Skip to main content

तेल क्षेत्र में जल्द ही 25 अरब डालर का निवेश होगा ; प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान

 प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान 
    बिहार वन ऑनलाइन टीम 
   पेटोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान ने आज कहा कि देश में तेल क्षेत्र में जल्द ही 25 अरब डालर का निवेश होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होने की स्थिति में कंपनियां खुद को स्थिति के अनुरूप ढाल लेती हैं।

यहां संवाददाताओं द्वारा पूछे गये एक सवाल के उत्तर में प्रधान ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढाव से तेल कंपनियों में निराशा पैदा होती है क्योंकि वे जानती हैं कि अन्तरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढाव के दौर में उन्हें खुद को कैसे ढालना है और सामंजस्य बैठाना है। तेल क्षेत्र में निवेश संभावनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम क्षेत्र में जल्द ही 25 अरब डालर का निवेश होगा जिसमें केयर्न इंडिया जैसी तेल और गैस क्षेत्र की कंपनियों की बडी भूमिका होगी।

केंद्र की पेट्रोलियम क्षेत्र की नीति के कारण देश की अर्थव्यवस्था के मजबूत होने का दावा करते हुए प्रधान ने कहा कि हाल के दिनों में भले ही दाम में कुछ मजबूती आई हो, लेकिन इसके साथ ही सरकार ने तेल क्षेत्र से हुए लाभ का 50 फीसदी हिस्सा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, महिला कल्याण और सशक्तिकरण जैसी अनूठी योजनाओं में लगाया है।

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि इस साल मई में इस योजना की शुरूआत के बाद से अब तक देश भर में 90 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन दिये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अकेले उत्तराखंड में ही 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को गैस कनेक्शन मिल चुके हैं जो वास्तव में एक उपलब्धि है।

उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य यही है कि आने वाले दो सालों के भीतर एक भी परिवार बिना एलपीजी कनेक्शन के न रहे।’ जेपी नडडा के साथ उत्तराखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रधान ने कहा कि राज्य में एक बडे राजनीतिक बदलाव का माहौल बन रहा है और भाजपा ही यहां अगली सरकार बनायेगी। वह इस प्रश्न को टाल गये कि क्या पार्टी इस बार मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पेश नहीं करेगी। उन्होंने कहा, यह पार्टी के संसदीय बोर्ड का विशेषाधिकार है और वही इस मुददे पर उचित समय आने पर फैसला लेगा

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये  चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है। चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजू...
अन्ना पहुचे हुनकर करने पटना : जनरल बी के सिंह केशव कुमार  Biharone.Org के लिए गांधी और लोकनायक  के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पटना आया हु : अन्ना हजारे   अन्ना पहुचे पटना  गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर मांग की है कि वो जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल कानून बनाए.भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनर त गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे आज दोपहर पटना पहुंचें. पटना में गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जनतंत्र रैली' में भाग लेंगे.  अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अगर देश के लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो उन्हें विश्वास है कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। पटना में गांधी मैदान में आयोजित `जनतंत्र रैली` में भाग लेने पटना आए अन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार सारी व्यवस्था में जड़े जमा चुका है परंतु बात व्यवस्था परिवर्तन की है। पटना में संबाददाता सममेलन में अन्‍ना हजारे ने ...