Skip to main content
नालंदा को विश्‍व धरोहर घोषित करायेंगे
दुनिया का था पहला आवासीय विवि
यूनेस्को को केंद्र सरकार भेजेगी प्रस्ताव : मोंटेक, अर्मत्य भी पहल करेंगे










नालंदा विवि की मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक     सभीफोटो क्रेडिट : केशव कुमार
राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को नालंदा विवि की मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक में मौजूद सांसद एनके सिंह,नोबेल विजेता प्रो अर्मत्य सेन,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया. (बायें से) नालंदा विवि के आस-पास के इलाके भी होंगे विकसित -
दुनिया का था पहला आवासीय विवि5वीं सदी में इसका निर्माण हुआदुनिया में पहचानत्न स्थल व इलाके का विकासत्नपर्यटकों की संख्या में इजाफात्नरोजगार व सम्मान में बढ.ोतरीयूनेस्को की इस परियोजना का मकसद दुनिया के सांस्कृतिक व प्राकृतिक स्थलों को सुरक्षित रखना है.
प्राचीन नालंदा विश्‍वविद्यालय को विश्‍व धरोहर में शामिल किये जाने की मांग को उस समय नया मुकाम मिला,जब मंगलवार को नोबेल विजेता प्रो अर्मत्य सेन,योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया और लॉर्ड मेघनाथ देसाई ने इस पर सहमति जतायी. देश-दुनिया की इन बड.ी हस्तियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भरोसा-दिलाया कि वे बिहार सरकार की इस मांग को पूराने की पहल भी करेंगे. श्री अहलुवालिया ने तो यहां तक कहा कि इस प्रस्ताव को केंद्र के माध्यम से यूनेस्कों को भेजवाने में सहयोग देंगे. राजगीर में आयोजित नालंदा विश्‍वविद्यालय की मोनीटरिंग कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा विश्‍वविद्यालय को विश्‍व धरोहर घोषित करने की मांग से संबंधित प्रस्ताव रखा,जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जतायी. मुख्यमंत्री ने प्राचीन नालंदा विश्‍वविद्यालय के खंडहर को विश्‍व धरोहर घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि भारत सरकार इसके लिए यूनेस्को को प्रस्ताव भेजे. इसमें अब और विलंब नहीं होना चाहिए. मुख्यमंत्री नोबेल विजेता व अर्थशास्त्री स्टिगलेट के समक्ष भी यह मांग उठा चुके हैं.

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,शिक्षा मंत्री पीके शाही, कुलाधिपति प्रो अर्मत्य सेन,सांसद एनके सिंह, सिंगापुर के विदेश मंत्री जार्ज इयो,अर्थशास्त्री प्रो लार्ड मेघनाथ देसाई,प्रो तानशेनसेन,प्रो सुगाता बोस,डॉ हसन विराजुडा,प्रो परापोड,डॉ नरेंद्र जाधव,अंजना शर्मा,सुसुमु नाकानीशी,बिहार के मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

बैठक के बाद नालंदा विश्‍वविद्यालय की कुलपति प्रो गोपा सब्बरवाल ने कहा,नालंदा विश्‍वविद्यालय में वर्ष 2014 से पढ.ाई शुरू होगी और पहला बैच 2016 में पासआउट होगा. इसके पहले उम्मीद है कि नालंदा विश्‍वविद्यालय के खंडहरों को विश्‍व धरोहर का दर्जा मिल जायेगा. मॉनीटरिंग कमेटी के सदस्यों ने प्राचीन नालंदा विवि के खंडहर को भी देखा. साथ ही उस जगह का भी दौरा किया, जहां नालंदा विश्‍वविद्यालय का निर्माण किया जाना है.

महाबोधि मंदिर को है दर्जा : दुनिया के 962 स्थलों को यूनेस्को ने विश्‍व धरोहर घोषित किया है, भारत में ताजमहल,कोणार्क सूर्य मंदिर,अजंता-एलोरा की गुफाएं,कुतुब मीनार,महाबोधि मंदिर,गया आदि विश्‍व धरोहर हैं.

विश्‍व को नयी दिशा देगा विवि : सेन
नोबेल पुरस्कार विजेता व अर्थशास्त्री प्रो अर्मत्य सेन ने पत्रकारों को बताया कि नालंदा विश्‍वविद्यालय की दुनिया में अलग पहचान होगी. यह विश्‍वविद्यालय दुनिया को एक नयी दिशा देगी. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. प्रारंभ में इसमें दो विषयों- हिस्टोरिकल और इकोलॉजी एंड इन्वायरमेंट की पढ.ाई शुरू होगी. बाद में कई अन्य विषयों की पढ.ाई होगी.

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...