Skip to main content

Posts

पूर्व मंत्री स्व० सुबाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-cm-366 28/08/2022 पूर्व मंत्री सुबाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री पटना, 28 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार गोपालगंज जिला के ख्वाजेपुर गांव जाकर पूर्व मंत्री स्व० सुबाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० सुबाष सिंह जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर वित्त-सह- संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार, सांसद श्री आलोक कुमार सुमन, विधान पार्षद श्री बिरेन्द्र नारायण यादव, पूर्व विधायक श्री मंजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व० सुबाष सिंह से हमारा पुराना सम्पर्क और संबंध था। पिछली सरकार में वे हमारे साथ मंत्री भी थे। अक्सर हमलोगों की मुलाकात होती रहती थी। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी जिसको लेकर हम एक-एक चीज की जानकारी लेते रहते थे...

पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के श्राद्ध कर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

संख्या-cm-366 28/08/2022 पूर्व मंत्री सुबाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री पटना, 28 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार गोपालगंज जिला के ख्वाजेपुर गांव जाकर पूर्व मंत्री स्व० सुबाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० सुबाष सिंह जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर वित्त-सह- संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार, सांसद श्री आलोक कुमार सुमन, विधान पार्षद श्री बिरेन्द्र नारायण यादव, पूर्व विधायक श्री मंजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व० सुबाष सिंह से हमारा पुराना सम्पर्क और संबंध था। पिछली सरकार में वे हमारे साथ मंत्री भी थे। अक्सर हमलोगों की मुलाकात होती रहती थी। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी जिसको लेकर हम एक-एक चीज की जानकारी लेते रहते थे, उनका ख्याल रख...

लाखों शिक्षकों को परीक्षा में प्रवेश से वंचित करने की साजिश

*___🍁प्रकाशनार्थ प्रेषित🍁__ *प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक नियुक्ति अधिसूचना के विरुद्ध बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व विभाग के निदेशक को दिया आवेदन* समस्तीपुर: दिनांक 04/01/2022 बिहार सरकार द्वारा प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है जिसमें पंचायती राज के अधीन नियुक्त शिक्षकों को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया गया है। किंतु शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत अधिसूचना के अनुसार प्रक्षैणिक योग्यता D.EI.Ed/B.Ed/BA.Ed/B.SC.Ed/B.L.Ed रखी गई है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष समस्तीपुर के संघीय जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहा_ बिहार सरकार बार-बार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इग्नू के माध्यम से 2007_09, 2008_10, 2009_11 और 2010_12 में लगभग दो लाख शिक्षकों को डी.पी.ई सेवाकालीन प्रशिक्षण दिलवाया गया था जिसे एनसीटीई से मान्यता भी प्राप्त था। और डीपीई की मान्यता प्रधान शिक्षक की नियुक्ति में नहीं दिए जाने से कुल ...

Covid के तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार द्वारा लिया गया निर्णय

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार (आपदा प्रबंधन समूह/Crisis Management Group) की बैठक में निम्नांकित निर्णय लिए गए है:- 1. आवश्यक सेवाओ को छोड़ कर सभी दुकाने 8 बजे  तक खुली रहेंगी। 2. रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू जारी रहेगी। 3. क्लास 9, 10, 11 एवम 12 की क्लास एवम सभी कॉलेज 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे। ऑनलाइन क्लास को प्राथमिकता देंगे। 4. क्लास 8 तक के सभी क्लास ऑनलाइन ही चलेंगे। 5. कोचिंग क्लास 9, 10, 11, 12 के लिए 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे। 6. सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ खुलेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति के कार्यालय में प्रवेश वर्जित रहेगा। 7. सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बन्द रहेंगे। केवल पुजारी ही पूजा कर सकेंगे। 8. सिनेमा हॉल/ जिम/पार्क/ क्लब/ स्टेडियम/ स्वीमिंग पूल पूर्णतः बन्द रहेंगे। 9. रेस्टोरेंट/ ढाबे आदि 50% कैपेसिटी के साथ खुलेंगे। 10. शादी विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति तथा अन्तिम संस्कार में 20 व्यक्ति की अनुमति होगी। 11. सभी राजनीतिक/ सामुदायिक/ सांस्कृतिक सार्वजनिक आयोजनों म...

