Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2017

डॉ कलाम के नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइंस सिटी

संजय कुमार  राजा /आर बी राय  बिहार वन वेब टीम  पटना में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की  साइंस सिटी का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए 397 करोड़ खर्च करने की प्रशासनिक स्वीकृत राज्य कैबिनेट ने मंगलवार को दी। 94 करोड़ जल्द ही बिहार काउंसिल ऑन साइंस सिटी एंड टेक्नोलॉजी को बिहार आकस्मिकता निधि से दिया जाएगा, ताकि काम जल्द शुरू हो।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्तवों पर सहमति दी गई। गौरतलब हो कि राजेंद्रनगर में स्थित मोइनुल हक स्टेडियम के नजदीक करीब 20 एकड़ भूमि में साइंस सिटी का निर्माण होना है। साइंस सिटी में वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित कई प्रदर्श दीर्घा का निर्माण होगा। इसमें वैज्ञानिक सिद्धांतों की अनुभूति और इनका आम जन-जीवन में हो रहे प्रोयोगों को भी दिखाया जाएगा। पर्यटन स्थल के रूप में भी इसका विकास होगा।  सीधे लाभुकों के खाते में जाएगा पैसा  राज्य सरकार अब संबंधित लाभुकों के खाते में सीधे राशि का भुगतान करेगी। ट्रेजरी से पहले बैंक और फिर लाभुकों के खाते में राशि जाने की व्यवस्था नहीं रहेगी। ट्रेज

ललचाने लगी लीची की लाली: वैज्ञानिक डॉ.अनिल कुमार

                  ललचाने लगी लीची की लाली:  वैज्ञानिक डॉ.अनिल कुमार संजय राजा  बिहार वन वेब टीम    डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के उद्यान वैज्ञानिक डॉ.अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लीची 15 से 20 मई तक आ जायेगा। उन्होंने लीची के बचाव के लिए वर्षा नहीं होने की स्थिति में अविलंब सिंचाई करने की अपील की। साथ ही लीची के पकने के समय कीड़े से बचाव के लिए एक मिली ईमेडाक्लोरोपिड दवा 5 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी। कहा कि यह लाभकारी होगा। इधर इस वर्ष परंपरागत आम के पेड़ों में फल नगन्य दिख रहा है। जिसके कारण लोगों को इस बार आयातित आम के फलों पर निर्भर रहना होगा। नतीजतन आम का फल महंगा होने के कारण आम लोगों से दूर रहने की संभावना है। हालांकि कुछ हाईब्रीड आम के प्रभेदों का फलन सामान्य है। वहीं कुछ जिलों में भी 25 से 30 प्रतिशत फलन की सूचना मिल रही है। जो महंगाई पर अंकुश लगा सकता है। लेकिन पुराने व स्वादिष्ट आम का स्वाद इस बार कम ही मिलने के आसार है। वैज्ञानिक डॉ.अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आम का अनियमित फलन इस बार भी जारी है। इस बार कुछ जिलों में 25 से 30 प्रतिशत
 साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा  दो दिवसीय 'उत्तर-पूर्व एवं उत्तरी लेखक सम्मेलन' मिथिलांचल में आयोजित   वन न्यूज़  वेब टीम/  राम बालक राय      साहित्यिक कार्यक्रम. साहित्य अकादमी ने आयोजित किया सम्मेलन साहित्य अकादमी दिल्ली की ओर से आयोजित दो दिवसीय 'उत्तर-पूर्व एवं उत्तरी लेखक सम्मेलन' अंतिम दिन रविवार को संपन्न हुआ।  प्रथम सत्र में  'समकालीन साहित्य की प्रवृत्तियां' विषय पर विमर्श हुआ. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा  के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चर्चित लेखक रामवचन राय ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि साहित्य में एक ही समय कई प्रवृत्तियां आती हैं. समाज की जीवन-धारा साहित्य को प्रभावित करती है. साहित्यकार समय की धड़कन समझते हैं. वह भोक्ता होते हैं. समाज की चीजों को आत्मसात करते हैं,  साहित्य सामाजिक  जीवन-धाराको प्रभावित करती है: राम वचन राय   साहित्यकार समय की धड़कन समझते हैं. साथ ही सामाजिक पर्यावरण को आत्मसात करते हैं,उसे पचाते हैं, तथा उसे अपने  अनुभव का अंग बनाते  है. यही कविता, कथा, उपन्यास

बबलू दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी

एम.के. प्रियदर्शी की रिपोर्ट *बेतिया चंपारण उत्तर बिहार का कुख्यात अपराधी सरगना बब्लू दूबे मारा गया। आज अज्ञात अपराधियों ने पुलिस अभिरक्षा के बीच बेतिया कोर्ट परिसर में गोली मारकर दूबे की हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब एक मुकदमे में पेशी के बाद उक्त कुख्यात अपराधी कोर्ट की सीढ़ी से नीचे उतर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार दो अपराधियों ने बब्लू दूबे पर हमला किया। अपराधियों ने दूबे को पांच गोली मारी। गोलियों की तड़तड़ाहट से बेतिया कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गयी। इसी बीच अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते हीं बेतिया के एसपी विनय कुमार कोर्ट परिसर पहुंचे। खून से लतपथ दूबे को पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी सुरक्षित क्षेत्र समझे जाने वाले कोर्ट परिसर में घटित इस घटना से पूरे बेतिया शहर में सनसनी फैल गयी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमा को सील कर पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही है। कुख्यात बब्लू दूबे पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना अन्तर्गत सिसवा खरार गांव का रहने वाला था। दूबे के खिल
 onenews.co.in/  Neha  ज्ञान की धरती विहार में पिछले  एक सप्ताह से विभिन्न जगहों  पर प्रदेश से लेकर  देश तक गाँधी विमर्श पर लगातार  चर्चाये  हो रही है। चम्पारण में मुखयमंत्री के नेतृत्व में   चम्पारण  सत्याग्रह smirti को लेकर पदयात्रा   की।  बिहार  के मुखयमंत्री  नितीश  कुमार  गाँधी के इतिहास को        

आमंत्रण समाजवादी आंदोलन

आमंत्रण  समाजवादी आंदोलन के 82 वर्ष कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना के 82 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समाजवादी एकजुटता समागम 17 मई 2017,  अंजुमन इस्लामिया हॉल, पटना (बिहार) मुख्य वक्तागण: प्रोफेसर प्रेम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सोशलिस्ट पार्टी इंडिया प्रो डी एम दिवाकर ,विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र ,ए एन सिन्हा इंस्टीटयूट श्याम रजक, उपनेता, जनता दल यू विधानमंडल दल अरुण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संयोजक, फेक्टर डॉ सुनीलम, राष्ट्रीय संयोजक, समाजवादी समागम  शाहिद कमाल ,महामंत्री,राष्ट्र सेवा दल नागेश्वर ,हिन्द मज़दूर सभा आयोजक : हम समाजवादी संस्थाएं कृप्या 10 बजे तक अंजुमन इस्लामिया हाल ,पटना में साथियों  सहित पधारें इंदिरा रमण उपाघ्याय , शाहिद कमाल 09835067418,  रविन्द्र सिंह 09955203035, गौतम 09162064070 महेंद्र यादव ,मनोहर गुंजन ,सचिदानंद सिंह