Skip to main content

बेटी जे पढ़तइ तीन पीढ़ी तरतै बिहार भाजपा

                             बेटी जे पढ़तइ तीन पीढ़ी तरतै : बिहार भाजपा
post by One News Live 
            12 Nov 2017 

 बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह समस्तीपुर उजियारपुर के सांसद  नित्यानंद राय ने कहा कि समाज में बेटियों को सम्मान दिलाकर ही घर-परिवार से लेकर समाज से लेकर देश व प्रदेश तक का मान बढ़ा सकते हैं। हर एक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह बेटियों की न सिर्फ हिफाजत करे बल्कि उसे पढ़ा- लिखाकर काबिल बनाये। आज बेटियां अपने कर्तव्यों से न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि देश का भी नाम रोशन कर रहीं हैं। प्रधानमंत्री की परिकल्पना का ही असर है कि भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों के खिलाफ ‘‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ का नारा देकर समाज में जनजागृति का आंदोलन खड़ा कर दिया। श्री राय ने ये बातें युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक टीम को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ- वृक्ष लगाओ के तहत पटना से कोलकाता रवाना करते हुए कही। उन्होंने पटना स्थित शहीद स्मारक से खुद साइकिल चलाकर इन उत्साहित युवाओं की हौसला आफजाई करते हुए साइकिल यात्रा की शुरुआत की। श्री राय ने कहा कि सुजीत भगत की टीम की ये चौथी यात्रा है। इससे पहले सुजीत उजियारपुर से नई दिल्ली तक की यात्रा भी इसी जागरूकता मिशन के तहत कर चुके हैं। यह बड़ी बात है कि ये सभी युवा प्रचार नहीं चाहते हैं बल्कि अपनी बातों को जन- जन तक पहुंचाकर बेटियों के सम्मान में जनजागृति फैलाना चाहते हैं। ऐसे ही कर्मयोगी युवाओं से समाज और देश धन्य होता है। इस साइकिल यात्रा टीम में सुजीत कु. भगत के अलावा प्रशांत कु., आशीष, संजीव साह, अशोक कुमार, विकास कुमार, सुनील कु., नरेन्द्र कु., सुधांशु कु. रामनाथ राय, विक्रम कु., मुकेश कु., प्रमोद कु., अशोक कुमार और विपिन कु. शामिल हैं। मौके पर सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजीव रंजन और मीडिया प्रभारी पंकज सिंह भी उपस्थित थे।
केशव सर पटना 

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये  चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है। चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजू...
अन्ना पहुचे हुनकर करने पटना : जनरल बी के सिंह केशव कुमार  Biharone.Org के लिए गांधी और लोकनायक  के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पटना आया हु : अन्ना हजारे   अन्ना पहुचे पटना  गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर मांग की है कि वो जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल कानून बनाए.भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनर त गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे आज दोपहर पटना पहुंचें. पटना में गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जनतंत्र रैली' में भाग लेंगे.  अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अगर देश के लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो उन्हें विश्वास है कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। पटना में गांधी मैदान में आयोजित `जनतंत्र रैली` में भाग लेने पटना आए अन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार सारी व्यवस्था में जड़े जमा चुका है परंतु बात व्यवस्था परिवर्तन की है। पटना में संबाददाता सममेलन में अन्‍ना हजारे ने ...