Skip to main content

दोनों देशों ने किये पांच समझौतों पर हस्ताक्षर

clip
 ।। हरिवंश ।।
शिखर वार्ता : दोनों देशों ने किये पांच समझौतों पर हस्ताक्षर
भारत ने कहा है कि रूस के साथ रणनीतिक साझेदारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐतिहासिक क्रेमलिन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 14वीं वार्षिक शिखर वार्ता हुई. इस बैठक में आतंकवाद के क्षेत्र में सहयोग और कारोबार तथा निवेश के तरीकों सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गयी.
इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए एक-दूसरे की सराहना की. बैठक के बाद दोनों देशों की तरफ से संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया गया. पुतिन ने बैठक शुरू होते ही कहा, ‘भारत हमारा रणनीतिक सहयोगी है. हमारी अधिकतर परस्पर उपलब्धियां आपके (मनमोहन सिंह) नेतृत्व में हासिल हुई हैं. मैं आपका कृतज्ञ हूं.’
दोनों देशों का सैन्य एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग है, जो आर्थिक संबंधों को विविधता प्रदान कर रहे हैं. यहां तक कि अब हम भारत के साथ आतंकवाद विरोधी संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं. पुतिन ने कहा कि दोनों देशों का राजनीतिक क्षेत्रों में भी सहयोग है. संयुक्त राष्ट्र तथा ब्रिक्स में मिल कर काम कर रहे हैं.
बातचीत में प्रधानमंत्री डॉ सिंह ने द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत बनाने और उसे बढ़ावा देने में पुतिन को अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया. पुतिन से कहा कि रूसी संघ के साथ भारत के संबंध उसकी विदेश नीति में विशेष स्थान रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति पुतिन और मैं मानता हूं कि रणनीतिक साझेदारी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. यह बेहतर संबंध और आपसी हितों पर आधारित हो. हम वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए मिल कर काम करेंगे.’ उन्होंने इस तथ्य पर प्रसन्नता जतायी कि पर्यटन, व्यापार और निवेश के साथ ही रक्षा, ऊर्जा, विज्ञान एवं उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में और करीब आने का फैसला किया है.
समझौतों पर हस्ताक्षर
दोनों पक्षों ने अपने रणनीतिक संबंध बढ़ाने के लिए पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किये. ‘सजायाफ्ता कैदियों के स्थानांतरण’ समझौते के तहत, रूस और भारत एक-दूसरे देश के सजायाफ्ता व्यक्तियों के सामाजिक पुनर्वास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए जिसके तहत इन व्यक्तियों को कुछ शर्तो के साथ अपने देश में सजा काटने का मौका मिलेगा. भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा रूस के शिक्षा एवं विज्ञान मंत्रालय के बीच 2014-17 के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवीकरण के क्षेत्रों में सहयोग के कार्यक्रम से जुड़े कराड़ पर भी हस्ताक्षर हुए.
कुड़नकुलम पर पहल
परमाणु क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए डॉ सिंह और पुतिन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कुड़नकुलम परियोजना के उत्तरदायित्व से जुड़े उन मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाया जाये, जिसके कारण संयंत्र की तीसरी और चौथी इकाई पर काम रुका हुआ है. डॉ सिंह ने तमिलनाडु में कुड़नकुलम परमाणु बिजली परियोजना को रणनीतिक साझेदारी का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया और कहा कि वह बहुत जल्द ही पहली इकाई से व्यावसायिक बिजली उत्पादन और अगले साल दूसरी इकाई पर काम संपन्न होने की उम्मीद कर रहे हैं.
दोनों पक्ष कुड़नकुलम परमाणु बिजली संयंत्र की तीसरी तथा चौथी इकाई के लिए तकनीकी, व्यावसायिक प्रस्ताव और आम ढांचा समझौते को शीघ्रता से अंतिम रूप देने पर सहमत हैं.
आतंकवाद का मुद्दा उठाया
प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और रूस दोनों आतंकवाद, उग्रवाद और नशीले पदार्थो की तस्करी से परेशान हैं. यह क्षेत्र और विश्व की सुरक्षा और स्थायित्व के लिए भी खतरनाक है. हम इस बात पर सहमत हैं कि क्षेत्र में सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.
