Skip to main content
Symbolic Image
Symbolic Image
बिहार की नवगठित जीतन राम मांझी सरकार ने आज सूबे में 21 पुलिस अफसरों के तबादले किए. गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार दरभंगा के आईजी अरविंद पांडेय को सीआईडी में तैनात किया गया है जबकि वहां तैनात आलोक राज को गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है. गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात प्रीता वर्मा का तबादला बिहार सैन्य पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर किया गया है.बिहार सैन्य पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात अमरेंद्र कुमार अम्बेडकर दरभंगा के नए आईजी होंगे. मुजफ्फरपुर के एसएसपी रंजीत कुमार मिश्र को स्‍पेशल ब्रांच में एसपी (सिक्‍योरिटी) बनाया गया है. जबकि वहां तैनात सौरभ कुमार को मुजफ्फरपुर का एसएसपी बनाया गया है. दरभंगा के एसएसपी राजीव मिश्रा का तबादला पटना यातायात पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है. सीआईडी में पुलिस अधीक्षक (कमजोर वर्ग) के पद पर तैनात कुमार एकले को दरभंगा का एसएसपी बनाया गया है.
कटिहार के एसपी दलजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (कल्याण) के पद पर तैनात किया गया है. बिहार पुलिस एकेडमी में सहायक निदेशक के पद पर तैनात असगर इमाम को कटिहार का नया एसपी बनाया गया है. समस्तीपुर के एसपी पी कन्नन का तबादला पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (क्यू) के पद पर किया गया है. भागलपुर के नाथनगर स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग स्कूल के पुलिस अधीक्षक सह प्राचार्य के पद पर तैनात चंद्रिका प्रसाद का तबादला समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है.
भोजपुर जिले की एसपी किम को सीआईडी में पुलिस अधीक्षक (कमजोर वर्ग) बनाया गया है. जबकि पटना यातायात पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात सत्यवीर सिंह अब भोजपुर के एसपी होंगे. जहानाबाद के एसपी धुरत सायली सबलाराम को सासाराम महिला बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है. वहीं, दरभंगा में एएससपी आदित्य कुमार को जहानाबाद का एसपी बनाया गया है.
औरंगाबाद में एएसपी के पद पर तैनात दीपक रंजन का तबादला आरा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर किया गया है. मोतिहारी में एएसपी के पद पर तैनात कुमार आशीष का तबादला दरभंगा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर किया गया है. नालंदा जिले में एएसपी के पद पर तैनात अवकाश कुमार का तबादला सीवान जिला के महाराजगंजअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर कर दिया गया है. रोहतास जिला में एएसपी के पद पर तैनात आनंद कुमार को समस्तीपुर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. मुंगेर जिले में एएसपी के पद पर तैनात रवि रंजन कुमार का तबादला खगडिया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर किया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये  चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है। चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजू...
अन्ना पहुचे हुनकर करने पटना : जनरल बी के सिंह केशव कुमार  Biharone.Org के लिए गांधी और लोकनायक  के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पटना आया हु : अन्ना हजारे   अन्ना पहुचे पटना  गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर मांग की है कि वो जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल कानून बनाए.भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनर त गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे आज दोपहर पटना पहुंचें. पटना में गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जनतंत्र रैली' में भाग लेंगे.  अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अगर देश के लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो उन्हें विश्वास है कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। पटना में गांधी मैदान में आयोजित `जनतंत्र रैली` में भाग लेने पटना आए अन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार सारी व्यवस्था में जड़े जमा चुका है परंतु बात व्यवस्था परिवर्तन की है। पटना में संबाददाता सममेलन में अन्‍ना हजारे ने ...