Skip to main content

madhubani kand me priti gayi ma ke pass.

बिहार के मधुबनी कांड में ;चर्चित नई दिल्ली से पकड़े गए किशोर प्रेमी जोड़े में से प्रेमिका को उसकी नानी के घर सहरसा जिले भेज दिया.
बिहार के मधुबनी जिले में बीते 12 और 13 अक्टूबर को हिंसा और उपद्रव के बाद चर्चा में आए नई दिल्ली से पकड़े गए किशोर प्रेमी जोड़े में से प्रेमिका को मधुबनी की स्थानीय अदालत ने उसकी नानी के घर सहरसा जिले भेज दिया.
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने शनिवार को प्रेमी जोड़े में से किशोरी के आग्रह पर उसे उसकी नानी मंजुला देवी के घर सहरसा स्थित करहरवा गांव भेज दिया.
उसकी नानी अदालत के समक्ष प्रस्तुत हुई और अदालत से आग्रह किया कि वह अपनी नातिन को घर ले जाना चाहती है. 
प्रेमिका ने कल अदालत से अनुरोध किया था कि वह अपने नानी के घर जाना चाहती है लेकिन सीजेएम ने उसे अपने माता पिता के घर भेज दिया था.
अदालत ने बयान दर्ज करने के बाद प्रेमिका के प्रेमी प्रशांत झा को कल दरभंगा स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया था. बीते सितंबर माह में प्रेमी जोड़ा मधुबनी से फरार हो गया था. इसके बाद प्रशांत की मां ने एक सिरकटी लाश के बरामद होने पर अपना पुत्र बताया था.

Comments