Skip to main content

मौलाना अबुल कलाम आजाद एक महान स्वतंत्रता सेनानी : मुख्यमंत्री


Post By वन न्यूज़ लाइव
11 Nov 2017 
 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महान शिक्षा शास्त्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को समारोह के  माध्यम से याद किया। उन्होंने कहा की मौलाना आज़ाद एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे और देश की आजादी की लड़ाई में उनका बहुत बड़ा योगदान था. पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शिक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों एवं देशवासियों को बधाई दी.

नीतीश कुमार ने कहा, देश में मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस पर शिक्षा दिवस मनाने की मांग की जाती थी. इसी दौरान हमने इसकी शुरुआत का निर्णय किया. मौलाना अबुल कलाम आजाद देश के पहले शिक्षा मंत्री थे. पांच सितंबर को देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है और 11 नवंबर को मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस को लोग शिक्षा दिवस के रूप में मनाते हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा, मौलाना आजाद एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे. देश की आजादी की लड़ाई में उनका बहुत बड़ा योगदान था. आजादी के साथ ही बंटवारे के कारण सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया था. आजाद साहब की देश में सांप्रदायिक तनाव को शांत करने में भूमिका तो रही ही, साथ ही अल्पसंख्यकों को यह भरोसा दिलाने में कामयाब रहे कि यह देश तुम्हारा है और इसी देश में तुम रहो. 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रख्यात शिक्षाविद् आईआईटी कानपुर में भौतिकशास्त्र के प्रो. हरीश चंद्र वर्मा को वर्ष 2017 का मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया. हरीश चंद्र वर्मा को मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और ढाई लाख रुपये का चेक प्रदान किया.

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...