Skip to main content

कालाजार की नई वैक्सीन

पिछले महीने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बॉयोलॉजी के वैज्ञानिक नाहिद अली ने 10 वषरें की कडी मेहनत के बाद कालाजार की नई वैक्सीन विकसित की। प्रतिष्ठित साइंस मैगजीन जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर फार्मास्यूटिक्स में प्रकाशित इस खोज से पश्चिम बंगाल समेत उत्तर व पूर्वी भारत के कालाजार प्रभावित क्षेत्रों को काफी उम्मीदें हैं।

बॉयो-एब्जार्बेबल स्टेंट्स

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने हाल ही में बॉयो-एब्जार्बेबल स्टेंट्स के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इससे हृदय रोगियों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि जाम धमनियों में मेटल स्टेंट्स से परेशानी होती है। वहीं बॉयो-एब्जार्बेबल स्टेंट्स 18 महीने के आसपास खुद ही गल जाती है।

कैंसररोधी फिजेटिन

जेएनयू कैंसर बॉयोलॉजी लैबोरेटरी में कैंसररोधी तत्व फिजेटिन पर चल रहे रिसर्च के और भी लाभकारी नतीजे मिल सकते हैं। इसके पिछले शोध से पता चला है कि सेब, प्याज व कुछ सब्जियों में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व फिजेटिन से कैंसर रोकने में मदद मिलती है।

आंख की कृत्रिम कोशिका

चैन्नई स्थित संकारा नेत्रालय के वैज्ञानिकों के अनुसार कार्नियल ट्रांसप्लांट के लिए दी गई आंख के अवशेष से ऐसी रेटिना सेल्स विकसित की जा सकती है, जो आंखों के अंधेपन और खराब होती रेटिना का इलाज कर सकता है। आने वाले समय में यह महत्वपूर्ण खोज उन लाखों लोगों के लिए आशा की किरण है, जो न ठीक होने वाले अंधेपन व खराब होती रेटिना की बीमारी से ग्रस्त हैं।

मलेरिया ड्रग सिनरियाम

भारत द्वारा विकसित प्रभावशाली मलेरिया ड्रग सिनरियाम भविष्य में बहुप्रचलित आर्टिमिसिनिन ड्रग का विकल्प हो सकता है। यह कृत्रिम ड्रग है, जिसे लैब में रासायनिक प्रक्रिया से तैयार किया गया है, जबकि आर्टिमिसिनिन पौधों से तैयार किया जाता है।

नेचुरल हार्ट-पेसमेकर

एक स्पेशल जीन को इंजेक्ट कर पेसमेकर सेल्स से हृदय गति की खामियों को दूर करने की बॉयोलॉजिकल थिरेपी इस साल काफी चर्चा में रह सकती है।

13 अरब वर्ष पुरानी गैलेक्सी

नासा के हब्बल टेलीस्कोप की मदद से अब तक के सबसे दूरस्थ आकाशगंगाओं की खोज हुई है। इसमें 13 अरब वर्ष पुरानी 7 गैलेक्सियां शामिल हैं। इस साल भी हब्बल टेलीस्कोप की ये और अन्य खोजें काफी चर्चा में रहेंगी।

-हृदय रोग बताने वाला ट्रेडमिल टेस्ट 
एक्सरसाइज ट्रेडमिल टेस्ट से महिलाओं के हृदय की स्थिति का पता लगाना संभव होगा। इस टेस्ट के दौरान दो स्पेसिफिक इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम से महिलाओं के हृदय की शक्ति का अनुमान लगाना आसान होगा।

10,000 गुना तेज ट्रांजिस्टर

शोधकर्ताओं ने 10,000 गुना तेज ट्रांजिस्टर तैयार किया है। लेजर पल्सेज से चलने वाला यह ट्रांजिस्टर इलेक्ट्रानिक जगत में काफी उपयोगी साबित होगा।

पसर्नलाइज्ड मेडिसिन

डीएनए की सिक्वेंसिंग कर ब्रिटेन में आम लोगों के लिए पसर्नलाइज्ड मेडिसिन शीघ्र ही शुरू होने वाली है, जिससे कैंसर व कुछ विशेष रोगियों को काफी लाभ मिलेगा। इस तरह की पसर्नलाइज्ड मेडिसिन अन्य देशों में भी शुरू हो सकती है।

रामनयन सिंह


Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...