Skip to main content

बिहार की बेटी निशानेबाज श्रेयसी सिंह

 बिहार की बेटी निशानेबाज श्रेयसी सिंह
  श्रेयसी ने महिला डबल ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में   92 अंक के साथ रजत पदक जीता।
 बिहार वन  बयूरो / मुकेश कुमार 
 रविवार को ग्लास्गो में आयोजित काॅमन वेल्थ गेम्स में महिला डबल ट्रैप स्पर्धा में  बिहार की बेटी ने अपनी धरती का मान रजत पदक जीतकर बढ़ाया ।
श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह और बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतनेवाली वह बिहार की  पहली खिलाड़ी हैं।
22 वर्षीय श्रेयसी ने महिला डबल ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में 92 अंक के साथ रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक विजेता इंगलैंड की चार्लेट केरवुड ने 94 शाट सही निशाने मारे। इंगलैंड की ही रेशेल पारिश 91 अंक के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
उन्होंने शूट ऑफ में कनाडा की सिंथिया मायेर को हराया। पहले राउंड में 22 अंक के कारण श्रेयसी तीसरे राउंड के बाद तीसरे स्थान पर चल रही थी। यद्यपि, अंतिम राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बैरी बुडोन सेंटर में रजत पदक जीत लिया। राष्ट्रमंडल खेलों की रिकॉर्ड धारक केरवुड (106 अंक, 2006 मेलबर्न में) अंतिम राउंड में जूझती दिखीं।
श्रेयसी के पास स्वर्ण पदक के लिए शूट ऑफ कराने का मौका था, लेकिन ‘डबल टारगेट’ से दो बार चूकने के कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। श्रेयसी ने चार राउंड में 22, 24, 23 और 23 के स्कोर बनाये। स्पर्धा में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय 20 वर्षीय वर्षा बर्मन 88 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने 22, 19, 24 और 23 के स्कोर बनाये।
बिहार की श्रेया   सिंह  ने डबल ट्रैप शूटिंग में रजत पदक जीते 

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये  चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है। चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजू...
अन्ना पहुचे हुनकर करने पटना : जनरल बी के सिंह केशव कुमार  Biharone.Org के लिए गांधी और लोकनायक  के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पटना आया हु : अन्ना हजारे   अन्ना पहुचे पटना  गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर मांग की है कि वो जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल कानून बनाए.भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनर त गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे आज दोपहर पटना पहुंचें. पटना में गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जनतंत्र रैली' में भाग लेंगे.  अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अगर देश के लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो उन्हें विश्वास है कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। पटना में गांधी मैदान में आयोजित `जनतंत्र रैली` में भाग लेने पटना आए अन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार सारी व्यवस्था में जड़े जमा चुका है परंतु बात व्यवस्था परिवर्तन की है। पटना में संबाददाता सममेलन में अन्‍ना हजारे ने ...