Skip to main content
 नरेंद्र मोदी की जुबान का मान रखने के लिए भाजपा ने काशी में साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर 'गंगा रिवर फ्रंट' प्लान पर काम शुरू कर दिया है। शहर में 'साबरमती रिवर फ्रंट' की भव्यता को लेकर बडे़-बड़े होर्डिग व बैनर लग गए हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि उन्हें मां गंगा ने काशी बुलाया है, इसलिए भाजपा काशी में 'गंगा रिवर फ्रंट' को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।
अहमदाबाद में साबरमती के अनुपम स्वरूप को भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रचार का हथियार बनाया था। नरेंद्र मोदी के भाषणों में भी साबरमती को माडल नदी के रूप में प्रस्तुत किया गया। यही कारण रहा कि काशी में मैली होती गंगा से दुखी काशीवासियों को भी साबरमती माडल रिझा गया। काशी वासियों की दुखती रग को पहचानकर ही मोदी ने 20 दिसंबर को वाराणसी की अपनी पहली सभा में गंगा के सुंदरीकरण व निर्मलीकरण पर जोर दिया। 24 अप्रैल को अपने नामांकन जुलूस में भी मोदी ने कहा कि -'न मैं यहां आया हूं और न ही मुझे किसी ने यहां भेजा है, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है'। जिससे तय हो गया कि पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता गंगा होगी।
बताते हैं कि काशी में गंगा के जगमगाते घाट और रेत के मैदान रिवर फ्रंट के लिए बेहद अनुकूल रहेंगे। रेत के मैदान में बाग बगीचे लगे, तो घाटों का सुंदरीकरण भी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। गंगा में सीधे गिरने वाले नालों का उपाय भी बेहतर ढंग से किया जाएगा। भाजपा नेता लक्ष्मण आचार्य कहते हैं कि गुजरात का माडल देश के सामने है और अब बनारस का गंगा रिवर फ्रंट भी विश्व के सामने माडल बनेगा। कांग्रेस के 'गंगा एक्शन प्लान' से इतर गंगा रिवर फ्रंट पूर्णत: बनारस को ही फोकस करेगा। इस प्लान में गंगा के बेसिक स्वरुप की जानकारी रखने वाले मल्लाह और पंड़ों को शामिल किया जाएगा।
- See more at: http://loksabha-elections2014.jagran.com/loksabha-election2014/election-news-ganga-river-front-plan-modis-main-agenda-in-varanasi-EL11317141#sthash.31JtExX9.dpuf

Comments

Popular posts from this blog

 बिहार के खनन निरीक्षक करोड़ों के मालिक हैं। खनन अफसरों के घर शुक्रवार को हुई छापेमारी में ये बातें सामने आयी। शुक्रवार को बिहार के दो खनन निरीक्षकों के विभिन्न ठिकानों पर आर्थिक अपराध ईकाई की टीम ने छापा मारा। इन दोनों अधिकारियों वीरेंद्र यादव (गोपालगंज) और झकारी राम (शेखपुरा) के यहां से तकरीबन दस करोड़ की संपत्ति मिली है। पटना में झकारी राम के यहां एक करोड़ 64  लाख 34 हजार नकद मिले। इन नोटों को गिनने के लिए स्टेट बैंक से मशीन मंगानी पड़ी।   इस बीच शुक्रवार को ही जब आर्थिक अपराध ईकाई की टीम ने वीरेंद्र यादव के घर और कार्यालय में छापेमारी की तो परत दर परत सारी चीजें ऊपर आने लगी। छापेमारी उनकी कार्याफय, मुजफ्फरपुर स्थित आवास, पैतृक गांव बरियारपुर में की गयी। शुक्रवार की सुबह मुजफ्फरपुर के रामदयालु नगर मुक्तिनाथ मंदिर स्थित तीन मंजिले मकान में अधिकारियों ने छापा मारा। गुरुवार को पटना के आर्थिक अपराध थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।   अब तक की छापेमारी में लगभग 2 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का खुलासा हो चुका है। वीरेंद्र यादव पिछले कई माह से गोपाल...
नियोजित शिक्षक के पक्ष में अभी भी नहीं दिखती सुशासन सरकार  बिहार वन मीडिया/ किरण कुमारी  बिहार में पटना हाइकोर्ट ने पिछले मंगलवार यानि 31 octobar 2017  को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि अब समान काम के लिए समान वेतन लागू होगा। चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन की खंडपीठ ने नियोजित शिक्षकों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि यह फैसला लागू किया जाना चाहिए नहीं तो इसे संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा। हाइकोर्ट ने नियोजित शिक्षकों की याचिका को सुरक्षित रखते हुए आज इसपर सुनवाई की। कोर्ट ने नियोजित शिक्षकों के समान काम के लिए समान वेतन की याचिका को सही ठहराया है। इस फैसले के बाद शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर राज्य के नियोजिक शिक्षकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मालूम हो कि बिहार के नियोजित शिक्षक अपनी इस मांग को लेकर काफी दिनों से आंदोलनरत थे। कोर्ट के इस फैसले का विभिन्न शिक्षक संघों ने स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत करार दिया है। नियोजित शिक्षकों की ओर से ...
युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...