Skip to main content

बिहार सरकार के सात निश्चय में कौशल विकाश मिशन प्रोजेक्ट cm

  







     बिहार वन टीम 
 बिहार सरकार  के सात निश्चय में कौशल विकाश मिशन प्रोजेक्ट  cm        के  भागलपुर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील करते हुए आज कहा कि उनकी सरकार राज्य में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुमार ने भागलपुर और बांका जिले के सीमावर्ती रजौन प्रखंड में कोतवाली गांव के निकट राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में कहा कि राज्य के युवकों को तकनीकी शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रत्येक जिले में एक-एक पॉलटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ ही प्रत्येक अनुमंडल में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खोले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा के लिए राज्य से बाहर जानेवाले छात्रों को यहीं पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनकी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी और तकनीकी शिक्षण संस्थानों की कमी के कारण ही 12वीं के बाद महज तेरह प्रतिशत बच्चे ही आगे की पढ़ाई कर पाते हैं।

इस समस्या से निजात पाने के लिए सरकार ने उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक गरीब युवकों को चार लाख रुपए तक ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरूआत की है। इसके अलावा प्रत्येक जिले में परामर्श केन्द्र भी खोले गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है ताकि इंटरनेट से युवक सीधे तौर पर जुड़ सकें।

कुमार ने कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून से आम लोगों का जीवन सुखमय हो रहा है और हर जगह शांति व्यवस्था कायम है, खासकर महिलाओं को अपमान की जिंदगी से निजात मिली है। उन्होंने कहा कि नवंबर महीने से वह प्रत्येक जिले का भ्रमण कर महिलाओं के हालात में हुए बदलाव की जानकारी हासिल करेंगे ताकि शराबबंदी से हुए लाभ की सही तस्वीर सामने आ सके।

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये  चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है। चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजू...
अन्ना पहुचे हुनकर करने पटना : जनरल बी के सिंह केशव कुमार  Biharone.Org के लिए गांधी और लोकनायक  के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पटना आया हु : अन्ना हजारे   अन्ना पहुचे पटना  गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर मांग की है कि वो जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल कानून बनाए.भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनर त गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे आज दोपहर पटना पहुंचें. पटना में गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जनतंत्र रैली' में भाग लेंगे.  अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अगर देश के लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो उन्हें विश्वास है कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। पटना में गांधी मैदान में आयोजित `जनतंत्र रैली` में भाग लेने पटना आए अन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार सारी व्यवस्था में जड़े जमा चुका है परंतु बात व्यवस्था परिवर्तन की है। पटना में संबाददाता सममेलन में अन्‍ना हजारे ने ...