Skip to main content

Posts

समाजवादी नेता राम जपित राय की पुण्यतिथि मनी

एक निर्भीक पत्रकार , ओजस्वी वक्ता तथा महान समाजवादी नेता के रूप में स्वर्गीय रामजपित राय जी सदैव याद किए जाते रहेंगे समस्तीपुर , बिहार आज शुक्रवार को समस्तीपुर कर्पूरी आश्रम परिसर में महान समाजवादी नेता , कवि, लेखक , साहित्यकार स्वर्गीय रामजपित राय जी की 21 वींं पुण्य -तिथि पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l मौके पर एक विचार -गोष्ठी भी आयोजित की गई l "श्रद्धांजलि सभा -सह-विचार गोष्ठी " की अध्यक्षता -- राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी , विषय प्रवेश -- समाजसेवी कबीर भास्कर , संचालन -- पूर्व प्राचार्य राजकुमार राय 'राजेश ' तथा साहित्यकार रामाश्रय राय 'राकेश' व धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने किया l "श्रद्धांजलि सभा " को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने उन्हें गरीबो का मसीहा , सामाजिक न्याय का मजबूत स्तम्भ बतलाया l कहा कि रामजपित बाबू ने जीवन का क्षण-2 व शरीर का कण-2 गरीबो के कल्याण व र...

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में टीकाकरण कार्यक्रम

#आवश्यक_सूचना राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य 6 माह में 6 करोड़ टीकाकरण कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में टीकाकरण कार्यक्रम किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले व्यक्तियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण किए जाने हेतु टीका का अतिरिक्त डोज समस्तीपुर जिला को प्राप्त हुआ है। टीकाकरण हेतु वार्डवार विशेष कैंप दिनांक 06.07.21, 07.07.21 एवं 08.07.21 को आयोजित किया जाना है। निम्नांकित सत्र स्थलों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा: मदरसा पासवान चौक धर्मपुर, मिडिल स्कूल धरमपुर, जिगरा पब्लिक स्कूल, कन्या मध्य विद्यालय चकहरी, सीपीएस स्कूल, प्राइमरी स्कूल चीनी मिल, भारद्वाज कोचिंग सेंटर, आंगनवाड़ी संख्या 245, महर्षि दयानंद स्कूल आर्य समाज रोड, मध्य विद्यालय मगरदही, इंद्राणी गर्ल्स स्कूल, रेलवे मिडिल स्कूल माधुरी चौक, डॉन बॉस्को स्कूल, ब्रैडफोर्ड स्कूल नीम गली, मिल्लत अकादमी ठाकुर प्रसाद ग्रांड एंड संस गुदरी बाजार वार्ड 21, समस्तीपुर, मारवाड़ी धर्मशाला, प्राइमरी स्कूल हरिजन टोल पेठिया गाछी, जीबी पब्लिक स्कूल, मिडिल स्कूल बहादुरपुर, साईं कैंपस...

गरीब की लड़की का समाजिक सहयोग से धूमधाम से हुई शादी

-- ग्रामीण संस्कृति व गांव के लोगों के बीच का भाईचारा व अपनापन का मिशाल अब भी कायम समस्तीपुर। इक्कीसवीं सदी के इस अर्थ युग का लोगों पर हावी होती जा रही प्रभाव के बीच ग्रामीण संस्कृति व गांव के लोगों के बीच का भाईचारा व अपनापन आज भी मिशाल के रूप में समाज को समझने वालो के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। जिले के उजियारपुर प्रखंड के चैता दक्षिणी वार्ड 5 में एक अत्यधिक गरीब व परिस्थिति के मारे व्यक्ति के लड़की की समाजिक सहयोग से धूमधाम से शादी कराकर उसके ससुराल विदा कर लोगों ने एक मिशाल कायम किया। गांव के जिवंत मानवीय मूल्यों की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। गरीब के बेटी की शादी में पंचायत व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए तथा लोगों ने अपने स्तर से सहयोग दिए। शादी में डढिया असाधर निवासी सह संभावित जिला परिषद प्रत्याशी राकेश कुमार पप्पू, पूर्व मुखिया सकलदीप राय, सरपंच सुधीर पांडेय, रामकुमार यादव, दिनेश दास, राम अशीष दास, आनंदलाल दास, रामबली दास सहित दर्जनों ग्रामीण व अन्य लोग उपस्थित थे।

