Skip to main content
भारत की मंगल ग्रह .

इसरो के अध्यक्ष के राधाकृष्णन के मुताबिक यह ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) का 25 वां प्रक्षेपण है. अंतरिक्ष यान अच्छी स्थिति में है. उसने वह काम किया जो उसे दिया गया था. प्रक्षेपण के कुछ घंटे पहले हल्की बूंदाबांदी हुई. इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी नारायणसामी, भारत में अमेरिका की राजदूत नैंसी पावेल, इसरो अध्यक्ष के राधाकृष्णन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और वैज्ञानिक मौजूद थे.

फिर शुरू होगी यात्रा : पहले यह यान पृथ्वी की दीर्घवृत्ताकार कक्षा में 20 से 25 दिन तक चक्कर लगायेगा. इसके बाद यह 30 नवंबर की देर रात (12 बज कर 42 मिनट) पर मंगल की 10 महीने की लंबी यात्रा पर रवाना होगा. इसके लाल ग्रह की कक्षा में 24 सितंबर 2014 को पहुंचने की उम्मीद है. यह करीब 20 करोड. किलोमीटर की लंबी यात्रा करेगा.

अब तक 51 अभियान : पीएसएलवी सी25 के एक्सएल संस्करण से वर्ष 2008 में देश के पहले चंद्र अभियान ‘चंद्रयान एक’ को प्रक्षेपित किया गया था. मंगल ग्रह के लिए एमओएम के अलावा अब तक 51 अभियान हुए हैं, लेकिन 21 ही सफल रहे हैं. इससे पहले यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी, अमेरिका की नासा, रूस की रॉसकॉसमॉस तीन अंतरिक्ष एजेंसियां हैं, जिन्होंने मंगल ग्रह के लिए अपने अभियान भेजे हैं.

यहां से निगरानी : मंगलयान पर नजर रखने के लिए पोर्ट ब्लेयर, बेंगलुरु के नजदीक बायलालू, ब्रुनेई और दक्षिणी प्रशांत महासागर में शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के पोत एससीआइ नालंदा और एससीआइ यमुना को केंद्र बनाया गया है.

स्वदेशी तकनीक : स्वदेशी स्तर पर तैयार पोलर सेटेलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी) का नया वर्जन, एक्सटेंडेड रॉकेट के साथ मंगलयान को पृथ्वी के आखिरी छोर तक ले जायेगा. यान में पांच वैज्ञानिक उपकरण लगे हैं. इन उपकरणों में लाइमैन अल्फा फोटोमीटर, मीथेन सेंसर फार मार्स, मार्स एक्सोफेरिक न्यूट्रल कंपोजिशन एनालाइजर, मार्स कलर कैमरा और थर्मल इंफ्रारेड इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर शामिल हैं .

नासा का सहयोग : इसरो ने इस अभियान के संदर्भ में नासा के साथ सहयोग किया है, जिसके तहत अमेरिका के गोल्डस्टोन स्थित जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरीज की सुविधा, मैड्रिड (स्पेन) व केनबरा (ऑस्ट्रेलिया) स्थित केंद्रों से अभियान के संदर्भ में संवाद बनाया गया.

अंतरिक्ष में स्थायी शांति बनायें : भारत की ओर से मंगल यान का प्रक्षेपण किये जाने के बीच चीन ने कहा कि बाह्य अंतरिक्ष में शांति सुनिश्‍चित करने के लिए साझा प्रयास की जरूरत है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने कहा, अंतरिक्ष को पूरी मानवता द्वारा साझा किया जाता है. हर देश को अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण अन्वेषण और उपयोग का अधिकार है.

Comments

Popular posts from this blog

युवाओ के प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद को शत शत नमन .  12 जनवरी 2013 स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : राष्ट्रिय युवा दिवस।   युवाओ के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने देश को एक देवतुल्य इंसान मिला . इन्हें दार्शनिक , धार्मिक ,स्वप्न दृष्टा  या यो कहे की भारत देश की सांस्कृतिक सभी अवधारणा को समेटने वाले स्वामी विवेकानंद अकेले व असहज इंशान थे .इन्हें एक सच्चा यायावर संयाशी  भी कहा जाता है  हम युवा वर्गे इनकी सच्ची पुष्पांजलि तभी होगी जब हमारे  देश में आपसी द्वेष व गरीबी भाईचारा आदि पर काबू पा लेंगे .हम युवाओ के लिए स्वामी जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे .देश के अन्दर कई जगहों पर इनके नाम पर कई संस्थाए कार्यरत है उनके बिचारो को आम आदमी तक पहुचाने का बीरा हम युवा साथी के कंधो पर है . विश्व के अधिकांश देशों में कोई न कोई दिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती , अर्थात १२ जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1985 ई. को अन्तरराष्ट्रीय...
धरती पर ढ़ेरो आते है यायावर ,पर कुछ ही होते है कर्पूरी जैसे कद्दावर  कल्पना कीजिए कि किसी विधायक के पिता को कोई सामंती डंडे से इतना पीटे कि वह जमीन पर गिर पड़ें और उसके पैरों को पकड़ कर दया की भीख मांगे. लेकिन जब इस घटना की भनक विधायक पुत्र और प्रशासन को लगी होगी तो अंजाम क्या हुआ होगा ? कुछ नहीं ! इतना ही नहीं उस सामंती को सजा दिलाने के बदले खुद वह विधायक असाधारण महानता दिखाते हुए अपने पिता की ओर से सामनती से माफी मांगे . यह घटना जुड़ी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से. बड़े भावुक अंदाज में इस घटना का जिक्र कर्पूरी ठाकुर के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर सुनाते हुए कहते हैं “बाबू जी ने जिस दिन 1952 में विधानसभा की सीट जीती उस दिन उनके पिता गोकुल ठाकुर जश्न मनाने लगे और देर हो गई. इस कारण वह अपने महाजन (रामनाथ को उस आदमी का नाम याद नहीं) की दाढ़ी बनाने देर से पहुंचे. बस क्या था उस सामंती का क्रोध जाग उठा और उसने मेरे दादा को बेरहमी से पीटा. जब इसकी खबर कर्पूरी बाबू को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि वे उनके निजी मामले में न पड़ें, ...

'तेजस' विमान की नींव रखने वाले दरभंगा के वर्मा को मिला पद्म श्री

बिहार वन न्यूज़ डेस्क।  बिहार के दरभंगा के  डॉ मानस बिहारी वर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा से मिथिलांचलवासी फुले नहीं समां रहे   है। हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 'तेजस' विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा भी इसी गांव से हैं।ज्ञात हो कि समस्तीपुर पूसा स्थित डॉक्टर राजेंदर प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आना था। वही उनके खासे मित्र मानस बिहारी वर्मा से भी मिलने कार्यक्रम था। इस क्रम में उनका आदेश था की श्री वर्मा को जानकारी दी जाय की राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे कलाम साहब आपसे मिलना चाहते है। तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय दरभंगा में। .......खोजा गया।  तब जाकर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों महापुरुषो की मुलाकात का नतीजा हुआ की मिथिलांचल की धरती दरभंगा में पहली वॉर 21 स्कूलों के बच्चे आमने सामने अपने राष्ट्रपति अंकल से प्रत्यक्ष बात किये। आजभीइस दिशा में ऑगस्ट फाउंडेशन कीओरसे कार्यकाल रहा है।      -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी रहे। -2005 में एलसीए के प्रोग्राम डायरेक्टर ...