समाजवादी नेता राम जपित राय की पुण्यतिथि मनी

एक निर्भीक पत्रकार , ओजस्वी वक्ता तथा महान समाजवादी नेता के रूप में स्वर्गीय रामजपित राय जी सदैव याद किए जाते रहेंगे समस्तीपुर , बिहार आज शुक्रवार को समस्तीपुर कर्पूरी आश्रम परिसर में महान समाजवादी नेता , कवि, लेखक , साहित्यकार स्वर्गीय रामजपित राय जी की 21 वींं पुण्य -तिथि पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l मौके पर एक विचार -गोष्ठी भी आयोजित की गई l "श्रद्धांजलि सभा -सह-विचार गोष्ठी " की अध्यक्षता -- राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी , विषय प्रवेश -- समाजसेवी कबीर भास्कर , संचालन -- पूर्व प्राचार्य राजकुमार राय 'राजेश ' तथा साहित्यकार रामाश्रय राय 'राकेश' व धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने किया l "श्रद्धांजलि सभा " को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने उन्हें गरीबो का मसीहा , सामाजिक न्याय का मजबूत स्तम्भ बतलाया l कहा कि रामजपित बाबू ने जीवन का क्षण-2 व शरीर का कण-2 गरीबो के कल्याण व र...

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में टीकाकरण कार्यक्रम

#आवश्यक_सूचना राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य 6 माह में 6 करोड़ टीकाकरण कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में टीकाकरण कार्यक्रम किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले व्यक्तियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण किए जाने हेतु टीका का अतिरिक्त डोज समस्तीपुर जिला को प्राप्त हुआ है। टीकाकरण हेतु वार्डवार विशेष कैंप दिनांक 06.07.21, 07.07.21 एवं 08.07.21 को आयोजित किया जाना है। निम्नांकित सत्र स्थलों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा: मदरसा पासवान चौक धर्मपुर, मिडिल स्कूल धरमपुर, जिगरा पब्लिक स्कूल, कन्या मध्य विद्यालय चकहरी, सीपीएस स्कूल, प्राइमरी स्कूल चीनी मिल, भारद्वाज कोचिंग सेंटर, आंगनवाड़ी संख्या 245, महर्षि दयानंद स्कूल आर्य समाज रोड, मध्य विद्यालय मगरदही, इंद्राणी गर्ल्स स्कूल, रेलवे मिडिल स्कूल माधुरी चौक, डॉन बॉस्को स्कूल, ब्रैडफोर्ड स्कूल नीम गली, मिल्लत अकादमी ठाकुर प्रसाद ग्रांड एंड संस गुदरी बाजार वार्ड 21, समस्तीपुर, मारवाड़ी धर्मशाला, प्राइमरी स्कूल हरिजन टोल पेठिया गाछी, जीबी पब्लिक स्कूल, मिडिल स्कूल बहादुरपुर, साईं कैंपस...

