Skip to main content
जान-माल की रक्षा के उपाय करने पर जोर दिया गया
10 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को संभावित तूफान से निबटने व सतर्कता बरतने का निर्देश दिया था. पेडों व कमजोर छत के नीचे कमजोर वर्ग के लोगों को नहीं रहने के लिए सचेत करने के निर्देश दिये थे.
14 अक्तूबर को दशहरे के दिन भी मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों के साथ सभी डीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और निरंतर चौकसी करने व जानमाल की रक्षा करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये.
तूफान आने के पहले मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में आपदा प्रबंधन विभाग और मुख्य सचिव के स्तर पर बैठकेंकी गयीं और चौकसी व जान-माल की रक्षा के उपाय करने पर जोर दिया गया.
पूर्णिया में टूट कर गिरे केले के पौधे
तेज हवा, बारिश और बाढ़ ने लगभग 400 करोड़ रुपये के केले के पौधों को नुकसान पहुंचा दिया. छठ पर्व में केला बेच कर लाभ कमाने की उम्मीद कर रहे किसानों को जबरदस्त आर्थिक क्षति हो गयी. छठव्रतियों को केले की अधिक कीमत चुकानी तय है. इतना ही नहीं, बचे गये केले के पौधों को विल्ट बीमारी का खतरा उत्पत्र हो गया है.

कई राज्यों में भेजा जाता है : प्रति हेक्टेयर केले की खेती से किसानों को तीन से साढ़े तीन लाख की आय होती है. यहां से केला पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, झारखंड आदि भेजे जाते हैं. केवल पटना मंडी में ही सालाना 100-150 करोड़ का कारोबार होता है
ओडि़शा और आंध्र तटों पर आये चक्रवाती तूफान फैलिन का बिहार पर भी भारी असर पड़ा. ओडि़शा में जहां सरकारी चुस्ती के कारण महज 28 लोगों की मौत हुई और लाखों लोगों को बचा लिया गया, वहीं बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लगातार निर्देश और मॉनीटरिंग के बावजूद अफसरों की सुस्ती से कम-से-कम 36 लोगों की मौत हो गयी. हालांकि, राज्य सरकार ने सिर्फ छह लोगों की मरने की पुष्टि की है, जिनके परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा. दुर्गा पूजा के दौरान आये इस तूफान से एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार और फसल बरबाद हो गये. चार सौ करोड़ रुपये के केले की फसल को नुकसान पहुंचा है. 

पूजा के दौरान आये आंधी-तूफान से पंडाल निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा. खुदरा व्यापारियों और खोमचेवालों की रीढ़ टूट गयी. दो दिनों के मेले के अवसर पर इन लोगों ने भारी तैयारी कर रखी थी. लेकिन, भारी वर्षा के कारण लोग घरों में दुबके रहे और जिन दुकानदारों ने अपना स्टॉल लगाये, वे भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गये. राजधानी पटना में बिजली-पानी का संकट रहा. मुगलसराय-गया रेलखंड में कर्मनाशा और छपरा-मुजफ्फरपुर रेलखंड में राम दयालु के पास पटरी पर पेड़ गिरने से ट्रेन सेवा बाधित रही.sourse p k daily

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...