Skip to main content

गीतिका कांड की आग में 'कांडा महल' हो गया सुनसान, सियासत हुई दागदार
गीतिका मर्डर से गोपाल कांडा का महल हुआ सुना 
दिल्ली की पूर्व एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड मामले के मुख्य आरोपी सिरसा के विधायक व हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने आखिरकार दिल्ली में नाटकीय तरीके से सरेंडर कर ही दिया। कांडा के दामन पर लेगे दाग अब प्रदेश की सियासत को नया रंग दे रहे हैं। 
 
जमीन पर रहते हुए आसमान छूने की ललक लिए गोपाल कांडा राजनीतिक गलियारे में कदम रखते हुए वर्ष 2009 में राजनीति के धुरंधर कांग्रेस के पूर्व मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा को पछाड़ते हुए निर्दलीय विधायक बने। राज्य में फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सदन में बहुमत साबित करने के लिए निर्दलीय विधायकों की दरकार थी। उस जरूरत को भांपते हुए निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा ने हुड्डा को न सिर्फ समर्थन दिया बल्कि अन्य निर्दलीय विधायकों को मनाने में भी कामयाबी हासिल कर ली। 
मगर मंत्री बनने के बाद कांडा विभिन्न विवादों में फंसने के कारण मीडिया की सुर्खियों में ही रहे। अब गीतिका कांड ने तो उनको अर्श से फर्श पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस विवाद में गोपाल कांडा के छोटे भाई गोबिंद कांडा को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जो हरियाणा कांग्रेस प्रतिनिधि भी हैं। दोनों कांडा बंधुओं की गिरफ्तारी के बाद अब सिरसा में सियासी जंग तेज होने के आसार हो गए हैं। 

मगर मंत्री बनने के बाद कांडा विभिन्न विवादों में फंसने के कारण मीडिया की सुर्खियों में ही रहे। अब गीतिका कांड ने तो उनको अर्श से फर्श पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस विवाद में गोपाल कांडा के छोटे भाई गोबिंद कांडा को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जो हरियाणा कांग्रेस प्रतिनिधि भी हैं। दोनों कांडा बंधुओं की गिरफ्तारी के बाद अब सिरसा में सियासी जंग तेज होने के आसार हो गए हैं। (सिरसा जिले में गोपाल कांडा का महल अपनी भव्यता के लिए मशहूर है।
हालांकि सिरसा में अब स्व. लक्ष्मण दास अरोड़ा जैसा कद्दावर नेता कांग्रेस के पास नहीं है मगर उनकी बेटी सुनीता सेतिया पंजाबी वर्ग के वोट बैंक के सहारे अपनी सियासत तेज करने लगी हैं। वे चाहती हैं कि वे अपने पिता अरोड़ा की हार का बदला आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य लें। इधर, हरियाणा कांग्रेस प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा भी इसी कोशिश में लगे रहते हैं कि येन केन प्रकारेण इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट उन्हें ही मिले तो उधर, सिरसा ब्लॉक कांग्रेस शहरी अध्यक्ष भूपेश मेहता व युवा कांग्रेस नेता नवीन केडिया भी इसी दौड़ में शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये  चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है। चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजू...
अन्ना पहुचे हुनकर करने पटना : जनरल बी के सिंह केशव कुमार  Biharone.Org के लिए गांधी और लोकनायक  के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पटना आया हु : अन्ना हजारे   अन्ना पहुचे पटना  गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर मांग की है कि वो जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल कानून बनाए.भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनर त गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे आज दोपहर पटना पहुंचें. पटना में गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जनतंत्र रैली' में भाग लेंगे.  अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अगर देश के लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो उन्हें विश्वास है कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। पटना में गांधी मैदान में आयोजित `जनतंत्र रैली` में भाग लेने पटना आए अन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार सारी व्यवस्था में जड़े जमा चुका है परंतु बात व्यवस्था परिवर्तन की है। पटना में संबाददाता सममेलन में अन्‍ना हजारे ने ...