गरीब की लड़की का समाजिक सहयोग से धूमधाम से हुई शादी

-- ग्रामीण संस्कृति व गांव के लोगों के बीच का भाईचारा व अपनापन का मिशाल अब भी कायम समस्तीपुर। इक्कीसवीं सदी के इस अर्थ युग का लोगों पर हावी होती जा रही प्रभाव के बीच ग्रामीण संस्कृति व गांव के लोगों के बीच का भाईचारा व अपनापन आज भी मिशाल के रूप में समाज को समझने वालो के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। जिले के उजियारपुर प्रखंड के चैता दक्षिणी वार्ड 5 में एक अत्यधिक गरीब व परिस्थिति के मारे व्यक्ति के लड़की की समाजिक सहयोग से धूमधाम से शादी कराकर उसके ससुराल विदा कर लोगों ने एक मिशाल कायम किया। गांव के जिवंत मानवीय मूल्यों की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। गरीब के बेटी की शादी में पंचायत व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए तथा लोगों ने अपने स्तर से सहयोग दिए। शादी में डढिया असाधर निवासी सह संभावित जिला परिषद प्रत्याशी राकेश कुमार पप्पू, पूर्व मुखिया सकलदीप राय, सरपंच सुधीर पांडेय, रामकुमार यादव, दिनेश दास, राम अशीष दास, आनंदलाल दास, रामबली दास सहित दर्जनों ग्रामीण व अन्य लोग उपस्थित थे।

व्यवसायिक संगठन उमुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

-- सप्ताह में 3 दिन के बदले 5 दिन दुकान खोलने का किया अनुरोध समस्तीपुर। एएम बबलु बिहार के व्यवसायिक संगठन कैट द्वारा मंगलवार को उमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा गया। व्यवसाईयों ने सप्ताह में 3 दिन के बदले 5 दिन दुकान खोलने का अनुरोध किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए समस्तीपुर निवासी व्यवसायिक संघ के नेता सह समाजसेवी प्रिंस कुमार राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री से जीएसटी सहित व्यवसाईयों के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने संतोषजनक कारवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कैट के अध्यक्ष अशोक वर्मा, चेयरमैन कमल नोपानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नंदन, महामंत्री रमेश गाँधी, मनोज कुमार निराला,गणेश खेमका, रंजीत बादल साह उपस्थित थे।

रेल मंडल के सभी स्टेशनों से प्रतिदिन लगभग सवा लाख से अधिक यात्री यात्रा करते थे .आज है सुनसान.

ONE NEWS LIVE NETWORK/ SAMASTIPUR रेल मंडल मुख्यालय स्थित समस्तीपु स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन 15 हजार यात्री अपने यात्रा का शुभारंभ करते थे। इसमें अधिकांश दैनिक यात्री शामिल हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण फिलहाल यहां यात्रियों की इंट्री पर रोक लगी है। प्लेटफार्म पर सवारी गाड़ी कोच तो लगी है, लेकिन खुलती नहीं है। जिसकी सुरक्षा में आरपीएसएफ को लगाया गया है। प्लेटफार्म पर इन दिनों गश्ती करते हुये आरपीएफ एवं आरपीएसएफ कर्मचारी के अलावे कुछ सफाई कर्मी ही नजर आते हैं।स्टेशन, बस पड़ाव यह नाम सुनते ही लोगों के जेहन में भीड़ भाड़ वाला दृश्य सामने घूमने लगता है। रेलवे स्टेशन एक ऐसा स्थान है, जहां 24 घंटे लोगों का जमघट रहता है। बीच-बीच में ट्रेनों के तेज हार्न एवं यात्रीगण कृपया ध्यान दें, पूछताछ केंद्र से निकली यह आवाज लोगों को अपने गंतव्य स्थान की याद दिलाती रहती है। लेकिन लॉकडाउन के कारण यहां आज वीरानगी छायी हुई है। देश में पहली बार रेलवे के पहिया इस कदर रूक गया कि पिछले 18 दिनों से स्टेशनों पर यात्रियों की इंट्री नहीं हो पायी है। कोरोना वायरस कोविद 19 को लेकर स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतिक्षालय सभी...

