Skip to main content
हरिजन विद्यालयों में चालू हुआ कंप्यूटर शिक्षा : शुशील कुमार मोदी
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग ने बच्चों को आवासीय सुविधा के साथ-साथ कम्प्यूटर एवं मल्टीमीडिया पाठ्यक्रम की अत्याधुनिक जानकारी देने के लिए 'कम्प्यूटर एडेड लर्निग' कार्यक्रम को लागू किया है। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को अनुग्रह नारायण सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान के सभागार में इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया। पहले चरण में यह योजना 51 अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय और 15 अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालयों में लागू की गयी। इससे एससी/एसटी वर्ग के 16 हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री ने आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अंग्रेजी बोलने तथा कम्प्यूटर शिक्षा के प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के लिए 'स्पोकेन इंग्लिश' योजना को शीघ्र लागू किया जाएगा। कम्प्यूटर और अंग्रेजी का ज्ञान आज विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए जरूरी है।
'अन्ना ने पूरे देश को जगाया'
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध छेड़े गए आन्दोलन की लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रांति आन्दोलन से तुलना करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमें लंबी लड़ाई लड़नी है जिसके लिए अन्ना हजारे ने पूरे देश को जगा दिया है। राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी गई है। हमें किसी कीमत पर पारदर्शी व्यवस्था कायम करना है।
'स्पीडी ट्रायल से दलित उत्पीड़न के मामलों का निष्पादन'
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सूबे में अनुसूचित जाति के लिए 65 आवासीय विद्यालय तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 15 आवासीय विद्यालय हैं। दूसरे चरण में शेष आवासीय विद्यालयों में 'कम्प्यूटर एडेड लर्निग' कार्यक्रम को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर 'हेल्पलाइन' सेवा शुरू की गयी है, जहां से लोगों की शिकायतों का निष्पादन किया जाता है। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दलित उत्पीड़न के मामले का निष्पादन किया जाएगा। कार्यक्रम में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री हरि प्रसाद सिंह, विकास आयुक्त केसी साहा, राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल, उपाध्यक्ष योगेन्द्र पासवान व ललित भगत और विभागीय सचिव रवि परमार मौजूद थे। इससे पहले निदेशक प्रभात कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
इनसेट-कार्यक्रम की रूपरेखा
आइआइटी मुम्बई द्वारा बिहार बोर्ड तथा सीबीएसई के पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर कम्प्यूटर एडेड लर्निग कार्यक्रम को तैयार किया गया है। इसकी विशेषता यह है कि शिक्षक की कमी के बावजूद कम्प्यूटर के जरिये कार्यक्रम का लाभ बच्चों को मिलेगा। पाठ्यक्रम को रोचक और मनोरंजक तरीके से 'के-यान' कम्प्यूटर के माध्यम से संचालित किया जाएगा और मल्टीमीडिया, इंटरनेट, टीवी, सीडी, डीवीडी और प्रोजेक्टर आदि के रूप में इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...