Skip to main content

 बिहार में  प्रगतिशील लेखक संघ की गतिविधि 


- सिद्ध सरहपा से आधुनिक युवा कवियों तक कोसी अंचल की काव्य परम्परा में निरंतरता रही है ।
- गौरवमयी रही है कोसी अंचल की साहित्यिक गरिमा, इतिहास कभी विराम नहीं लेता- शलभ
  प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय क्षितिज पर कोसी अंचल की युवा हिन्दी कविता’ विषयक परिचर्चा का शुभारंभ साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के उपसंपादक देवन्द्र कुमार देवेश तथा अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हरिशंकर श्रीवास्तव ‘शलभ’ ने की। अयोजन के मुख्य अतिथि सुपौल से पधारे कवि अरविन्द ठाकुर थे। स्वगताध्यक्ष वंदन कुमार वर्मा एवं परिचर्चा सत्र का संचालन अरविन्द श्रीवास्तव व कवि सम्मेलन सत्र का रामचैतन्य धीरज ने किया।
श्री देवेश ने अपने वक्तव्य में कोसी अंचल की साहित्यिक विरासत को हिन्दी के प्रथम कवि सिद्ध सरहपा से जोड़ते एवं उसकी विकास यात्रा को स्पष्ट करते हुए प्रमुख कवियों और उनकी कविता प्रवृत्तियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि वर्तमान समय में लगभग पांच दर्जन युवा कवि विभिन्न स्तरों पर सक्रिय हैं। उन्होंने दर्जन भर कवियों के विभिन्न प्रकाशित संकलनों का उल्लेख भी किया। अपने विचार की परिधि में उन्होंने नब्बे के बाद से अबतक सक्रिय युवा कवियों को शामिल किया तथा श्री कृष्ण मोहन झा, अरविन्द श्रीवास्तव, अमरदीप, अरुणाभ सौरभ, रमण कुमार सिंह, पंकज पराशर, पंकज चौधरी, शुभेष कर्ण, संजय कुमार सिंह, श्रीमती स्मिता झा आदि कवियों की रचनात्मक ऊर्जा एवं अवदानों को रेखांकित किया। उल्लेखनीय है कि श्री देवेश ने ‘कोसी की नई जमीन’ नामक कविता संकलन का संपादन भी किया है, जिसमें कोसी के 44 युवा कवियों की रचनाओं को संकलित किया गया है।
कवि अरविन्द ठाकुर ने कहा कि आधुनिक युवा कवियों में से अनेक ने अपनी वैश्विक पहचान बनाई है। इन्होंने तकनीकी की पुरातन उपकरणों से लेकर नवीनतम सूचना-संजाल का कुशलता से उपयोग किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिेष्ठ साहित्यकार हरिशंकर श्रीवास्तव ‘शलभ’ ने कहा कि इतिहास में निरंतरता होती है। इतिहास कभी विराम नहीं लेता। कोसी अंचल के आदि कवि सिद्धसरहपा से लेकर वर्तमान कवियों ने इस परम्परा को कायम रखा है।
बिहार प्रगतिशील लेखक संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अरविन्द श्रीवास्तव ने कहा कि प्रलेस किसी दल विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करता बल्कि लेखक एवं रचनाकर्मियों की बात करता है। उन्होंने प्रलेस के इतिहास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रो. दिलीप कुमार सिंह ने कोसी क्षेत्र की साहित्यिक गरिमा से अवगत कराया।
इसके पूर्व शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान के सचिव वंदन कुमार वर्मा एवं सहरसा प्रलेस के सचिव प्रो. देवनारायण साह ने अतिथियों का स्वागत बुके, पाग व अंगवस्त्र से किया।
आयोजन के दूसरे सत्र कवि सम्मेलन में डा. जीपी शर्मा, ए. जेड. खां झंझट, स्वाती शाकंभरी, शालिग्राम सिंह, रामचन्द्र प्रसाद सिंह, डा. बीके यादव, मुकेश मिलन आदि ने अपनी-अपनी कविताओं का पाठ किया। इस सत्र का संचालन रामचैतन्य धीरज ने किया। शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान के संरक्षक अशोक कुमार वर्मा ने अतिथियों एवं श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन में कुंदन कुमार वर्मा, साकेत कुमार, सुदर्शन कुमार, माधव कुमार, मनोज भारद्वाज, रोशन झा, सुजीत सिन्हा, पुलिन्दर शर्मा आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...