1080_30_9.33_Oct302018_01.mp4

राजद के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता तथा राजद नेता ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव मृतकों के परिजनों से मिलने

उजियारपुर विधानसभा क्षेत्रन्तर्गत उजियारपुर प्रखण्ड के नाजिरपुर गाँव में मिट्टी धंसने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई वहीं लगभग 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सह राजद के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता तथा राजद नेता ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव मृतकों के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुँचे।परिजनों से मिलकर सांत्वना दी एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हमारी पूरी संवेदना आपके साथ है। उन्होंने घायलों को उचित चिकित्सीय सुविधा मिले,इसके लिए जिलाधिकारी समेत सक्षम पदाधिकारियों से बात की तथा समुचित चिकित्सा व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
नवरात्रि  नवरात्रि के आठवें दिन यानी अष्टमी को कन्‍याओं का पूजन करने का विधान है : जानें शुभ मुहूर्त और विधान।   बिहार वन न्यूज़ नेटवर्क। राम बालक राय। नवरात्रि  का पर्व पूरे देश में धूमधान से मनाया जा रहा है। इन नौ दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग स्‍वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान लोग मां की विशेष कृपा पाने के लिए व्रत रखते हैं। नवरात्रि के आठवें दिन यानी अष्टमी को कन्‍याओं का पूजन करने का विधान है। इस बार अष्‍टमी 17 अक्‍टूबर को है। इस दिन महागौरी पूजन के साथ-साथ संधि पूजन और दुर्गा अष्टमी पूजन भी किया जाएगा।  अष्‍टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें रूप यानी महागौरी की पूजा की जाती है। सुबह महागौरी की पूजा के बाद घर में नौ कन्‍याओं और एक बालक को भोज कराया जाता है। सभी कन्‍याओं और बालक की पूजा करने के बाद उन्‍हें हल्‍वा, पूरी और चने का भोग दिया जाता है इसके बाद उन्‍हें भेंट और उपहार देकर विदा किया जाता है। वहीं इस दिन पूजा पंडालों में अस्‍त्र पूजा और संधि पूजा भी होती है। शाम के समय महाआरती होती है और कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता ...

जब बिहार आगे बढ़ेगा तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा ।

बेगूसराय ।  बिहार सरकार के  ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को  बेगूसराय के  सर्किट हाउस में मीडिया के साथ एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हर घर तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा देने पर ही बिहार आगे बढ़ सकेगा । जब बिहार आगे बढ़ेगा तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा ।   मंत्री श्रवण कुमार ने कहा बास स्थल क्रय सहायता योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजनाओं के अनुसार इस वर्ग में वैसे परिवारों को 60 हजार रुपये की मदद वास स्थल खरीदने के लिए सरकार के द्वारा दी जाएगी। उन्हें 3 महीने के भीतर जमीन खरीदना है। जिनका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हो गया है पर उनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। इसके अलावे 1996 के पहले क्लस्टर में बने जर्जर हो चुके इंदिरा आवास के फिर से निर्माण कराने के लिए सरकार संबंधित परिवार को 1.20 लाख रुपए उपलब्ध कराएगी। मंत्री ने कहा बेगूसराय में अभी भी लगभग 70 हजार गरीब लोग बेघर हैं । सरकार का लक्ष्य भी है हर आवास विहीन परिवार को घर उपलब्ध कराने का है।  जिलाधिकारी के द्वारा जिले को ओडीएफ घोषित करने को लेकर जगह जगह का...

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्तादेश

होली को लेकर तैनात किये गए अतिरिक्त पुलिस बल समस्तीपुरराम बालक राय/ रमेश शंकर झा। होली का त्योहार 01 मार्च, 2018 से 03 मार्च, 2018 तक मनाया जायेगा। होली त्योहार के शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मनाये जाने हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्तादेश जारी कर पूरे जिले में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। दण्डाधिकारी 200, पुलिस पदाधिकारी 200, के अतिरिक्त सषस्त्र बल एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लाउडस्पीकर/डी.जे. के लिए अनुमति देंगे तथा अनुमति पत्र में शर्त्तों का उल्लेख करने को कहा गया है। यदि बिना अनुमति के लाउडस्पीकर/डी.जे. बजाया जाता है तो लाउडस्पीकर एक्ट, पुलिस एक्ट एवं अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी को अनुमति देने के साथ सभी का डाटावेस तैयार करने को कहा गया है। इस अवसर पर जिला/अनुमण्डल स्तर पर विधि-व्यवस्था संधारण, सूचनाओं के आदान-प्रदान करने, प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने आदि के मद्देनजर समाहरणालय, समस्तीपुर स्थित पुस्तकालय ...

