामला चलाने की इजाजत :सुप्रीम कोर्ट
बिहार वन वेब टीम  
 जाने वो कौन है जिन पर सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामला चलने की इजाजत दी है 
   लालकृष्ण आडवाणी
एक समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद भाजपा के दूसरे सबसे बड़े नेता रहे लालकृष्ण आडवाणी इन दिनों पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में हैं। भाजपा से बाहर आडवाणी के समर्थक और बीजेपी के विरोधी पार्टी पर उन्हें किनारे लगाने का भी आरोप लगाते हैं। आडवाणी फिलहाल गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं। 
मुरली मनोहर जोशी
अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी एक समय भाजपा के तीसरे सबसे बड़े नेता और चेहरा थे। वाजपेयी सरकार में जोशी मानव संसाधन विकास मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। प्राथमिक शिक्षा में सार्वजनीकरण को लेकर सर्व शिक्षा अभियान के लिए एक बारे नाम जाना जाता है.  फिलहाल वे भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में हैं और उत्तर प्रदेश में कानपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।
उमा भारती
साध्वी उमा भारती केंद्र की मोदी सरकार में जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। 
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकीं उमा भारती पूर्व में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब विपक्ष उन पर नैतिकता के लिहाज से इस्तीफे का दबाव बना रहा है।

विनय कटियार
राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले विनय कटियार को फायर ब्रांड नेता माना जाता रहा है। विनय कटियार विश्व हिन्दू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल के पहले अध्यक्ष रहे हैं। भाजपा नेता कटियार फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं।
साध्वी ऋतंभरा
विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी साध्वी ऋतंभरा दुर्गा वाहिनी की पहली अध्यक्ष रही हैं। साध्वी अब अपने गुरु स्वामी परमानंद के नाम से प्राकृतिक चिकित्सालय और धार्मिक कार्यों में व्यस्त हैं।
 इनके अलावे और भी है नाम जो इस प्रकार है
  • विष्णु हरि डालमिया
  • सी आर बंसल
  • आर वी वेदंती
  • जगदीश मुनि महाराज
  • बी एल शर्मा
  • नृत्य गोपाल दास
  • धर्म दास 
  •  

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये  चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है। चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजू...
अन्ना पहुचे हुनकर करने पटना : जनरल बी के सिंह केशव कुमार  Biharone.Org के लिए गांधी और लोकनायक  के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पटना आया हु : अन्ना हजारे   अन्ना पहुचे पटना  गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर मांग की है कि वो जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल कानून बनाए.भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनर त गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे आज दोपहर पटना पहुंचें. पटना में गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जनतंत्र रैली' में भाग लेंगे.  अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अगर देश के लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो उन्हें विश्वास है कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। पटना में गांधी मैदान में आयोजित `जनतंत्र रैली` में भाग लेने पटना आए अन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार सारी व्यवस्था में जड़े जमा चुका है परंतु बात व्यवस्था परिवर्तन की है। पटना में संबाददाता सममेलन में अन्‍ना हजारे ने ...