Skip to main content
         साइरस मिस्त्री संभालेंगे टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा की विरासत
रतन टाटा
रतन टाटा ने उधोग जगत का बिराम देते हुए 
 
टाटा आज 75 वर्ष की आयु पूरी कर समूह की बागडोर 44 वर्षीय साइरस मिस्त्री को सौंपेंगे.
मिस्त्री को पिछले साल टाटा का उत्तराधिकारी चुना गया था. इस महीने की शुरुआत में उन्हें औपचारिक तौर पर समूह का चेयरमैन नियुक्त किया गया.
रतन टाटा ने जेआरडी टाटा से समूह की कमान लेने के बाद बतौर चेयरमैन 21 वर्ष तक समूह को नेतृत्व प्रदान किया.
वहीं टाटा संस में 18 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले शपूरजी पलोनजी परिवार के सदस्य मिस्त्री का चयन पांच सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया.टाटा के कार्यकाल में समूह का राजस्व कई गुना बढ़कर 2011.12 में कुल 100.09 अरब डालर :करीब 4,75,721 करोड़ रुपये: पहुंच गया जो 1971 में महज 10,000 करोड़ रुपये था.
टाटा समूह को एक बहुराष्ट्रीय उद्योग समूह में तब्दील करने की दूरदृष्टि के तहत रतन टाटा के नेतृत्व में समूह ने विदेश में कई कंपनियों के अधिग्रहण किए. इसमें 2000 में ब्रितानवी ब्रांड टेटली का 45 करोड़ डालर में अधिग्रहण शामिल है.
रतन टाटा ने वैश्विक अधिग्रहण के मामले में भारतीय उद्योग जगत में नए मानक स्थापित किए. टाटा स्टील ने 2007 में ब्राजील की सीएसएन को शिकस्त देते हुए कोरस का 6.2 अरब पौंड में अधिग्रहण किया.
इस अधिग्रहण के एक साल बाद ही समूह की वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने 2.3 अरब डालर में जगुआर लैंड रोवर का अधिग्रहण किया.
टाटा ने आम लोगों की कार के सपने को साकार करने के लिए लखटकिया कार नैनो पेश की. हालांकि, इस सपने को पूरा करने के लिए कंपनी को पश्चिम बंगाल के सिंगूर में भूमि अधिग्रहण की समस्याओं से दो.चार होना पड़ा. अंतत: समूह ने परियोजना को सिंगूर से गुजरात के साणंद ले जाने का निर्णय किया.
रतन टाटा के नेतृत्व में समूह ने 90 के दशक में आईटी क्षेत्र में कदम रखा और आज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है.
टाटा ने समूह के साथ अपने लंबे सफर को सीखने वाला सफर बताया और साथ ही कहा, ‘‘ समय समय पर हमें निराशाओं का भी सामना करना पड़ा.. फिर भी मैंने मूल्यों एवं नैतिक मानकों को बनाए रखने की कोशिश की.’’
उनका कहना है, ‘‘ मैं इस बात को लेकर संतुष्ट हूं कि जो भी मैंने सही समझा उसे करने का पूरा प्रयास किया.’’
सेवानिवृत्ति के बाद की योजना के बारे में टाटा ने कहा है कि वह प्रौद्योगिकी पर जोकि उनका जुनून है, समय गुजारेंगे. वह अपना पियानो से धूल साफ कर उसके फिर से बजाने लायक बनाएंगे और विमान उड़ाने का शौक पूरा करेंगे. साथ ही वह परोपकारी गतिविधियों पर ध्यान देंगे.
नये चेयरमैन साइरस मिस्त्री से हैं खासी उम्मीदें
टाटा समूह में 2006 में बतौर निदेशक शामिल होने वाले मिस्त्री पर समूह को आगे ले जाने की एक बड़ी जिम्मेदारी होगी. इससे पहले वह 2.5 अरब डालर के निर्माण समूह शपूरजी पलोनजी ग्रुप का बतौर प्रबंध निदेशक नेतृत्व कर रहे थे.
टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चयनित होने से पहले मिस्त्री ने टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के निदेशक मंडल में गैर.कार्यकारी की भूमिका निभाई है.
चार जुलाई, 1968 को जन्मे साइरस पलोनजी मिस्त्री ने लंदन के इंपीरियल कालेज आफ साइंस, टेक्नोलाजी एंड मेडिसिन से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन में मास्टर डिग्री भी ली है.
वर्ष 1991 में शपूरजी पलोनजी ग्रुप में बतौर निदेशक शामिल होने वाले मिस्त्री ने समूह को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया. इस समूह में 23,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और इसकी उपस्थिति भारत के अलावा पश्चिम एशिया और अफ्रीका में है.

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...