Skip to main content

para teacher ko milega loan

                                                                              राम बालक रॉय
नियोजित शिक्षकों को कर्ज

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य में नियत वेतन पर नियुक्त नियोजित शिक्षकों को बैंक से ऋण की सुविधा मुहैया करायी जायेगी.
इसके लिए राज्य सरकार ने बैंकों से बात कर ली है. नियोजित शिक्षकों को उनके वेतन के आधार पर बैंक द्वारा ऋण की सुविधा प्रदान की जायेगी.
नियोजित शिक्षकों को मकान बनाने, वाहन खरीदने या अन्य कार्य के लिए बैंक से ऋण लेने में गारंटी की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि इसी तरह ठेकेदार को भी बैंक से ऋण की सुविधा मुहैया करायी जायेगी.
वैसे ठेकेदार जो सरकारी कार्य का ठेका लेते हैं उनको बैंक से ऋण लेने में कोई असुविधा नहीं होगी. श्री मोदी शनिवार को 42वीं राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे. स्थानीय होटल चाणक्य में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पहले इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता था.
पर अब व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को भी शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जायेगा. व्यावसायिक पाठय़क्रम में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को 20 हजार रुपये प्रति वर्ष शिक्षा ऋण दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कर्मियों को हाउसिंग व वाहन ऋण के लिए किसी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.
बुनकर कार्ड धारियों को भी 25 हजार रुपये प्रति वर्ष ऋण दिया जायेगा. इसके लिए कोई गारंटी की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि डेयरी के क्षेत्र में पहले 25 प्रतिशत केन्द्र व 25 प्रतिशत राज्य सरकार अनुदान देती थी पर डेढ़ साल से केन्द्र सरकार अनुदान नहीं दे रही है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बैंकों से कहा है कि डेयरी के विकास के लिए बिहार सरकार द्वारा दिये जा रहे 25 प्रतिशत अनुदान के आधार पर ही बैंकों से भी ऋण दिया जायेगा. श्री मोदी ने कहा कि बिहार में एक करोड़ 10 लाख परिवार का   खाता खुला है. एक परिवार में कम से कम एक खाता अनिवार्य है. इसके मुताबिक बैंकों को अभी दो करोड़ खाता खोलना है.
साथ ही पांच हजार की आबादी वाले गांवों में अल्ट्रा स्मॉल ब्रांच स्थापित किया जायेगा. दो हजार से पांच हजार की आबादी वाले 9206 गांवों में बैंक प्रतिनिधि नियुक्त किये जायेंगे. बैंक प्रतिनिधि गांव-गांव में घूम कर खाता खोलेंगे. साथ ही अन्य प्रकार के ऋण की सुविधा भी मुहैया करायेंगे.
उन्होंने कहा कि राज्य में 1600 से 2000 की आबादी वाले 13 हजार गांवों में मार्च 2013 तक बैंकों की शाखाएं खोलनी है. वर्तमान में 74 गांवों में खाता खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. उन्होंने कहा कि राज्य के उग्रवाद प्रभावित नौ जिलों में भी प्राथमिकता के आधार पर खाता खोले जायेंगे. बैठक में पशु संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह समेत सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...