मुक्त व्यापार करार
डॉ सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष हमारा द्विपक्षीय व्यापार करीब 25 फीसदी की दर से बढ़ा, जो करीब 11 अरब अमेरिकी डॉलर है. हम तेल और गैस, ऊर्जा, सूचना तकनीक, दूरसंचार, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, ऊर्वरक और खनन के क्षेत्र में भी सहयोग करने पर सहमत हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से अपील की है कि कस्टम यूनियन ऑफ रसिया, कजाकिस्तान और बेलारूस के साथ मुक्त व्यापार समझौते की शुरुआत करने में मदद करें.
सीरिया पर पुतिन की सराहना
डॉ सिंह ने सीरिया में राजनीतिक हल के प्रयास के लिए भी पुतिन की भूमिका की सराहना की. उन्होंने सीरिया में रासायनिक हथियारों को समयबद्ध तरीके से समाप्त करने के लिए रूस तथा अमेरिका के बीच समझौते का स्वागत किया.
पीएम को डॉक्टरेट की उपाधि
इससे पूर्व रूस के मॉस्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस ने सोमवार को प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की. इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी व लियो टॉल्सटॉय का उल्लेख किया. कहा कि दोनों के बीच पत्रचार से पता चलता है कि गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को लेकर टॉल्स्टॉय की सोच कितनी रचनात्मक थी.
पीएम की चीन यात्रा आज से
बीजिंग : चीन ने सोमवार को कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंगलवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय यात्रा रणनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने के लिहाज से बहुत मायने रखती है. प्रधानमंत्री मंगलवार को अपनी रूस यात्रा पूरी करके शाम तक बीजिंग पहुंचेंगे. इस यात्रा के दौरान दोनों पक्षों द्वारा कुछ प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की उम्मीद है, जिनमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर घुसपैठ रोकने का समझौता भी शामिल है.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाताओं को बताया, हमारे लिए  यह यात्रा बहुत महत्व रखती है और हमें इसका इंतजार है. चीनी प्रधानमंत्री ली ग्रेट हाल ऑफ द पीपल में डॉ सिंह की अगवानी करेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
 समस्तीपुर के डॉक्टर बने यमराज इन गरीबो के नाम पर लुटे गए रूपये  चंद  रुपये के लिए कर ली गर्भ की चोरी मामले की परताल करने पहुची बीबीसी लन्दन की टीम मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर यु तो हमेशा किसी न किसी करणवश चर्चा में बना रहता है .परन्तु बिगत छह माह से धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के कारनामो के कारन सूबे ही नहीं अपितु समूचे देश और दुनिया में चर्चित रहा .अभी हाल ही में बीबीसी लन्दन की टीम और बिहार टाइम्स के निदेशक अजय कुमार समस्तीपुर के गर्भाशय मामले की परताल करने पहुची .उनके मुताबिक समस्तीपुर के जिलाधिकारी कुंदन कुमार भी मानते है की उपरोक्त मामले में भारी लुट खसूट हुई है। चाँद रुपयों की खातिर बी पी एल महिलाओ को जिनकी आयु 25 से 35 बरस की है लगभग 503 ऐसी महिलाओ को बिना जरुरत के गर्भासय निकल दिए गये।जानकारों के मुताबिक यह एक तरह का गर्भ चोरी का मामला बनता है। और यह घटना सिर्फ देश के अन्दर बिहार के समस्तीपुर में घटा। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तब प्रकाश में आया जब सर्कार के स्वास्थ्य महकमो पर करोरो खर्च के बाबजूद  हॉस्पिटल के अन्दर तमाम उपकरण के बाबजू...
अन्ना पहुचे हुनकर करने पटना : जनरल बी के सिंह केशव कुमार  Biharone.Org के लिए गांधी और लोकनायक  के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पटना आया हु : अन्ना हजारे   अन्ना पहुचे पटना  गांधीवादी और प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर मांग की है कि वो जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल कानून बनाए.भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनर त गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे आज दोपहर पटना पहुंचें. पटना में गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जनतंत्र रैली' में भाग लेंगे.  अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अगर देश के लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो उन्हें विश्वास है कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। पटना में गांधी मैदान में आयोजित `जनतंत्र रैली` में भाग लेने पटना आए अन्ना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार सारी व्यवस्था में जड़े जमा चुका है परंतु बात व्यवस्था परिवर्तन की है। पटना में संबाददाता सममेलन में अन्‍ना हजारे ने ...