Skip to main content

 चक्रवाती तूफान 'ओखी' के तमिलनाडु और केरल तटों से टकराने के बाद 39 लोग मारे गए ,167लापता 

ओखी साइक्लोन 

वन न्यूज़ लाइव टीम /5 dec 2017 

 मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार आधी रात ओखी तूफान गुजरात में दस्तक दे देगा। ऐसे में प्रदेश में दो दिन भारी बारिश होने की संभावना है।
मंगलवार को गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक ओखी की वजह से तमिलनाडु में 39 लोगों की मौत हो गई और केरल में 167 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं बताया गया है कि लक्षद्वीप में कुछ विदेशियों सहित 33 पर्यटकों, दो मर्चेंट शिप और उनमें सवार 16 क्रू मेंबर्स को भी बचाया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि चक्रवाती तूफान 'ओखी' के तमिलनाडु और केरल तटों से टकराने के बाद 39 लोग मारे गए और 167 मछुआरे अब भी लापता हैं, जबकि 809 अन्य पानी के बहाव के साथ महाराष्ट्र तट पर पहुंच गए। मंत्रालय में संयुक्त सचिव संजीव कुमार जिंदल ने कहा कि चक्रवात अब धीमा पड़ रहा है और गुजरात में इसका कोई असर नहीं होगा, जहां चार दिन बाद विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है।
     
उन्होंने बताया, 'अभी तक तमिलनाडु में 10 और केरल में 29 लोग जान गंवा चुके हैं। लापता लोगों की ठीक-ठीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन उपलब्ध सूचना के मुताबिक तमिलनाडु में 74 और केरल में 93 मछुआरे लापता हैं। राहत एवं बचाव टीमों ने कुल 556 मछुआरों को समुद्र से बचाकर निकाला था। लापता मछुआरों की ठीक-ठीक संख्या का पता लगाने के लिए राज्य सरकारें प्रभावित गांवों के संपर्क में हैं।
महाराष्ट्र में स्कूल बंद, आधी रात पहुंचेगा गुजरात, भारी बारिश की आशंका,
PM मोदी ने कहा-लोगों की मदद को तैयार रहें भाजपा कार्यकर्ता
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह चक्रवात ओखी के कारण केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के विभिन्न हिस्सों में उत्पन्न स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं जो अब गुजरात की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्य में लोगों की मदद पर ध्यान देने को कहा जहां इसके पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'सभी संबद्ध प्राधिकार एवं अधिकारियों से बात की। इसमें प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं को नागरिकों के कंधे से कंध मिलाकर चलने और हर संभव मदद पहुंचाने के लिए समर्पित रहना चाहिए।' 
ओखी तूफान: गुजरात के करीब पहुंचा ओखी चक्रवात, राहुल-अमित शाह की रैलियां हुई रद्द
     
तमिलनाडु और केरल तट से 809 मछुआरे बहकर महाराष्ट्र पहुंचे
तमिलनाडु और केरल के कुल 809 मछुआरे अपनी नौका के साथ बह गए और महाराष्ट्र तट तक पहुंचे जहां उन्हें भोजन एवं आश्रय प्रदान किया गया। लक्षद्वीप में 33 पर्यटक, घरेलू एवं विदेशी, सुरक्षित हैं जबकि 250 मछुआरे भी सुरक्षित पहुंचने में कामयाब रहे। जिंदल ने कहा कि आठ नाविकों वाले दो व्यापारिक पोतों को नौसेना एवं तटरक्षक बल की टीमें सुरक्षित लक्षद्वीप लेकर आईं। कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा के नेतृत्व में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन कमेटी (एनसीएमसी) गहरे समुद्र में और ओखी चक्रवात से प्रभावित तटीय इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य चला रही है।
गुजरात चुनाव पर नहीं पड़ेगा असर
यह पूछे जाने पर कि क्या चक्रवात से गुजरात में चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होगी, जिंदल ने कहा कि ऐसी कोई संभावना नहीं है क्योंकि यह पहले ही धीमा पड़ चुका है। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने पूर्वी एवं पश्चिमी तटों पर मछुआरों से कहा कि वे अगले तीन दिन तक समुद्र में नहीं जाएं, क्योंकि चक्रवात ओखी के कारण कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी गुजरात एवं उत्तरी महाराष्ट्र तटों के पास रहने वाले मछुआरों से बुधवार सुबह तक समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...