Skip to main content

जिनका जीवन अपने छात्रों को ज्ञान देने और सफलता दिलाने के लिए समर्पित रहा है। हमें ऐसे प्रसिद्ध शिक्षकों के बारें में जरूर जानना चाहिए

By Biharone Online Team :
   
   किसी  के भी  जीवन में जिन्होंने अपनी सफलता को छुआ उनके  पीछे जिन शिक्षकों का हाथ रहा  है वो बड़े ही सम्मान के साथ धन्यवाद करते हैं। कुछ ऐसे प्रसिद्ध शिक्षक हैं जिन्होंने अपने स्टूडेंट्स को तथा  आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग स्पोर्ट दिया । जिनका जीवन अपने छात्रों को ज्ञान देने और सफलता दिलाने के लिए समर्पित  रहा है।  हमें ऐसे  प्रसिद्ध शिक्षकों के बारें में जरूर जानना चाहिए 
1. डॉ. राधाकुष्णन
शिक्षक दिवस डॉ राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जो ज्यादातर लोगों को नहीं पता है। एक बार उनके छात्र उनके जन्मदिन मनाना चाहते थे तो उन्होंने कहा ये दिन मेरे जन्मदिन के रूप में नहीं बल्कि शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। राधाकृष्णन ने कलकत्ता, मैसूर, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, हैरिस मैनचेस्टर कॉलेज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय सहित दुनिया भर के असंख्य विश्वविद्यालयों में पढ़ाया है।

2. चाणक्य
एक दार्शनिक, अर्थशास्त्री और एक शाही सलाहकार थे। अर्थशास्त्र के लिए चाणक्य को श्रेय जाता है। वो तक्षशिला विश्वविद्यालय में पढ़ाते थे। चाणक्य ने अपने छात्रों को दृष्टि या ध्वनि का उपयोग किए बिना युद्द से निपटने का तरीका सिखाया। 
3 . रविंद्रनाथ टैगोर
रविंद्रनाथ टैगोर भारत के महान कवि, नाटककार और लेखक थे। उन्होने बंगाल के ग्रामीण दूरदराज के इलाकों और शांति निकेतन में पहले स्कूल और बाद में विश्विद्यालय की स्थापना की और बच्चों के भावनात्मक और आध्यात्मिक शिक्षा पर जोर दिया। 
4  द्रोणाचार्य
द्रोणाचार्य कौरवों और पांडवों के गुरु थे। भीष्म पितामाह ने कौरवों और पांडवों को युद्ध और तीरंदाजी में शिक्षित करने के लिए द्रोणाचार्य को नियुक्त किया था। गुरु द्रोणाचार्य का अर्जुन सबसे पसंदीदा छात्रा था। 
5. एपीजे अब्दुल कलाम
एपीजे अब्दुल कलाम एक शिक्षक, वैज्ञानिक और एक प्रर्वतक हैं। अब्दुल कलाम प्रसिद्ध शिक्षकों में शामिल हैं। उन्हें भारत के मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। उन्हें पढ़ाना बहुत ही पसंद था। उनका आखिरी लेक्चर शिलॉग के आइआइएम में हुआ था। अपने जीवन में एक अच्छा शिक्षक बनना चाहते थे।  
6. ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले
1848 में भारत में पहला गर्ल स्कूल खोला गया था। जिसका श्रेय ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले को जाता है। उन्होंने लड़कियों की पढ़ाई के साथ-साथ नीची कास्ट के लोगों को भी हक दिलाया। जब दोनों की शादी हुई तो ज्योतिराव की पत्नी सावित्रीबाई अनपढ़ थी। उन्होंने अपनी पत्नी को भी शिथित किया। बाद में दोनों ने शिक्षा को बढ़ावा दिया। 
7. असीमा चटर्जी
असीमा चटर्जी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। उन्हें कैंसर की दवाई में इस्तेमाल किए जाने वाले तत्व पर काम करने के लिए जाना जाता है। पौधों से कई दवाईयों का विकास किया। 

8. पुलेला गोपीचंद
रियो ओलंपिक 2016 बैडमिंटन रजत पदक विजेता पी वी सिंधु के पीछे असली ताकत पुलेला गोपीचंद है। गोपीचंद ने कोच होने के नाते उतनी ही मेहनत की है जितनी एक स्टूडेंट करता है। एक गुरु होने का पूरा कर्तव्य निभाया है।
9. आनंद कुमार
आनंद कुमार ने सुपर 30 की स्पाथना की है। आइआइटी-जेईई एंट्रेंस एग्जाम के लिए 30 वंचित छात्रों को फ्री में क्लास देते हैं। आनंद 350 से ज्यादा स्टूडेंट को आइआइटी के तक पहुंचा चुके हैं। 
10. महावीर सिंह फोगाट
महावीर पहलवानों को कुश्ती के लिए तैयार करते हैं। देश को 6 कुश्ती चैंपियन उपलब्ध कराते हैं। महिलाओं को खेल में ट्रेंड करते हैं। ये भारत की नेशनल कुश्ती टीम के पूर्व मेंबर थे। फोगाट ने अपनी जॉब तब छोड़ी जब उन्हें अपनी बेटियों को कॉमनवेल्थ गेम के लिए तैयार करने का आदेश मिला। कड़ी मेहनत के बाद दिल्ली गेम में गीता ने गोल्ड और बबीता ने सिल्वर मेडल जीता। 

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...