Skip to main content
भारत की मंगल यात्रा
पीएसएलवी सी-25
अभियान का पहला चरण पूरा, पृथ्वी की कक्षा में मंगलयान का हुआ प्रवेश
प्रक्षेपण : अपराह्न् 2:38 बजे

लागत : 450 करोड. (मिशन का)

यान का भार : 1350 किलो

लंबाई : 44.5 मीटर

रवानगी : 30 नवंबर की देर रात

कब पहुंचेगा : मंगल की कक्षा में 24 सितंबर 2014 को

खुलेंगे रहस्य

मीथेन सेंसर : गैस मापने के लिए

कंपोजिट एनालिसिस : जिंदगी के लिए वातावरण की तलाश.

फोटोमीटर : हाइड्रोजन, अन्य वस्तुओं की उपलब्धता का अध्ययन

कलर कैमरा : मंगल की धरातल की फोटो भेजेगा

इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर : स्थलाकृति की मैपिंग

देश की शान

दुनिया में धाक : रूस, अमेरिका, जापान व चीन के बाद भारत पांचवां

स्थिति : यह सौर मंडल का दूसरा छोटा ग्रह है, जो बुध से बड.ा है. पृथ्वी के व्यास का आधा. मंगल पर एक साल पृथ्वी के 687 दिनों के बराबर.दिसंबर में जीएसएलवी

इसरो के मार्स आर्बिटर मिशन (एमओएम) के सफल प्रक्षेपण के बीच 15 दिसंबर को स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन युक्त जीएसएलवी के उड.ान परीक्षण की तैयारियां जोरों पर हैं, जो भारत को प्रक्षेपण क्षमता में आत्मनिर्भर बनाने में अहम कदम होगा.आगे चुनौतियां ही चुनौतियां

मार्स आर्बिटर मिशन का सफल प्रक्षेपण देश के पहले अंतर ग्रह अभियान की कहानी का एक महज एक हिस्सा है. इसरो अब दो तिथियों पर ध्यान केंद्रित किये हुए है, पहली दिसंबर जब एमओएम अंतरिक्ष यान पृथ्वी के प्रभाव से बाहर चला जायेगा और दूसरी अगले वर्ष 24 सितंबर जब वह मंगल की कक्षा में प्रवेश कर जायेगा.

18 को मावेन : अमेरिका ने भी फ्लोरिडा से 18 नवंबर को नासा के मल्टी कॉरपोरेशन मिशन ‘मावेन’ का प्रक्षेपण करने का कार्यक्रम बनाया है जो मंगल के वायुमंडल पर बदलाव का अध्ययन करेगा.एजेंसियां, श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)

ध्रुवीय रॉकेट के माध्यम से भारत ने मंगलवार को सफलतापूर्वक अपना पहला मार्स आर्बिटर मिशन (एमओएम) प्रक्षेपित किया, जिसके बाद ‘मंगलयान’ विधिपूर्वक पृथ्वी की नियत कक्षा में प्रवेश कर गया. रॉकेट ने दक्षिण अमेरिका के ऊपर उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कराया. इसके साथ ही भारत का नाम अंतर ग्रह अभियान से जुडे. चुनिंदा देशों में शामिल हो गया. इसरो का पीएसएलवी सी 25 यान ‘मंगलयान’ को अपराह्न् 3.22 बजे पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कराने में सफल रहा. इस तरह 450 करोड. रुपये के अभियान का पहला चरण संपत्र हो गया. इसका ऐतिहासिक प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा से दोपहर 2 बज कर 38 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया. इस अभियान का उद्देश्य देश की मंगल ग्रह पर पहुंचने की क्षमता स्थापित करना और मंगल पर मीथेन की मौजूदगी पर ध्यान केंद्रित करना है जो मंगल पर जीवन का संकेत देता है.

मैं समस्त इसरो परिवार को बधाई देता हूं, जिन्होंने बेहद कम वक्त में यह मुमकिन कर दिखाया. डॉ. राधाकृष्णन, निदेशक, इसरो

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...