Skip to main content
दिल्ली के रामलीला में दिखा नितीश लीला 
 केशव कुमार : बिहार  को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की अपनी मांग को दोहराते हुए बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिकार रैली को संबोधित करते हुए कहा की इसका लाभ सिर्फ बिहार को नहीं बल्कि बिहार जैसे अन्य पिछड़े राज्यों को भी होगा और सही मायने में देश का समावेशी विकास होगा। नीतीश ने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा की बिहार के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता. नीतीश ने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा की दिल्ली में बैठे लोगों को हम बिहारियों की ताकत को पहचानना चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकाल में बिहार के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। अगर केंद्र इस समय उसे विशेष दर्जा देता है तो यह विकसित सूबे में शामिल हो सकता है।
बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा की पहली बार दिल्ली में इतनी बड़ी तादाद में बिहारियों ने अपने हक को हासिल करने के लिए अपनी ताकत दिखाई है. नीतीश ने बिहार के पिछड़ेपन का खास तौर पर उल्लेख करते हुए कहा की क्या कारन है की कभी विश्व में शिक्षा का केंद्र रहे बिहार के लोग कहीं और जाने पर मजबूर हुए. नीतीश ने कहा कि देश गवाह है बिहार के गौरवशाली इतिहास का. लेकिन आजादी के बाद क्या कारण है कि यह राज्य पिछड़ता गया। लोग शिक्षा और रोजगार के लिए बिहार से बाहर जाने को मजबूर हुए।
नीतीश ने कहा की हम स्वीकार करते हैं की केंद्र सरकार की तरफ से यह सकारात्मक पहल है. यह पूरी तरह हमरे प्रयासों का नतीजा भी है. दरअसल हम यह आवाज लगातार बुलंद करते रहें हैं की विकास में हमारे साथ नाइंसाफी हुई और विशेष राज्य का दर्जा देने के वर्तमान मानक बिहार जैसे पिछड़े राज्यों को न्याय दिलाने में सक्षम नहीं है. विशेषज्ञों ने भी साफ़ तौर पर माना है की बिहार विकास के तमाम परामीटर पर सबसे निचले पायदान पर है. यह तमाम सूचकांक में राष्ट्रीय औसत से भी काफी पीछे है. थाल्रुद्ध राज्य और विकास में पिछडापन हमारी मांगों को मजबूती देते हैं. इस अर्थ में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय मानक के तहत भी हमारे साथ विशेष व्यवहार होना चाहिए. नीतीश ने कहा की हम मांग करते हैं की आम बजट में वित्त मंत्री ने जो वादा किया है उसे यथाशीघ्र अमल में लाया जाये.
नीतीश ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा की मुझे मालूम है की दिल्ली की झुग्गी झोपड़ियों में भी बिहारी मुश्किलों में रह रहे हैं। लेकिन आप लोग हक के लिए ऐसे ही जुटते रहें। तभी दिल्ली में बैठे लोग इस ताकत को पहचान सकेंगे.
बिहार में सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आहूत इस रैली में करीब 20-25 हजार लोगों ने शिरकत की. राजनीतिक विश्लेषक इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रहे हैं. लेकिन पार्टी अध्यक्ष शरद यादव इसे सिरे से ख़ारिज करते हैं. शरद यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा की यह रैली बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करने के लिए बुलाई गई है.
मंच का संचालन वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया. रैली में पार्टी अध्यक्ष शरद यादव, रैली के मुख्या कर्ताधर्ता तथा जद(यू) के बिहार प्रदेशाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री रमई राम, परवीन अमनुलाह, नरेन्द्र सिंह, गौतम सिंह, बिजेंदर कुमार यादव  इत्यादि ने शिरकत की.

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...