Skip to main content
  





 सभी पैक्स एवं काॅपरेटिव बैंकों को कम्प्यूटराइज किया जायेगा:-  नीतीश मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री आवास के विमर्श सभाकक्ष में सहकारिता विभाग के पैक्सों, सहकारिता बैंक एवं अन्य सहकारी संस्थाओं को कम्प्यूटरीकृत किये जाने की एक वृहद योजना पर आधारित पावर प्वाईंट प्रेजेंटेशन का अवलोकन किया तथा निर्देश दिया कि सहकारी क्षेत्र के पंचायत स्तर तक के पैक्स एवं सहकारी संस्थाओं को कम्प्यूटरीकृत किये जाने के लिये वृहद योजना बनायी जाय। सहकारिता बैंक को कोर बैंकिंग सुविधा से युक्त किया जाय। इस योजना के लिये हार्डवेयर, कम्प्यूटर संरचना एवं कम्प्यूटरों के संचालन के लिये मानव बल की आवश्यकता एवं उन पर होने वाले खर्च का आकलन कर कम्प्यूटराइजेशन के लिये वृहद योजना बनायी जाय।मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग के पैक्स, सहकारिता बैंक एवं सहकारी संस्थाओं के कम्प्यूटरीकृत किये जाने से सहकारिता विभाग के विभिन्न कार्यक्रम, उनके निर्वाचन, अंकेक्षण में सुविधा मिलेगी, साथ ही किसानों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा, उन्हें कम्प्यूटर के माध्यम से खाद, बीज की उपलब्धता, उनके वितरण, धान, गेहूॅ अधिप्राप्ति केन्द्रों की जानकारी एवं अधिप्राप्ति से संबंधित राशि उन्हें अविलम्ब प्राप्त हो पायेगी। कम्प्यूटरीकृत किये जाने का लाभ फसल बीमा को पारदर्शी बनाने एवं सहकारिता विभाग के अन्य योजनाओं के अनुश्रवण में सहायक होगी। मुख्यमंत्री का यह भी निर्देश हुआ कि कृषि एवं खाद से संबंधित अन्य विभागों के कार्यक्रमों को भी इससे जोड़ा जाय ताकि अधिप्राप्ति का कार्य सही ढ़ंग से संपन्न हो सके। जन वितरण प्रणाली का जो कार्य पैक्स के माध्यम से प्रस्तावित है, उसमें भी कम्प्यूटराइजेशन का लाभ मिलेगा। सहकारिता बैंकों को कोर बैंकिंग सुविधा से युक्त करने से सहकारिता बैंक के खाताधारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्हें यहाॅ पर अन्य बैंकों में जो सुविधा मिलती है, वह सुविधा मिल पायेगी। प्रधान सचिव सहकारिता श्री अतुल प्रसाद ने प्रस्तावित कम्प्यूटराइजेशन की योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा इस योजना पर होने वाले संभावित व्यय की भी जानकारी दी।बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, सहकारिता मंत्री श्री रामाधार सिंह, मुख्य सचिव श्री ए0के0 सिन्हा, विकास आयुक्त श्री फूल सिंह, प्रबंध निदेशक बेल्ट्राॅन श्री अतुल सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव यथा- श्री अतीश चन्द्रा एवं श्री संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

x

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...