Skip to main content

 पटना में आंदोलन कर रहे नियोजित शिक्षकों पर पुलिस
 ने जमकर लाठीचार्ज किया और आसू गैंस के गोले भी छोड़े.
 बिहार one टीम समस्तीपुर 
 नियोजित  शिक्षको  के साथ करो या मरो की स्थिति  
 आर ब्लाक चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने गोली चला दी. पुलिस लाठी चार्ज में कई शिक्षक घायल हो गये हैं. नियोजित शिक्षक स्थाई किये जाने की मांग कर रहे हैं.
आज शिक्षकों ने अपने मांगों के समर्थन में विधानसभा घेरने की योजना बनाई थी लेकिन विधानसभा पहुंचने के पहले हीं उन्हें रोक दिया गया.
दूसरी तरफ उग्र शिक्षकों ने पुलिस की जीप को आग के हवाले कर दिया है. नियोजित शिक्षक पत्थर बाजी भी कर रहे हैं. दोनों ओर से बल प्रयोग जारी है.
पुलिस को भीड़ हटाने के लिए आंसू गैस के गोले के साथ-साथ पानी की बौछार भी करनी पड़ी है. न्यू मार्केट में नियोजित शिक्षकों ने आग लगा दी है जिससे वहां आम लोगों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है.
डाक बंगले चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखा है जिससे पूरी तरब जाम हो गया है.
विधान परिषद में भी हंगामा
उधर अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे अनुबंधित शिक्षकों को पुलिस ने जबरदस्ती आधी रात को हटाने और कथित तौर पर लाठीचार्ज के विरोध में बिहार विधान परिषद में कांग्रेस और भाकपा समेत प्रमुख विपक्षी दल राजद ने हंगामा किया और प्रश्नकाल चलने नहीं दिया.
पटना के आर ब्लाक चौराहे पर आंदोलन कर रहे अनुबंधित और वित्तरहित शिक्षकों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए राजद, कांग्रेस और भाकपा सदस्यों प्रश्नकाल शुरु होने से पहले हंगामा करते हुए सरकार से इस विषय में वक्तव्य की मांग की.
20 मिनट तक सदन की कार्यवाही ठप रही और प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ गया, सभापति अवधेश नारायण सिंह को दोपहर एक बजे तक कार्यवाही स्थगित करनी पडी.
राजद के सदस्य नवल किशोर यादव, मिश्री लाल यादव, संजय प्रसाद, कांग्रेस सदस्य डा ज्योति सदन के बीचोबीच आकर फर्श पर बैठ गये, जबकि भाकपा सदस्य केदारनाथ पांडेय, राजद के तनवीर हसन ने सरकार से वक्तव्य की मांग की. web se sabhar

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...