Skip to main content

आंत्रप्रन्योरशिप डिवेलपमेंट इंस्टिट्यूट (EDI) की बिल्डिंग में छिपे दोनों आतंकियों को सेना ने मार गिराया

 Our  Online Beauro


EDI बिल्डिंग में मंगलवार तड़के आतंकी घुस गए थे। इनकी संख्या दो से तीन बताई जा रही थी। लंबी मुठभेड़ के बाद मंगलवार को सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। बुधवार सुबह दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया गया।
 
  श्रीनगर के पंपोर में श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर स्थित आंत्रप्रन्योरशिप डिवेलपमेंट इंस्टिट्यूट (EDI) की बिल्डिंग में छिपे दोनों आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों से जारी यह मुठभेड़ खत्म हो गई। सेना ने बुधवार सुबह बिल्डिंग में छिपे दूसरे आतंकी को मार गिराने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद भी बिल्डिंग में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका में सेना ने ऑपरेशन जारी रखा, लेकिन किसी के न मिलने पर यह ऑपरेशन खत्म कर दिया गया।
 
कश्मीरी युवाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इस इमारत में छिपकर बैठे आतंकियों को मार गिराने की कोशिश में सुरक्षाबलों ने 50 से ज़्यादा रॉकेट, मशीनगनों तथा अन्य विस्फोटकों का इस्तेमाल किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ इतने लंबे वक्त तक इसलिए खिंच गई, क्योंकि इस इमारत में आतंकवादियों को छिपने के लिए 'बंकर' जैसी सुरक्षा मिल रही थी। इमारत को कई बार आग लग जाने के बावजूद आतंकवादी बाहर नहीं आए थे।
 
सुरक्षाबलों के मुताबिक आतंकी ईडीआई कॉम्प्लेक्स में पीछे से आए थे। मिली जानकारी के मुताबिक वे नाव से झेलम नदी पार करके आए थे। इंस्टिट्यूट के ही एक कर्मचारी ने सबसे पहले आतंकियों को देखा था।
 
फरवरी में भी हुआ था हमला
उल्लेखनीय है कि आतंकियों ने इस साल फरवरी में भी इमारत को निशाना बनाया था। तब 48 घंटों तक चली मुठभेड में सेना के दो युवा अधिकारियों समेत सुरक्षा बलों के पांच जवान और संस्थान में काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये  चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है। चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजू...
अन्ना पहुचे हुनकर करने पटना : जनरल बी के सिंह केशव कुमार  Biharone.Org के लिए गांधी और लोकनायक  के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पटना आया हु : अन्ना हजारे   अन्ना पहुचे पटना  गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर मांग की है कि वो जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल कानून बनाए.भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनर त गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे आज दोपहर पटना पहुंचें. पटना में गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जनतंत्र रैली' में भाग लेंगे.  अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अगर देश के लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो उन्हें विश्वास है कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। पटना में गांधी मैदान में आयोजित `जनतंत्र रैली` में भाग लेने पटना आए अन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार सारी व्यवस्था में जड़े जमा चुका है परंतु बात व्यवस्था परिवर्तन की है। पटना में संबाददाता सममेलन में अन्‍ना हजारे ने ...