व्यक्ति विशेष : नीतीश कुमार

वन  न्यूज़ लाइव वेब डेस्क।  नीतीश कुमार का जन्म हरनौत में हुआ (कल्याण बिगहा), बिहार के नालंदा जिले कबीर राम लखन सिंह और परमेस्वरी देवी को जन्म देते हैं। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे और आधुनिक बिहार के संस्थापकों में से एक महान गांधीवादी बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिन्हा के करीब थे। उनके पिता, जो एक आयुर्वेदिक वैद्यराज थे। उन्हें 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री मिली, (अब एनआईटी पटना)। वह बिहार राज्य बिजली बोर्ड में शामिल हुए, आधे मन से, और बाद में राजनीति में चले गए। और आज की तारीख में ईमानदारी पूर्वक एक कुशल राजनेता, जो बेवजह किसी पर टिप्पणी से बचते हैं। नीतीश कुमार एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो बिहार के मुख्य मंत्री हैं, 2017 के बाद से पूर्वी भारत में एक राज्य है। इससे पहले उन्होंने 2005 से 2014 तक बिहार के मुख्यमंत्री और 2015 से 2017; उन्होंने भारत सरकार के एक मंत्री के रूप में भी सेवा की। वह जनता दल यू राजनीतिक दल के प्रमुख नेताओं में से हैं। उन्होंने खुद को बिहारीओं के साथ मिलकर पिछली सरकारों से कम उम्मीदों का सामना किया, जब मुख...

एक परिवार का एक बेटी पढ़ गयी तो परिवार का सात पीढ़ी तर गयी।

बिहार वन न्यूज़ टीम। कहा गया है जिस परिवार का एक बेटा पढ़ गया तो उस परिवार का एक पीढ़ी तर गया। वही यदि एक परिवार का एक बेटी पढ़ गयी तो परिवार का सात पीढ़ी तर गयी। ये पुराने लोगोका कहना है. और यह सोलहआने सच भी है.ाजे बिहारकीबेटी मिथिलांचल की बेटी भावना कंठ पढ़ तो फाइटर विमान चलकर अपना ही नहीं वरन पुरे बिहार का कई पीढ़ि उद्धार गयी। इसी क्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी एमडीडीएम कालेज के 72 वेंं स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित कर कहा कि एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। शिक्षा का कोई बटवारा नहींं कर सकता है। इसका कोई वजन भी नहीं होता। इसलिए अच्छी शिक्षा पाकर सफलता की सीढ़ी चढ़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह ज्ञान की दुनिया है। ऐसे में पूरी लगन से पढ़ाई पर ध्यान देंं। ज्ञान व हुनर से ही सामाजिक दौर में आगे बढ़ सकते हैं।छात्रायें सरकार की योजनाओं का लाभ उठायेंं और अपना और अपने देश का नाम रौशन करें। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से समांं बांधी । शिक्षा और स्नेहा ने शिव तांडव से तालियां बटोरी। वहीं यशु, आकृति, शाहिस्ता ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...

अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गिरोह चढ़ा समस्तीपुर पुलिस के हत्थे

बिहार वन न्यूज़ लाइव डेस्क।  बैंक लुटेरा गिरोह समस्तीपुर में आकर यहाँ के कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहा था। वही निगरानी से आये समस्तीपुर एसपी दीपक रंजन ने समस्तीपुर शहर के गोला रोड में हुए लूट को चुनौती के रूप में लिया। उन्होंने इस घटनाक्रम पर पूरी एक टीम बनायीं। इतना हिनहि उन्होंने इसमें आखिरकार सफलता भी प्राप्त कर लिया। सभीलूटेरे पकड़े गए। समस्तीपुर एसपी दीपक रंजन के मुताबिक  लूट कांड में शामिल अपराधी कितने शातिर हैं, इसका अंदाजा इस बात से ही लगता है कि यह गिरोह 1995 से ही पूरे देश के अलग अलग शहरों में करीब दो दर्जन बैंक लूट की घटना को अंजाम दे चुका है लेकिन पहली बार पुलिस गिरफ्त में आया है. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने जब इस बैंक लूट के साथ ही बैंक लूट की दूसरी वारदातों को अंजाम देने के तरीकों का खुलासा किया तो इसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया. इस मामले में पुलिस ने जमशेदपुर, पटना और वैशाली में छापेमारी कर लूटी गयी रकम में से करीब 22 लाख रुपये, भारी मात्रा में हथियार, लूट में उपयोग की गयी 2 बाइक, मोबाइल लूट के समय पहने गए कपड़े के साथ अंतरप्रांतीय अ...
 15 अगस्त 1947को लोकतांत्रिक देश में  आजादी हासिल होने  के बाद देश में अब तक 26 मंत्रियों ने वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाला है। इस दौरान 82  बार बजट पेश किए गए, जिनमें से 65 साधारण सालाना बजट थे, 12 अंतरिम बजट थे और चार विशेष अवसर के बजट थे, जिसे छोटा बजट भी कहा जाता है। जाने अब तक के वित् मंत्री को। लियाकत अली खान   29 अक्टूबर 1946 से 14 अगस्त 1947 तक  आर के शंमुक्हम चेट्टी 15 अगस्त 1947 से 1949 तक जॉन मथाई 1949 से 1950 तक सी डी देखमुख 1950 से 1957 तक टी टी कृष्णमाचारी 1957 से 13 फरवरी 1958 तक जवाहर लाल नेहरू 13 फरवरी 1958 से 13 मार्च 1958 तक मोरारजी देसाई 13 मार्च 1958 से 29 अगस्त 1963 तक टी टी कृष्णमाचारी 29 अगस्त 1963 से साल 1965 तक सचिंद्रा चौधरी 1965 से 13 मार्च 1967 तक मोरारजी देसाई 13 मार्च 1967 से 16 जुलाई 1969 तक इंदिरा गांधी 1970 से 1971 तक यशवंतराव चव्हाण 1971 से 1975 तक चिदंबरम सुब्रह्मण्यम 1975 से 1977 तक हरिभाई एम पटेल 24 मार्च 1977 से 24 जनवरी 1979 तक चौधरी चरण सिंह 24 जनवरी 1979 से 28 जुलाई 1979 तक हेमव...

मानव सभ्यता के लिए जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ा ख़तरा

                   वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की इस 48वीं वार्षिक बैठक बिहार वन  न्यूज़/राम बालक राय  विश्व आर्थिक मंच (WEF) के स्विटजरलैंड के दावोस शहर में 48वें समिट में आज पीएम नरेंदर मोदी प्लेनरी सेशन को संबोधित किये । उन्होंने अपने संबोधन में  कहा कि वदावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की इस 48वीं वार्षिक बैठक में शामिल होते हुए मुझे बेहद हर्ष की अनुभूति हो रही है  है। सबसे पहले मैं क्लॉजश्वाब को उनकी इस पहल पर और डब्लूईएफ को एक सशक्त और व्यापक मंच बनाने पर बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आज गरीबी, अलगाववाद, बेरोजगारी हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है इस दरार को हमें दूर करना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि मानव सभ्यता के लिए जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ा ख़तरा है। मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है, कई द्वीप डूब गए हैं या फिर डूबने की कगार पर हैं. प्रकृति को बचना भारत की संस्कृति का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में भारत ने अपना बिजली उत्पादन 60 गीगावॉट तक पहु...