Skip to main content

  बिहार में सात आईपीएस के तबादले
बिहार में सात आईपीएस के तबादले
बिहार में शुक्रवार को दो डीआईजी सहित सात आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में फिर से फेरबदल किया गया है.
गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, डीआईजी स्तर के दो वरिष्ठ आईपीएस को नया प्रभार मिला है. पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे दरभंगा के पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुधांशु कुमार को मुंगेर प्रक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है.
मुंगेर रेंज के डीआईजी का प्रभार संभाल रहे अनिल किशोर यादव को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के कारण कार्यमुक्त कर दिया गया है. अब वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में योगदान देंगे.
खनन माफिया से साठगांठ के आरोप में अक्तूबर 2012 में निलंबित की गयी शेखपुरा की पूर्व पुलिस अधीक्षक अनुसुइया रणसिंह साहू को भोजपुर जिले में स्थित बिहार सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, डुमरांव का कमांडेंट सह प्राचार्य बनाया गया है. अनुसुइया बीते 18 फरवरी 2013 को निलंबन से मुक्त हुई थी.
वहीं, शेखपुरा में एक युवक के साथ अमानवीय प्रताड़ना के आरोपी शेखपुरा के पूर्व पुलिस अधीक्षक बाबूराम को भी नया पदभार दिया गया है. पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे बाबूराम को बिहार सैन्य पुलिस 16 (बीएमपी) का कमांडेंट बनाया गया है.
अररिया के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे को राज्यपाल डीवाई पाटिल का परिसहाय (एडीसी) बनाया गया है. गया के सिटी एसपी अख्तर हुसैन अब सीमांचल जिले अररिया के नये पुलिस अधीक्षक होंगे.
इसी प्रकार अन्य तबादलों में चंदन कुमार कुशवाहा को गया का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
बिहार सरकार द्वारा बीते 25 मार्च को व्यापक स्तर पर 63 आइपीएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया था. कई को पदोन्नति देते डीआईजी बनाया गया था जबकि दो पुलिस जिलों नवगछिया और बगहा सहित 26 जिलों में पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया था.
बिहार के शेखपुरा जिले में बीते जनवरी माह में एक युवक के साथ अमानवीय प्रताड़ना के आरोपी जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक बाबूराम पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका तबादला कर दिया था. बाबूराम के खिलाफ जांच चल रही है.
बीते 25 फरवरी को बीएमपी 16 के कमांडेंट बनाये गये कुशवाहा का फिर से प्रभार बदल दिया गया और उन्हें गया का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. साभार कई वेबसाइट 

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये  चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है। चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजू...
अन्ना पहुचे हुनकर करने पटना : जनरल बी के सिंह केशव कुमार  Biharone.Org के लिए गांधी और लोकनायक  के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पटना आया हु : अन्ना हजारे   अन्ना पहुचे पटना  गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर मांग की है कि वो जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल कानून बनाए.भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनर त गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे आज दोपहर पटना पहुंचें. पटना में गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जनतंत्र रैली' में भाग लेंगे.  अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अगर देश के लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो उन्हें विश्वास है कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। पटना में गांधी मैदान में आयोजित `जनतंत्र रैली` में भाग लेने पटना आए अन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार सारी व्यवस्था में जड़े जमा चुका है परंतु बात व्यवस्था परिवर्तन की है। पटना में संबाददाता सममेलन में अन्‍ना हजारे ने ...