Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2017

बिहार में हर वर्ष बिहार की आधी आवादी बाढ़ से होती है प्रभावित

       बिहार में हर वर्ष बिहार की आधी आवादी बाढ़  से होती है प्रभावित    बिहारवन वेब  १ सितम्बर २०१७  बिहार  राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में  बाढ़ की स्थिति  से  जनजीवन भयावह बना हुआ है बढ़ की त्रासदी ने  514 लोगो को अपनी आगोश में ले लिया है।  केवल समस्तीपुर की बात कही  जिले के ५ प्रखंड के करीब एक लाख लोग पूरी तरह प्रभावित है  . आपदा प्रबंधन विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि कई स्थानों में पानी का स्तर कम हो रहा है. लोग अपने घरों में लौट रहे हैं और राहत शिविरों की कल की 116 संख्या कम होकर 107 रह गयी है. इसमें कहा गया है कि बाढ़ में मरने वालों की संख्या 514 बनी हुई है. इसके अलावा 19 जिलों में बाढ प्रभावितों की संख्या भी 1.71 करोड़ बनी हुई है. आपदा प्रबंधन  विभाग ने बताया कि कल तक शिविरों में 61,495 लोग रह रहे थे। अब उनकी संख्या कम होकर 57,109 रह गयी है. इसमें कहा गया है कि बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में 318 सामुदायिक रसोइयों में कुल 1.20 लाख लोगों ने भोजन किया. राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा मोचन बल के दलों के अलावा सैन्य कर्मी भी राहत एवं बचाव कार्यों में शामिल