Skip to main content
जयराम विप्लव
• भारत को पाकिस्तान की राह पर धकेलने की साजिश |
• पिछले कुछ महीनो में बिहार से आतंकियों की गिरफ़्तारी के बाद नीतीश कुमार के बयानों को याद कीजिये |
• आतंरिक और बाह्य सुरक्षा पर एकजुटता के बजाय अनर्गल बयानबाजी देश को कमजोर करने वाला |
Bomb blast in patna_hunkar railly blast_blast narendra modi railly14 फरवरी 1998 को लालकृष्ण आडवाणी जी की कोयम्बटूर में चुनावी रैली से कुछ ही देर पहले हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 58 मारे गए थे और 250 से अधिक लोग घायल हो गए थे.
कल 15 सालों बाद एक बार फिर राजनीतिक रैली को सीधे -सीधे आतंकियों ने निशाना बनाया और धमाकों में 6 लोगों की मृत्यु 100 लोग घायल हुए | हमले के सूत्र खुलते जा रहे हैं , कल कुछ जदयू और कांग्रेसी नेताओं ने इस दुखद कुकृत्य पर लगातार टेलीविजन पर अनर्गल बयान दिया , लेकिन अब् रांची से लेकर करांची तक का कनेक्शन सामने आने पर उनकी बोलती बंद है |
खैर ! राजनीति करने के लिए बहुत से मुद्दे हैं लेकिन देश की आतंरिक और बाह्य सुरक्षा पर सरकारों की सुस्ती और तथाकथित सेकुलर दलों की जहरीली बयानबाजी देखकर जनता बेबस और गुस्से में है |
निर्दोष -निरीह जनता की जान जा रही है और केंद्र राज्य पर ,राज्य केंद्र पर ,पुलिस ख़ुफ़िया विभाग पर तो ख़ुफ़िया विभाग पुलिस पर नाकामी का ठीकरा फोड रही है | हर घटना के बाद साम्प्रदायिकता ,सेकुलरिज्म ,अल्पसंख्यक , विदेशी ताकत ,आतंक का रंग आदि-इत्यादि जुमले उछाले जाते हैं | लेकिन आतंक के खिलाफ एकजुटता और कठोर निर्णयों का साहस भारत के कर्णधार नहीं दिखा पा रहे हैं |
पटना की घटना ने भारत को पाकिस्तान के रास्ते पर धकलने की कोशिश की है | याद कीजिये पकिस्तान की चुनावी रैलियां जहाँ बमों की आतिशबाजी और जनता की मौत आम बात है |
पूरे घटनाक्रम में बहुत से सवाल उठ रहे हैं | मीडिया में किसको राजनीतिक फायदा मिलेगा ,किसका क्या कनेक्शन है इस पर बहुत चर्चा हो रही है | लेकिन मूल सवाल और मूल कारणों पर बहस का ध्यान नहीं है | ये इन्डियन मुजाहिद्दीन के लोगों ने किया परन्तु इसमें सुरक्षा एजेंसियों की सुस्ती और उदासीनता के लिए कौन जिम्मेदार है ?
बिहार की बात करें तो चंद महीने पहले ही बोध गया में भी ब्लास्ट हो चुके थे तो अब् तक राज्य पुलिस ने आतंकी घटनाओं से निबटने के लिए क्या किया ? याद कीजिये पिछले कुछ महीनों में बिहार के सीमांचल इलाके से कई आतंकियों को अन्य राज्य की पुलिस ने पकड़ा है | और प्रत्येक गिरफ्तारी के बाद राज्य के मुख्यमंत्री का बयान भी याद कीजिये |
मुख्यमंत्री ने आतंकियों की गिरफ्तारी को राज्य की अस्मिता से जोड़ने के साथ-साथ समुदाय विशेष से जोड़ कर बयान दिया | इंडियन मुजाहिदीन के सह संस्थापक एवं देश में सर्वाधिक वांछित आतंकवादी यासीन भटकल को पकड़ने वाली बिहार पुलिस की पीठ थपथपाने के बजाय नीतीश कुमार ने हर बार सुरक्षा बालों का मनोबल गिराने की ही कोशिश की |
तो क्या पिछले एक सालों में बिहार के कई जिलों में एक्टिव आतंक के स्लीपर सेल्स और अनेकों गिरफ्तारी को लेकर नीतीश कुमार के रवैये को बोध गया और पटना ब्लास्ट से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए ?
janokti se sabhar

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये  चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है। चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजू...
अन्ना पहुचे हुनकर करने पटना : जनरल बी के सिंह केशव कुमार  Biharone.Org के लिए गांधी और लोकनायक  के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पटना आया हु : अन्ना हजारे   अन्ना पहुचे पटना  गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर मांग की है कि वो जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल कानून बनाए.भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनर त गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे आज दोपहर पटना पहुंचें. पटना में गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जनतंत्र रैली' में भाग लेंगे.  अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अगर देश के लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो उन्हें विश्वास है कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। पटना में गांधी मैदान में आयोजित `जनतंत्र रैली` में भाग लेने पटना आए अन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार सारी व्यवस्था में जड़े जमा चुका है परंतु बात व्यवस्था परिवर्तन की है। पटना में संबाददाता सममेलन में अन्‍ना हजारे ने ...