Skip to main content

अरविंद केजरीवाल की सरकार 'आप' के धरना प्रदर्शन को लालू प्रसाद यादव ने बताया मजाक



 दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को मजाक बताते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि इस नाटक के जरिए कानून व्यवस्था चौपट की जी रही है।  माकपा ने भी केजरीवाल के तौर तरीके की आलोचना की।

लालू प्रसाद ने किसी का नाम लिए बगैर यह भी कहा कि इन दिनों हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि हम इस नाटक में किसी तरह से शामिल नहीं हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री एक थाना प्रभारी के तबादले के लिए सड़क पर धरना दे रहे हैं। लोग इन सब चीजों की आलोचना कर रहे है। यह एक मजाक बन गया है। यह राष्ट्रीय राजधानी है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो कुछ हो रहा है लोग उस पर हंस रहे हैं। मुख्यमंत्री होने के नाते वह मौजूदा तंत्र के तहत केंद्र सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठा सकते थे। पर, इन सब के पीछे कुछ और ही खेल है। जाहिर तौर पर आप की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टियां व लोग हैं जो कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं और इससे अन्य ताकतों को मजबूती मिल रही है।
लालू ने कहा कि यह एक मनोवैज्ञानिक युद्ध से कहीं ज्यादा है। मैं कांग्रेस पर निशाना साधने वालों से पूछता हूं कि क्या यह एक सांप्रदायिक पार्टी है? आप लोग मजबूत नहीं हैं और

आप धर्मनिरपेक्ष ताकतों को कमजोर करना चाहते हैं। हम इस नाटक का हिस्सा नहीं हैं। हमारी प्रतिबद्धता देश, कमजोर तबका, अल्पसंख्यकों के प्रति है। देश के युवा गुमराह हो रहे हैं। उधर माकपा ने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि वे अपने कानून मंत्री सोमनाथ भारती और आप समर्थकों का बचाव करने के लिए दिल्ली पुलिस की जवाबदेही का मुद्दा उठा रहे हैं। पार्टी पोलित ब्यूरो ने कहा कि पुलिस को दिल्ली की निर्वाचित सरकार के प्रति जवाबदेह बनाने के सवाल को सुलझाया जाना चाहिए और केंद्र सरकार को इसका निर्णय संसद के जरिए कराने के लिए कदम उठाना चाहिए।
पोलित ब्यूरो ने कहा कि केजरीवाल इस मुद्दे को उठाकर भारती और आप समर्थकों के कदम का बचाव कर रहे हैं जिन्होंने कथित तौर पर दक्षिणी दिल्ली में कुछ अफ्रीकी महिलाओं को निशाना बनाया। इन महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन हुआ और उनके खिलाफ नस्ली भाषा का इस्तेमाल किया गया। मंत्री का यह काम नहीं कि वह ऐसी अवैध गतिविधियों को निर्देशित करे।
माकपा ने कहा कि यह मुख्यमंत्री के लिए अनुचित है कि वे इस कृत्य पर परदा डालने के लिए पुलिस को एक निर्वाचित सरकार के प्रति जवाबदेह बनाने के व्यापक मुद्दे को उठाएं। पार्टी ने कहा कि दिल्ली में पुलिस की जवाबदेही का व्यापक सवाल, खास तौर पर महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के मद्देनजर जनता के लिए एक महत्वपूर्ण चिंता का मुद्दा है।

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...