Skip to main content
clip
डॉ विजय संघवी अमेरिका के सिनसिनाटी में मेडिकल जगत

 में जाने-पहचाने नाम हैं. उनके और उनकी पत्नी डॉ खुशमन संघवी के नाम पर सिनसिनाटी विश्वविद्यालय में एक मेडिकल चेयर की स्थापना की गयी है, जिसके लिए दंपती ने करोड़ों रुपये का दान दिया है. इस पैसे से न केवल शोधकर्ताओं को शोध के लिए पैसे दिये जायेंगे, बल्कि कॉर्डियोलॉजी इमेजिंग तकनीक के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा. 
भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर दंपती डॉ विजय संघवी और डॉ खुशमन संघवी ने अमेरिका के सिनसिनाटी विश्वविद्यालय में एक चेयर स्थापित करने के लिए 12 करोड़ 60 लाख रुपये (20 लाख डॉलर) का दान दिया है. विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ मेडिसिन में स्थापित होनेवाली इस चेयर को ‘डॉ विजय एंड खुशमन संघवी इनडोएड चेयर इन कार्डियक इमेजिंग’ या संघवी चेयर के नाम से जाना जायेगा. इसका मुख्य उद्देश्य कार्डियेक एडवांस्ड इमेजिंग प्रोग्राम को सपोर्ट करना है. डॉ संघवी भारतीय मूल के पहले अमेरिकी हैं, जिन्होंने सिनसिनाटी विश्वविद्यालय में चेयर की स्थापना की है.
कार्डियोलॉजी में फेलोशिप : संघवी चेयर विश्वविद्यालय के कार्डियोवैस्कुलर विभाग के किसी फैकल्टी को फेलोशिप दी जायेगी, जिसका मुख्य मकसद शैक्षणिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है. खास कर कार्डियोलॉजी में फेलोशिप दिये जायेंगे ताकि क्लिनिकल रिसर्च में अधिक से अधिक एडवांस इमेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सके.
चिकित्सा जगत में सक्रिय : डॉ विजय संघवी सिनसिनाटी के चिकित्सा क्षेत्र में एक प्रमुख नाम रहे हैं. वह जेविश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में 1971 से 1990 तक मेडिकल डायरेक्टर रहे हैं. आज कार्डियोलॉजी में जिन नयी कोर तकनीकों का प्रयोग किया जाता है, उसे सबसे पहले डॉ संघवी ने ही सिनसिनाटी में प्रयोग किया था. डॉ संघवी बताते हैं कि कार्डियोलॉजी में प्रयुक्त होनेवाली नयी तकनीकें, उसके क्रमिक विकास और नाटकीय वृद्धि से हृदय संबंधी बीमारियों को ठीक करने में बड़ी सफलता मिली है. डॉ संघवी जेविश अस्पताल से अलग होने के बाद 1990-2003 तक प्राइवेट में प्रैक्टिस करते रहे. पिछले साल वह सिनसिनाटी विश्वविद्यालय के ‘माइंड-बॉडी इंटरफेस इन हेल्थ एंड हिलिंग लेक्चरशिप’ कार्यक्रम से भी जुड़े.
गुजरात विश्वविद्यालय से डिग्री : डॉ विजय संघवी ने गुजरात विश्वविद्यालय से मेडिकल की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने ओंटारियो के मैक मास्टर विश्वविद्यालय और क्विंस विश्वविद्यालय के पोस्टग्रेजुएट ट्रेनिंग ली है. 1964 में उन्होंने इंटर्नल मेडिसिन में रेसिडेंसी ट्रेनिंग और बोर्ड सर्टिफिकेशन कोर्स पूरा किया. 1975 में उन्होंने अमेरिकी बोर्ड के कार्डियोवैस्कुलर प्रोग्राम को पूरा किया. उन्हें अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी, रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सजर्स ऑफ कनाडा और सोसाइटी फॉर कार्डियक एंजियोग्राफी एंड इंटरवेंशन की तरफ से फेलोशिप भी मिली है.
मॉडल बनते भारतीय अमेरिकी : दुनिया की मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय मूल के अमेरिकियों को अल्पसंख्यक समुदाय में सबसे बेहतर मॉडल माना है. चीनी, जापानी और कोरियाई मूल के मुकाबले भारतीय मूल के अमेरिकी न केवल अपनी प्रतिभा के बल पर अपना डंका पीट रहे हैं, बल्कि वे अपनी सभ्यता-संस्कृति के बूते अमेरिकियों के दिलों में भी जगह बना रहे हैं.

भारत में ठीक उलट स्थिति : भारत में चिकित्सा जगत में भले ही उल्लेखनीय वृद्धि हुई हो और दुनिया भर में भारत को मेडिकल डेस्टिनेशन के रूप में देखा जाता हो, पर अपने कार्यो से मॉडल बनने के मामले यदा-कदा ही दिखते हैं. भारत में पढ़ाई करने वाले अधिकांश डॉक्टर अच्छे वेतन और सुविधाओं के लिए विदेश चले जाते हैं. यहां के किसी विश्वविद्यालय में फैकल्टी के लिए चेयर स्थापित करने की बात कभी नहीं सुनी जाती. डॉ संघवी के प्रयासों से भारत के डॉक्टर भी प्रेरणा ले सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...