व्यवसायिक संगठन उमुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

-- सप्ताह में 3 दिन के बदले 5 दिन दुकान खोलने का किया अनुरोध समस्तीपुर। एएम बबलु बिहार के व्यवसायिक संगठन कैट द्वारा मंगलवार को उमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा गया। व्यवसाईयों ने सप्ताह में 3 दिन के बदले 5 दिन दुकान खोलने का अनुरोध किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए समस्तीपुर निवासी व्यवसायिक संघ के नेता सह समाजसेवी प्रिंस कुमार राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री से जीएसटी सहित व्यवसाईयों के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने संतोषजनक कारवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कैट के अध्यक्ष अशोक वर्मा, चेयरमैन कमल नोपानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नंदन, महामंत्री रमेश गाँधी, मनोज कुमार निराला,गणेश खेमका, रंजीत बादल साह उपस्थित थे।

रेल मंडल के सभी स्टेशनों से प्रतिदिन लगभग सवा लाख से अधिक यात्री यात्रा करते थे .आज है सुनसान.

ONE NEWS LIVE NETWORK/ SAMASTIPUR रेल मंडल मुख्यालय स्थित समस्तीपु स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन 15 हजार यात्री अपने यात्रा का शुभारंभ करते थे। इसमें अधिकांश दैनिक यात्री शामिल हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण फिलहाल यहां यात्रियों की इंट्री पर रोक लगी है। प्लेटफार्म पर सवारी गाड़ी कोच तो लगी है, लेकिन खुलती नहीं है। जिसकी सुरक्षा में आरपीएसएफ को लगाया गया है। प्लेटफार्म पर इन दिनों गश्ती करते हुये आरपीएफ एवं आरपीएसएफ कर्मचारी के अलावे कुछ सफाई कर्मी ही नजर आते हैं।स्टेशन, बस पड़ाव यह नाम सुनते ही लोगों के जेहन में भीड़ भाड़ वाला दृश्य सामने घूमने लगता है। रेलवे स्टेशन एक ऐसा स्थान है, जहां 24 घंटे लोगों का जमघट रहता है। बीच-बीच में ट्रेनों के तेज हार्न एवं यात्रीगण कृपया ध्यान दें, पूछताछ केंद्र से निकली यह आवाज लोगों को अपने गंतव्य स्थान की याद दिलाती रहती है। लेकिन लॉकडाउन के कारण यहां आज वीरानगी छायी हुई है। देश में पहली बार रेलवे के पहिया इस कदर रूक गया कि पिछले 18 दिनों से स्टेशनों पर यात्रियों की इंट्री नहीं हो पायी है। कोरोना वायरस कोविद 19 को लेकर स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतिक्षालय सभी...

1080_30_9.33_Oct302018_01.mp4

राजद के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता तथा राजद नेता ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव मृतकों के परिजनों से मिलने

उजियारपुर विधानसभा क्षेत्रन्तर्गत उजियारपुर प्रखण्ड के नाजिरपुर गाँव में मिट्टी धंसने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई वहीं लगभग 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सह राजद के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता तथा राजद नेता ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव मृतकों के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुँचे।परिजनों से मिलकर सांत्वना दी एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हमारी पूरी संवेदना आपके साथ है। उन्होंने घायलों को उचित चिकित्सीय सुविधा मिले,इसके लिए जिलाधिकारी समेत सक्षम पदाधिकारियों से बात की तथा समुचित चिकित्सा व्यवस्था करने का निर्देश दिया।