Skip to main content

antrikshak me pslv c 23 ka uran

  • jahagir alam |
  • Big font Small font
श्रीहरिकोटा स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी सी-23 ने सोमवार की सुबह विराट अंतरिक्ष के विस्तार की ओर उड़ान भरा. यह यान अपने साथ पांच उपग्रहों- फ्रांस का स्पॉट-7, जर्मनी का आइसैट, कनाडा के कैन एक्स 4 व 5, सिंगापुर का वेलोक्स-1-को भी लेकर गया है.
इससे पूर्व इसरो 19 देशों के 35 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण कर चुका है. इस सफल प्रक्षेपण से संस्थान की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जुड़ा है. यह परिघटना हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों की मेधा व मेहनत का एक और गौरवपूर्ण  उदाहरण है. वैसे तो यह प्रक्षेपण इसरो के पूर्ववर्ती प्रक्षेपणों की तरह एक विशेष आयोजन था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने इसे एक विशिष्ट अवसर बना दिया.
यह सिर्फ इसलिए नहीं कि वे अपने वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों को बधाई देने के लिए स्वयं मौजूद थे, बल्कि इसलिए कि उनके संबोधन में कुछ महत्वपूर्ण उल्लेख थे. मोदी ने दशकों की उपलब्धियों व अनुसंधान का अभिनंदन कर इस बात को फिर से रेखांकित किया कि सरकारें बदलती रहें, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चलती रहे, नीतियों व कार्यक्रमों पर बहस होती रहे, लेकिन विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र की उपलब्धियां सामूहिक रूप से देश की हैं और उनकी निरंतरता निर्बाध बनी रहनी चाहिए.
दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रधानमंत्री ने इसरो से दक्षिण एशिया के पड़ोसी देशों के लिए उपग्रहों के विकास का अनुरोध किया, ताकि भारत के अनुसंधान का लाभ उन्हें भी मिल सके, जिनके पास संसाधन व सामथ्र्य का अभाव है. पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध बनाने की दिशा में यह एक बड़ी पहल है. विश्व में व्याप्त  युद्धों व तनावों की ओर संकेत करते हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो-14 के यात्री एडगर मिशेल ने कहा था कि चांद से देखने पर अंतरराष्ट्रीय राजनीति बहुत तुच्छ प्रतीत होती है और इच्छा होती है कि राजनेताओं को ले जाकर वहां से धरती दिखाऊं. मोदी ने कार्यभार संभालने के साथ ही पड़ोसी देशों के साथ मेल-जोल की नीति पर चलने का इरादा स्पष्ट कर दिया है. हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी क्षमता को सिद्ध कर दिया है, उसे राजनीति एक सुंदर आयाम दे सकती है.

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...